Expert

बड़ी आंत (कोलोन) की सफाई करने के लिए अपनाएं ये 5 उपाय

Home Remedies To Cleanse Colon: कोलोन को साफ करने के लिए सेब का जूस बनाकर पीया जा सकता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
बड़ी आंत (कोलोन) की सफाई करने के लिए अपनाएं ये 5 उपाय


Home Remedies To Cleanse Colon: हम हर दिन खाते हैं, तो कुछ भोजन और अपशिष्ट पदार्थ पाचन तंत्र के अंदर जमा होने लगते है। लंबे समय तक ये विषाक्त पदार्थ जमा रहने से कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। ऐसे में समय-समय पर कोलेन यानि की बड़ी आंत की सफाई बेहद जरूरी हो जाती है। कोलोन की सफाई करने से शरीर डिटॉक्सीफाई होता है, पाचन-क्रिया दुरुस्त होती है और भूख भी खुलकर लगती है। लिक्विड डाइट लेने से भी कोलोन की सफाई होती रहती है। लेकिन कई बार कोलोन की सफाई के लिए कुछ घरेलू उपायों की मदद ली जा सकती हैं। ये उपाय करने से कोलोन की सफाई होने के साथ पाचन-तंत्र भी हेल्दी बनेगा। कोलोन की सफाई करने से वजन कम होने में मदद मिलती है, मानसिक स्वास्थ्य ठीक रहता है और इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। आइए जानते हैं कोलोन की सफाई के लिए कुछ घरेलू उपायों के बारे में फिट क्लीनिक की डाइटिशियन सुमन से।

सेब का जूस

सेब का जूस शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसको पीने से कोलोन की सफाई आसानी से हो जाती है। इस जूस को पीने के लिए मिक्सर में 1 सेब को काट कर डालें। अब इसमें 1 कप पानी को डालकर कुछ सेकेंड के लिए ब्लेंडर को चलाएं। आपका सेब का जूस तैयार है। इस जूस को पी लें और आधे घंटे बाद 1 गिलास पानी भी पिएं। ऐसा करने से कोलोन से विषाक्त पदार्थ बाहर होंगे।

apple juice

नींबू पानी

नींबू पानी की मदद से भी कोलोन को डिटॉक्स किया जा सकता है। इसको बनाने के लिए 1 गिलास गुनगुना पानी लें। इसमें 1 चम्मच शहद, 1/2 चम्मच काला नमक मिलाकर और 1 नींबू का रस मिलाकर सभी चीजों को मिलाएं। नींबू विटामिन सी से भरपूर होता है और ये मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ाता है। यह ड्रिंक शरीर को डिटॉक्स करने के साथ कोलोन की सफाई करती है।

इसे भी पढ़ें- मॉनसून में होता है स‍िर दर्द, तो राहत के ल‍िए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय

दही

दही शरीर के लिए हेल्दी होती है। यह एक नैचुरल प्रोबायोटिक है, जो आंतों में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाती हैं। दही में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते है, जो पेट को हेल्दी रखने के साथ कोलोन की सफाई करते हैं। कोलोन की सफाई के लिए दही में नमक या चीनी मिलाकर न खाएं।

सेब का सिरका

सेब के सिरके की मदद से भी कोलोन की सफाई की जा सकती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबायोटिक गुण होते हैं, जो स्वस्थ आंत और कोलन के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। इसको बनाने के लिए 1 गिलास गुनगुना पानी लें। इसमें 1 चम्मच सेब का सिरका और 1 चम्मच शहद को लेकर मिक्स कर लें। अब इस पानी को पी लें। ये ड्रिंक शरीर से विषाक्त पदार्थों को दूर करने के साथ वजन भी कम करती है।

 

सब्जियों का जूस

सब्जियों के जूस के माध्यम से भी कोलोन की सफाई की जा सकती हैं। इस जूस को बनाने के लिए पालक, चुकंदर, गाजर, टमाटर और खीरा को लें। अब इस सभी सब्जियों को मिक्स करके जूस निकाल लें। यह जूस शरीर को डिटॉक्सीफाई करेगा और वजन कम करने में मदद करेगा।

कोलोन की सफाई के लिए इन घरेलू उपायों की मदद ली जा सकती है। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछकर ही इन तरीकों को अपनाएं।  

All Image Credit- Freepik

Read Next

मॉनसून में होता है स‍िर दर्द, तो राहत के ल‍िए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version