अक्सर लोग कहते हैं कि अगर इंसान का पेट सही रहता है, तो उसे शारीरिक समस्याएं ज्यादा परेशान नहीं करती हैं। अगर पेट ही खराब है, तो कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। पेट की खराबी कई तरह की हो सकती है। हाल ही, में सोशल मीडिया पर सूजन के कारण मोटापा बढ़ने की बात बहुत तेजी से फैली थी। यह बात सच भी है कि शरीर में सूजन के कारण मोटापा बढ़ने लगता है। हालांकि, क्या आपने कभी ये सुना है कि आंतों में गंदगी होने की वजह से व्यक्ति को मोटापे का सामना करना पड़ सकता है? अगर आपका जवाब नहीं है, तो आज के इस आर्टिकल में हम आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. राघव ठुकराल के इंस्टाग्राम पोस्ट से जानेंगे कि क्या कोलन में गंदगी जमा होने से मोटापा बढ़ सकता है और कोलन को साफ कैसे किया जा सकता है? आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
कोलन की सफाई न होने से बढ़ता है मोटापा?
जी हां, डॉ. राघव ठुकराल के मुताबिक, कई लोग मोटे नहीं होते हैं। हालांकि, उनके पेट में 10-20 पाउंड तक जहरीले पदार्थ महसूस हो सकते हैं। यही वजह है कि साल में एक या दो भरपेट का पूरी तरह से साफ होना बहुत जरूरी हो जाता है। अगर आपका पेट साफ नहीं होता है, तो वजन बढ़ने, पेट फूलने, कब्ज और आईबीएस जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आइए अब जानते हैं कि आप कोलन की सफाई किस तरह कर सकते हैं।
टॉप स्टोरीज़
कोलन की सफाई कैसे करें?
अगर आप कोलन की सफाई करना चाहते हैं, तो इसके लिए होममेड शॉट्स का सेवन कर सकते हैं। इन शॉट्स को बनाने में किचन में रखी हुई कुछ चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। इसके सेवन से शरीर में किसी तरह का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। आइए इन शॉट्स को बनाने का तरीका जानते हैं।
इसे भी पढ़ें- एनीमिया से लेकर बुखार तक हो सकते हैं Colon Cancer के असामान्य लक्षण, बरतें पूरी सावधानी
कैसे बनाएं क्लींजिंग शॉट्स?
कोलन को साफ करने के लिए आप क्लींजिंग शॉट्स घर पर ही बना सकते हैं। इसके लिए आपको आधा कप आर्गेनिक एप्पल जूस, 2 टेबल स्पून नींबू का रस, एक टेबल स्पून अदरक, हिमालयन पिंक नमक और गर्म पानी की जरूरत पड़ेगी। इन सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर आपका कोलन क्लींजिंग शॉट तैयार हो जाएगा।
View this post on Instagram
कोलन की सफाई करने से होंगे ये फायदे
कोलन की सफाई करने से वजन कम करने में मदद मिलती है। इससे आपके समग्र मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होता है और इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद मिलती है। इसके साथ ही, कोलन की सफाई करने से पेट के कैंसर के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है।
इसे भी पढ़ें- महिलाओं के मुकाबले पुरुषों में क्यों है कोलन कैंसर होने का जोखिम ज्यादा? डॉक्टर से जानें बचाव के उपाय
बता दें कि कोलन यानी आंतों को साफ करने वाले इस क्लींजिंग शॉट की रेसिपी पूरी तरह से आयुर्वेदिक है। इसमें किसी तरह के स्वीटनर या फूड कलर का इस्तेमाल नहीं किया गया है। ऐसे में आप इस शॉट बिना किसी परेशानी के आसानी से पी सकते हैं। इसके सेवन से शरीर को किसी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। आप घर पर ही कोलन को साफ करने वाले इस ड्रिंक को बना सकते हैं।