Rid ki Haddi me Nas Dabne ke Lakshan: रीढ़ की हड्डी में नस दबना एक आम समस्या है। आजकल अधिकतर लोगों में यह समस्या देखने को मिलती है। यह समस्या महिलाओं और पुरुषों, दोनों में देखने को मिल सकती है। दरअसल, रीढ़ की हड्डी में नस तब दबती है, जब उस हिस्से के आसपास के ऊतकों द्वारा नसों (तंत्रिका) पर ज्यादा दबाव पड़ता है। ये ऊतक, हड्डी या उपास्थि (Cartilage) हो सकता है। जब ऊतकों का नसों पर ज्यादा दबाव पड़ता है, तो इस स्थिति को संपीड़न (Compression) के रूप में जाना जाता है। इस दबाव की वजह से पीड़ित व्यक्ति को झुनझुनी, मांसपेशियों में कमजोरी और सुन्नता जैसे लक्षणों का अनुभव हो सकता है। रीढ़ की हड्डी में नस दबी है या नहीं, इसका पता लगाने के लिए डॉक्टर MRI करवाने की सलाह दे सकते हैं। कुछ मामलों में दबी हुई नस को निकालने के लिए एक्सरसाइज या दवाइयों का सहारा लिया जाता है। वहीं, गंभीर मामलों में नस को निकालने के लिए सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है। लेकिन, इसकी वजह से पीड़ित व्यक्ति को कई लक्षणों का अनुभव हो सकता है। आइए, मैक्स हॉस्पिटल, वैशाली के ऑर्थोपेडिक्स और ज्वाइंट रिप्लेसमेंट डिपार्टमेंट के एसोसिएट डायरेक्टर डॉ.अखिलेश यादव से जानते हैं रीढ़ की हड्डी में नस दबने के लक्षण (Rid ki Haddi me Nas Dabane ke Lakshan Kya Hai)-
रीढ़ की हड्डी में नस दबने के लक्षण- Rid ki Haddi ki Nas Dabne ke Lakshan
1. पैरों में झुनझुनी
रीढ़ की हड्डी में नस दबने की वजह से आपको पैरों में भी झुनझुनी महसूस हो सकती है। जब रीढ़ की हड्डी में नस दबती है तो इससे पैरों में सुई जैसी चुभन भी महसूस हो सकती है। झुनझुनी पैरों के तलवों या हथेलियों पर हो सकती है। इतना ही नहीं, कुछ मामलों में पूरे शरीर में ही झुनझुनी या चुभन का अनुभव हो सकती है। यह स्थिति गंभीर हो सकती है, इसलिए इस लक्षण को बिलकुल नजरअंदाज न करें।
इसे भी पढ़ें- गर्दन की नस दबने पर करें ये 5 एक्सरसाइज, दर्द और अकड़न से मिलेगी राहत
टॉप स्टोरीज़
2. हाथ और पैरों में सुन्नपन
स्पाइन या रीढ़ की हड्डी में नस दबने से हाथ और पैरों में सुन्नपन हो सकता है। हाथ और पैरों में सुन्नपन, रीढ़ की हड्डी में नस दबने का एक आम लक्षण हो सकता है। दरअसल, नस दबने से रक्त प्रवाह सही तरीके से नहीं हो पाता है। इसकी वजह से सुन्नपन का एहसास हो सकता है। इस स्थिति में ऐसा महसूस होता है, मानो हाथ और पैर सो गए हो। अगर आपको पैरों में सुन्नता का अनुभव होता है, तो इस लक्षण को बिलकुल नजरअंदाज न करें।
3. पैरों में ऐंठन और दर्द
रीढ़ की हड्डी में नस दबने पर पैरों में ऐंठन की समस्या हो सकती है। पैरों में ऐंठन और दर्द, रीढ़ की हड्डी में नस दबने का एक आम लक्षण होता है। अगर आपको अक्सर ही पैरों में ऐंठन और दर्द की समस्या रहती है, तो इस लक्षण को बिलकुल नजरअंदाज न करें। जब रीढ़ की हड्डी में नस दबती है, तो पैरों में दर्द होना बेहद आम है। यह दर्द धीरे-धीरे बढ़ता जाता है। खांसने या छींकने पर दर्द बढ़ सकता है।
इसे भी पढ़ें- रीढ़ की हड्डी में L4/L5 स्लिप डिस्क है बहुत कॉमन, डॉक्टर से जानें इसके लक्षण
4. मांसपेशियों का कमजोर होना
रीढ़ की हड्डी में नस दबने की वजह से मांसपेशियां भी कमजोर हो सकती हैं। दरअसल, नस दबने से मांसपेशियां भी प्रभावित होती है। इससे मांसपेशियों में कमजोरी आने लगती है। इसकी वजह से आपको ज्यादा थकान और कमजोरी का अनुभव हो सकता है। थोड़ा-सा काम करने पर ही आपको थकान महसूस हो सकती है। खासकर, पैरों की मांसपेशियां ज्यादा कमजोर होने लगती है।
5. रीढ़ की हड्डी में दर्द
अगर आपको अक्सर रीढ़ की हड्डी के आसपास, कमर या पीठ में दर्द होता है, तो इस लक्षण को बिलकुल अनदेखा न करें। यह रीढ़ की हड्डी में नस दबने का संकेत हो सकता है। यह स्थिति बेहद पीड़ादायक हो सकती है। कुछ मामलों में इसकी वजह से व्यक्ति को चलने-फिरने में भी दिक्कत महसूस हो सकती है।
रीढ़ की हड्डी या स्पाइन में नस दबने से कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। अगर आपको अक्सर ही पैरों में सुन्नता, झुनझुनी, ऐंठन जैसे लक्षण महसूस हो तो डॉक्टर से जरूर कंसल्ट करें। इन लक्षणों को बिलकुल नजरअंदाज न करें।
Images: Freepik