Expert

पहाड़ी फल हिसालू खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे

Hisalu Fal Khane ke Fayde: हिसालू पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाता है। साथ ही, पाचन में भी सुधार करता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
पहाड़ी फल हिसालू खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे

Hisalu Fal Khane ke Fayde: उत्तराखंड में तरह-तरह के फल, सब्जियां और जड़ी-बूटियां पाई जाती हैं। पहाड़ों पर कई जंगली फल भी मिलते हैं। इसमें हिसालू में एक है। हिसालू पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। पहाड़ों पर नदी किनारे यह फल अधिक देखने को मिलता है। यह बेहद स्वादिष्ट और पौष्टिक होता है। इसमें फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम अधिक मात्रा में पाए जाते हैं।आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं हिसालू खाने के फायदे (Hisalu Khane ke Fayde)-

पहाड़ी फल हिसालू खाने के फायदे- Pahadi Fruit Hisalu Health Benefits in Hindi

1. पाचन में सुधार

पहाड़ी फल हिसालू पाचन के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। हिसालू में फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन को दुरुस्त रखने में मदद करता है। अगर आप नियमित रूप से हिसालू का सेवन करेंगे, तो इससे पाचन में सुधार होगा। हिसालू खाने से पाचन से जुड़ी समस्याएं जैसे- कब्ज, अपच और गैस आदि से छुटकारा मिलेगा।

2. फ्री रेडिकल्स से बचाए

हिसालू एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं। शरीर को मुक्त कणों से बचाने के लिए आप हिसालू का सेवन कर सकते हैं। हिसालू कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से आपका बचाव कर सकता है।

इसे भी पढ़ें- खराब से खराब पाचन तंत्र को सुधार देंगे ये 9 आयुर्वेदिक टिप्‍स, बता रही हैं डॉक्‍टर अर्पिता

hisalu health benefits

3. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए

हिसालू विटामिन सी का एक बेहतरीन सोर्स है। विटामिन सी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए बेहद जरूरी होता है। हिसालू खाने से शरीर की इम्यूनिटी बढ़ेगी। रोजाना हिसालू खाने से प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत बनती है और कई बीमारियों से बचाव होता है।

4. ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखे

हिसालू में एंटी-हाइपरटेंसिव गुण होते हैं, जो रक्त वाहिकाओं को आराम देने का काम करते हैं। इसके साथ ही, हिसालू रक्त प्रवाह में भी सुधार करते हैं। हिसालू का नियमित सेवन करने से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने में मदद मिलती है। हाई बीपी के लोगों को हिसालू का सेवन जरूर करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- पाचन को बेहतर बनाने के लिए दोपहर के समय करें ये 4 काम, पेट रहेगा हेल्दी

5. डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद

डायबिटीज में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो रक्त वाहिकाओं को क्षति से बचाने में मदद करते हैं। साथ ही, शरीर में इंसुलिन की मात्रा को भी बनाए रखते हैं। हिसालू में शुगर होता है, लेकिन डायबिटीज रोगी इसका सेवन कर सकते हैं। यह रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।

Read Next

चबाना या निगलना: किस तरह से लहसुन का सेवन करना होता है ज्यादा फायदेमंद?

Disclaimer