आजकल की अनहेल्दी लाइफस्टाइल और खानपान के कारण गैस, कब्ज, पेट फूलना और एसिडिटी जैसी पेट से जुड़ी समस्याएं आम हो गई हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई बार इन समस्याओं का असली कारण कोलन (आंतों) में जमा गंदगी भी हो सकती है? कोलन पाचन तंत्र का एक जरूरी हिस्सा है, जो शरीर से विषाक्त पदार्थों (टॉक्सिन्स) को बाहर निकालने का काम करता है। जब हम जंक फूड, प्रोसेस्ड फूड और ज्यादा तला-भुना खाना खाते हैं, तो इसका सीधा असर हमारी आंतों पर पड़ता है। इससे कोलन में गंदगी जमा होने लगती है, जिससे पाचन तंत्र ठीक से काम नहीं करता और कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। शरीर को डिटॉक्स करना सिर्फ एक ट्रेंड नहीं बल्कि स्वास्थ्य को बनाए रखने का एक जरूरी हिस्सा है। इस लेख में पारस हेल्थ, गुरुग्राम के इंटरनल मेडिसिन के HOD डॉ. आर आर दत्ता (Dr. RR Dutta, HOD, Internal Medicine, Paras Health, Gurugram) से जानेंगे कि कैसे पता करें आपको कोलन क्लीन करने की जरूरत है।
क्या आपको कोलन क्लीन करने की जरूरत है? - How To Know If You Need A Colon Cleanse
डॉ. आर आर दत्ता बताते हैं कि पाचन तंत्र हमारे शरीर का एक जरूरी हिस्सा है, जो भोजन को सही तरीके से पचाने और पोषक तत्वों को अवशोषित करने में मदद करता है। लेकिन अनहेल्दी लाइफस्टाइल का असर कोलन (आंतों) पर पड़ता है। कोलन शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है, लेकिन जब यह सही तरीके से काम नहीं करता, तो शरीर में टॉक्सिन्स जमा होने (when to get a colon cleanse) लगते हैं, जिससे कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।
अगर आपको लगातार पेट फूलने, बिना कारण थकान महसूस होने, बार-बार कब्ज होने, सांसों की बदबू और त्वचा संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, तो ये संकेत हो सकते हैं कि आपके कोलन डिटॉक्स करने की जरूरत है। आइए जानते हैं कि कोलन क्लीनिंग की जरूरत कैसे पहचानें (How do you know your gut needs cleansing) और गट साफ रखने के लिए क्या उपाय करें (how to detox your gut naturally)।
इसे भी पढ़ें: आंखों से समझें गट हेल्थ का हाल, ये 6 संकेत बताएंगे पेट सही से कर रहा है अपना काम
1. लगातार पेट फूलना - Bloating
अगर आपका पेट अक्सर फूला हुआ रहता है या गैस बनने की समस्या हो रही है, तो यह संकेत हो सकता है कि आपकी आंतों में टॉक्सिन्स जमा हो गए हैं। जब पाचन तंत्र ठीक से काम नहीं करता, तो भोजन पूरी तरह से नहीं पचता और आंतों में गैस बनने लगती है।
क्या करें? - How To Stop Bloating
- फाइबर युक्त डाइट लें, जैसे फल, सब्जियां और साबुत अनाज।
- प्रोबायोटिक्स (दही, छाछ) का सेवन करें, ताकि पाचन तंत्र हेल्दी रहे।
- ज्यादा पानी पिएं, जिससे आंतें साफ हों।
2. बिना किसी कारण के थकान महसूस होना - Very Tired For No Reason
अगर आप अच्छी नींद लेने के बावजूद हमेशा थका हुआ महसूस करते हैं, तो यह भी एक संकेत हो सकता है कि आपके शरीर में टॉक्सिंस ज्यादा हो गए हैं। जब कोलन साफ नहीं होता, तो शरीर को पोषक तत्वों को अवशोषित करने में दिक्कत होती है, जिससे कमजोरी और थकान महसूस होती है।
इसे भी पढ़ें: शरीर की टॉक्सिसिटी कम करने के लिए खाएं ये 10 फूड, बीमारियों का खतरा होगा कम
क्या करें? - How To Stop Feeling Tired All The Time
- हेल्दी डाइट फॉलो करें और ज्यादा तले-भुने खाने से बचें।
- दिनभर में कम से कम 7-8 घंटे की नींद जरूर लें।
- एक्सरसाइज और योग को अपनी डेली रूटीन में शामिल करें, जिससे शरीर को एनर्जी मिले।
3. बार-बार कब्ज होना - Frequent Constipation
अगर आपको अक्सर कब्ज की समस्या रहती है, तो यह संकेत हो सकता है कि आपकी आंतें सुस्त हो गई हैं और उन्हें डिटॉक्स की जरूरत है। कोलन की गंदगी जब बाहर नहीं निकलती, तो शरीर में टॉक्सिन्स जमा होते रहते हैं, जिससे पेट से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं।
क्या करें? - How To Stop Feeling So Tired
- रोज सुबह गर्म पानी में नींबू मिलाकर पिएं, इससे पेट साफ होगा।
- अपनी डाइट में ज्यादा फाइबर और तरल पदार्थ शामिल करें।
- दिनभर में कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएं।
4. सांसों की बदबू और शरीर से दुर्गंध आना - Bad Breath And Body Odor Symptoms
अगर आपकी सांसों से लगातार बदबू आती है या आपके शरीर से दुर्गंध आने लगी है, तो यह संकेत हो सकता है कि आपके पाचन तंत्र में गड़बड़ी हो रही है। जब आंतें साफ नहीं होतीं, तो टॉक्सिन्स बाहर नहीं निकलते और शरीर में जमा हो जाते हैं, जिससे बदबू की समस्या हो सकती है।
क्या करें? - How To Stop Bad Breath And Body Odor
- हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें, जो शरीर को प्राकृतिक रूप से डिटॉक्स करती हैं।
- रोजाना दो गिलास गुनगुना पानी पिएं, ताकि शरीर से गंदगी बाहर निकले।
- नीम और तुलसी जैसी औषधीय चीजों को अपनी डाइट में शामिल करें।
5. त्वचा संबंधी समस्याएं - Skin Problems
अगर आपको अचानक मुंहासे, दाने, खुजली या स्किन इंफेक्शन की समस्या हो रही है, तो इसका कारण पाचन तंत्र में जमा टॉक्सिंस हो सकते हैं। जब आंतें सही तरीके से साफ नहीं होतीं, तो इसका असर त्वचा पर दिखने लगता है।
क्या करें? - Skin Problems Solution
- डिटॉक्स ड्रिंक्स, जैसे ग्रीन टी और नींबू-पानी का सेवन करें।
- मसालेदार और ऑयली खाने से बचें।
- ज्यादा से ज्यादा हाइड्रेटेड रहें और ताजे फल-सब्जियों का सेवन करें।
निष्कर्ष
अगर आपको बार-बार पेट फूलने, कब्ज, थकान, सांसों की बदबू या त्वचा संबंधी समस्याएं हो रही हैं, तो यह संकेत हो सकता है कि आपके कोलन को डिटॉक्स करने की जरूरत है। सही आहार, पर्याप्त पानी, एक्सरसाइज और प्राकृतिक डिटॉक्स उपायों से आप अपनी आंतों को साफ रख सकते हैं और हेल्दी जीवन जी सकते हैं। अगर समस्या अधिक गंभीर हो, तो डॉक्टर से सलाह लेना भी जरूरी है।
All Images Credit- Freepik