कहते हैं हर बीमारी की शुरुआत गट यानी की पेट से होती है। हम जिस तरह का खाना खाते हैं, हमारा शरीर उसी तरह से काम करता है। तेल-मसाले, जंक और प्रोसेस्ड फूड खाने के कारण शरीर में टॉक्सिसिटी की परेशानी देखी जाती है। शरीर में टॉक्सिसिटी बढ़ने के कारण बाल झड़ना, मुंह से तेज बदबू आना, होंठ फटना, स्किन का ड्राई होना, हड्डियां कमजोर होना और अक्सर सिरदर्द जैसी कई परेशानियां देखी जाती है। टॉक्सिसिटी के कारण कई प्रकार की बीमारियों का खतरा भी देखा जाता है।
दिल्ली की गट व हार्मोन हेल्थ कोच मनप्रीत कालरा का कहना है कि अगर आपको अक्सर मुंह से बदबू आती है, तो यह शरीर में टॉक्सिसिटी बढ़ने का मुख्य लक्षण है। यदि आपको यह लक्षण लंबे समय महसूस होता है, तो आपको अपनी डाइट में कुछ चीजों को शामिल करना चाहिए। साथ ही, अपनी लाइफस्टाइल में 10 बदलाव करने चाहिए। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताने जा रहे हैं शरीर की टॉक्सिसिटी को कम वाले फूड के बारे में।
इसे भी पढ़ेंः प्रोटीन की कमी की वजह से हो सकती हैं ये 5 दुर्लभ बीमारियां, डॉक्टर से जानें इनके बारे में
शरीर की टॉक्सिसिटी कम करने के लिए क्या खाएं? | 10 Foods to Reduce Toxicity of Body in Hindi
मनप्रीत कालरा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करके शरीर की टॉक्सिसिटी को कम करने वाले फूड्स की जानकारी दी है।
1. हल्दी : हल्दी में पाए जाने वाला करक्यूमिन लिवर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। रोजाना थोड़ी मात्रा में हल्दी का सेवन करने से शरीर से गंदगी को बाहर निकालती है और बीमारियों का खतरा कम होता है।
2. अदरक : अदरक में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। यह पोषक तत्व पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाते हैं। साथ ही, गैस, कब्ज और पेट के दर्द की समस्या को दूर करते हैं। रोजाना एक सीमित मात्रा में अदरक का सेवन किया जाए, तो यह टॉक्सिसिटी को कम करता है।
इसे भी पढ़ेंः Gut Health: पाचन संबंधी सभी परेशानियों का हल हैं डाइटिशियन रुजुता दिवेकर के ये 4 नुस्खे
3. हरी पत्तेदार सब्जियां : हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, सरसों का साग में पर्याप्त मात्रा में मैग्नीशियम और फाइबर पाया जाता है। यह पोषक तत्व बाउल मूवमेंट को कम करते हैं, जिसकी मदद से शरीर की टॉक्सिसिटी को कम किया जा सकता है।
4. अखरोट : इंसानी दिमाग की तरह दिखने वाले अखरोट में एंटीऑक्सीडेंट और ओमेगा-3 पाया जाता है। रोजाना एक अखरोट का सेवन करने से गट में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद मिलती है। गुड बैक्टीरिया बढ़ने से पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है और विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं।
View this post on Instagram
इसे भी पढ़ेंः लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करेगा लोबिया का फलाफल, जानें रेसिपी
5. चिया सीड्स : चिया सीड्स एक सुपरफूड है। चिया सीड्स को पानी में भिगोकर खाने से आंतों में गुड बैक्टीरिया बढ़ते हैं। इन बीजों का सेवन करने से शरीर की सूजन और जलन कम होती है।
6. मिलेट्स : मिलेट्स में हाई फाइबर पाया जाता है। फाइबर गट हेल्थ को दुरुस्त बनाकर पेट में दर्द, कब्ज और एसिडिटी की समस्या को कम करता है। मिलेट्स शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे बीमारियों का खतरा कम होता है।
7. ग्रीन टी : ग्रीन टी का सेवन करने से गट में माइक्रोफोन को बैलेंस करने में मदद मिलती है। रोजाना ग्रीन टी का सेवन करने से मुंह की बदबू भी दूर होती है।
इसे भी पढ़ेंः कहीं आप भी तो नहीं खा रहे नकली बाजरा, इन 5 टिप्स से करें पहचान
8. क्रूसिफेरस सब्जियां : क्रूसिफेरस सब्जियां जैसे की ब्रोकली, फूलगोभी, कोलार्ड ग्रीन्स और केल जैसी सब्जियों का सेवन करने से शरीर की सूजन कम होती है। क्रूसिफेरस सब्जियां में पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। जो शरीर की टॉक्सिसिटी को कम करता है।
9. चुकंदर : चुकंदर में पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। चुकंदर के पोषक तत्व खून को साफ करके बीमारियों का खतरा कम करते हैं।
10. लहसुन : लहसुन में विटामिन बी1, बी2, बी6, विटामिन सी, और विटामिन के जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह शरीर को अंदर से पोषण देकर विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं।
इसे भी पढ़ेंः आयुर्वेद के अनुसार डायबिटीज के मरीजों को नहीं खानी चाहिए ये 3 चीजें, सेहत को पहुंचाती हैं नुकसान
निष्कर्ष
आजकल के वायरस के दौर में बीमारियों को दूर रखना बहुत जरूरी है। इसके लिए शरीर की टॉक्सिसिटी को कम करना जरूरी है। अगर आपको कोई शारीरिक परेशानी अक्सर रहती है, तो इस बारे में अपने हेल्थ एक्सपर्ट से बात करें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version