
Can a Pinched Nerve Cause Shoulder Pain : कई लोग कंधे में दर्द की समस्या का सामना कर रहे होते हैं। आमतौर पर यह स्थिति चोट लगने, कोई भारी समान उठाने या फिर लंबे समय तक एक ही पोजीशन में हाथ रखने जैसे कारणों की वजह से होती है। हालांकि, इन कई कारणों में से एक नस दबने की स्थिति भी हो सकती है? जी हां, कई मामलों में नसों के कंप्रेशन और इरिटेशन के कारण व्यक्ति को कंधे में दर्द की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। यह दर्द कंधे से नीचे बांह तक जाता है। ऐसे में व्यक्ति को कंधे के साथ बांह में दर्द, सुन्नता या झुनझुनी की समस्या महसूस हो सकती है। आमतौर पर इस स्थिति को "सर्वाइकल रेडिकुलोपैथी" यानी 'दबी हुई नस' के रूप में जाना जाता है। आइए इस स्थिति के बारे में डॉ. सुधीर दुबे, अध्यक्ष, न्यूरो सर्जरी, न्यूरो साइंसेज, मेदांता, गुरुग्राम (Dr. Sudhir Dubey, Chairman, Neurosurgery, Neurosciences, Medanta, Gurugram) से जानते हैं।
किन कारणों से होती है नस दबने की स्थिति- What are the Reasons for Nerve Compression

बता दें कि नस दबने की समस्या तब उत्पन्न होती है, जब गर्दन में रीढ़ की हड्डी से निकलने वाली एक नस पर बुरा असर होता है। इसी वजह से मसल्स में कमजोरी और सुन्नता के साथ-साथ कंधे और बांह तक दर्द की समस्या होने लगती है। वहीं, कुछ लोगों को झुनझुनी और भारीपन भी महसूस हो सकता है। नस दबने से दर्द, सुन्नता और मसल्स में कमजोरी हो सकती है। अगर यह दबाव थोड़े समय के लिए होता है, तो आमतौर पर कोई स्थायी क्षति नहीं होती है। लेकिन, अगर नस का दबाव जारी रहता है, तो पुराना दर्द और स्थायी नसों की समस्या हो सकती है।
इसे भी पढ़ें- गर्दन की नस दबने से हो सकती हैं ये 4 तरह की परेशानियां, जरूर दें ध्यान
नस दबने की स्थिति से कैसे करें बचाव?- How to Prevent Nerve Compression
नस दबने की स्थिति खराब लाइफस्टाइल और लंबे समय तक गलत मुद्राओं में बैठने की वजह से होती है। आप इसे पूरी तरह से रोका नहीं सकते हैं, लेकिन दैनिक गतिविधियों में सुधार किया जा सकता है। इसमें उचित मुद्रा में बैठना, नियमित रूप से पैदल चलना, सीढ़ियां चढ़ने और दौड़ना जैसी फिटनेस एक्टिविटी शामिल हैं। आपको रोजाना इस तरह की फिजिकल मूवमेंट जरूर करनी चाहिए। इससे नसे दबने का खतरा कम होता है और कंधे में दर्द की समस्या से भी बचा जा सकता है। इसके लिए आप कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:-
- नस दबने की स्थिति से बचने के लिए आप सबसे पहले सही मुद्रा में बैठें और काम करें। आपको चलते हुए भी अपनी मुद्रा का ख्याल रखना चाहिए।
- नस दबने की स्थिति से बचने के लिए आपको भारी चीजें उठाने के लिए सही तरीका अपनाना चाहिए।
- अगर आप कंप्यूटर या लैपटॉप पर काम करते हैं, तो कीबोर्ड की प्लेसमेंट पर ध्यान दें। साथ ही, काम के बीच में छोटे-छोटे ब्रेक जरूर लें।
- आप सिटिंग जॉब करते हैं, तो लंबे समय तक बैठे रहने की जगह हर थोड़ी देर में उठें और थोड़ा टहल लें।
इसे भी पढ़ें- रीढ़ की हड्डी में नस दबने पर नजर आते हैं ये 5 लक्षण, बिलकुल न करें नजरअंदाज
अगर आप नस दबने की समस्या के साथ ओवरऑल हेल्थ का भी ख्याल रखना चाहते हैं, तो धूम्रपान न करें, नियमित एक्सरसाइज करें, भरपूर नींद लें और योग या फिर हल्की स्ट्रेचिंग करें। इस तरह आप खुद को कई समस्याओं से बचा सकते हैं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version