जीवनशैली, खानपान और प्रदूषण के कारण हमारे शरीर का चक्र असंतुलित होता जा रहा है। इसके कारण वात-पित्त और कफ का बैलेंस बिगड़ रहा है और हम कई तरह की बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। वात, पित्त और कफ को शरीर के त्रिदोष के तौर पर जाना जाता है। आयुर्वेद के अनुसार, शरीर में वात, पित्त और कफ का संतुलन बिगड़ता है, तो शरीर अंदरूनी तौर पर बीमार हो जाता है और आपको कई तरह की लाइलाज बीमारियां घेर लेती हैं।
त्रिदोष में वात दोष हवा से जुड़ा है। पित्त दोष आग से जुड़ा है। कफ दोष पानी से जुड़ा हुआ माना जाता है। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट दीक्षा भावसार की मानें तो हमारे शरीर के सिर से छाती तक का हिस्सा कफ दोष पैदा करता है। वहीं, छाती से कमर तक का हिस्सा पित्त दोष और कमर से पैर तक हिस्सा वात दोष का निर्माण करता है। लेकिन आजकल की अनियमित जीवनशैली, खानपान और कई कारणों से यह त्रिदोष बिगड़ जाते हैं। जीवनशैली के कारण अगर आप भी किसी तरह की शारीरिक समस्या या बीमारी से जूझ रहे हैं, तो आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताने जा रहे हैं 3 खास आयुर्वेदिक ड्रिंक्स के बारे में। इन ड्रिंक्स के साथ अपने दिन की शुरुआत करके आप वित्त, पित्त और कफ के दोषों से छुटकारा पा सकते हैं।
वात, पित्त और कफ को संतुलित रखने के लिए रोज सुबह पिएं ये 3 ड्रिंक्स - Morning Ayurvedic drinks to manage Vata Kapha and Pitta
आयुर्वेदिक एक्सपर्ट दीक्षा भावसार ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके इन ड्रिंक्स की जानकारी दी है। आइए जानते हैं इसके बारे में...
- दीक्षा भावसार के अनुसार, वात प्रधान लोगों का शरीर दुबला या मध्यम होता है। ऐसे लोगों को भूख नहीं लगती है। वात प्रधान लोगों को कब्ज और अनियमित मल त्याग की समस्या होती है। इसके अलावा उन्हें नींद कम आती है। हालांकि वात प्रधान लोग नींद से जागने के बाद काफी ऊर्जावान महसूस करते हैं। वात प्रधान लोगों को अपने दिन की शुरुआत सुबह एक कप गर्म पानी में ए2 गाय के घी के साथ करनी चाहिए। एक्सपर्ट का कहना है कि रोजाना सुबह खाली पेट गर्म पानी में घी मिलाकर मलासन में बैठकर पीने से मल त्याग को आसान बनाने, चयापचय में सुधार करने और मल त्याग के दौरान होने वाले रूखापन कम करने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ेंः छोटे बच्चों को मच्छरों से बचाने के लिए अपनाएं ये 5 उपाय, जानें कैसे दूर भगाएं मच्छर
View this post on Instagram
- पित्त प्रधान लोगों का शरीर मध्यम होता है, उन्हें बहुत भूख लगती है, उन्हें नींद नहीं आती, उनकी त्वचा तैलीय होती है, लेकिन वे जागने पर प्रेरित महसूस करते हैं। पित्त प्रधान व्यक्तियों के लिए सबसे अच्छा सुबह का पेय धनिया-इलायची की चाय है। धनिया-इलायची की चाय पित्त प्रधान लोगों के शरीर को ठंडा और शांत रहने में मदद करता है, पेट को आराम देता है और एसिडिटी, माइग्रेन आदि जैसी गर्मी की समस्याओं को भी कम करता है।
इसे भी पढ़ेंः बच्चे की दूध की बोतल साफ करते समय जरूर रखें इन 5 बातों का ध्यान, वरना बीमार पड़ सकता है बच्चा
- एक्सपर्ट का कहना है कि कफ प्रधान लोग मध्यम से लेकर मोटे होते हैं, उनकी त्वचा-बाल अच्छे होते हैं- नींद और पाचन भी अच्छा होता है। वे स्वभाव से आलसी होते हैं और सोना पसंद करते हैं। इसलिए कफ वाले व्यक्तियों को अपने दिन की शुरुआत ग्रीन टी जैसे हर्बल ड्रिंक से करनी चाहिए। एक्सपर्ट के अनुसार, ग्रीन टी कैफीन और एंटीऑक्सीडेंट का मिश्रण है। यह वजन को मैनेज करने और शरीर में मौजूद अतिरिक्त चर्बी को घटाने में मदद करता है।
All Image Credit: Freepik.com