Doctor Verified

आंखों से समझें गट हेल्थ का हाल, ये 6 संकेत बताएंगे पेट सही से कर रहा है अपना काम

आंखों में दिखने वाले ये संकेत बताते हैं कि गट हेल्थ सही चल रही है या नहीं। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
आंखों से समझें गट हेल्थ का हाल, ये 6 संकेत बताएंगे पेट सही से कर रहा है अपना काम

Good Gut Health Symptoms Seen in Eyes in Hindi : आपने कई बार सुना होगा कि इंसान का पेट सही रहता है, तो शरीर की कई समस्याएं दूर हो जाती हैं। वहीं, अगर आपका पेट सही नहीं है और आप पेट से जुड़ी किसी भी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो इसका असर आपकी ओवरऑल हेल्थ पर भी दिख सकता है। यही वजह है कि आज के इस आर्टिकल में हम आपको आंखों में दिखने वाले कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बताएंगे, जिससे यह पता लगाया जा सकता है कि आपका गट हेल्थ सही से काम कर रहा है या नहीं? बात दें कि आपकी गट हेल्थ को आंखों के अलावा, मेंटल हेल्थ, इम्यून सिस्टम और स्किन से भी जोड़कर देखा जाता है। अगर आपकी गट हेल्थ में कोई समस्या होती है, तो आपको इनमें से किसी भी अंग में यह संकेत नजर आ सकते हैं। आइए हेल्दी गट हेल्थ के आंखों में दिखने वाले संकेतों के बारे में यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल (Yashoda Super Speciality Hospital) कौशांबी के नेत्र विशेषज्ञ,सीनियर कंसलटेंट,डॉक्टर नरिंदर सिंह से जानते हैं।

गट हेल्थ और आंखों के बीच क्या है संबंध?- What is the Relationship Between Gut Health and Eyes

gut health

गट हेल्थ और आंखों के बीच बहुत गहरा संबंध होता है। दरअसल, ये दोनों ही आंत के माइक्रोबायोम नेटवर्क से जुड़े होते हैं। बता दें कि आंत के माइक्रोबायोम आंखों की सेहत पर सीधा असर डालते हैं। आंत माइक्रोबायोटा (Gut Microbiota) में असंतुलन, शरीर में सूजन समेत कई बीमारियों का कारण बन सकता है। इसकी वजह से आंखों से जुड़ी बीमारियां बढ़ जाती हैं। ऐसे में व्यक्ति को ड्राई आई सिंड्रोम, मैक्यूलर डीजनरेशन और ग्लूकोमा जैसी परेशानियां हो सकती हैं।

आंखों में हेल्दी गट हेल्थ के ये संकेत दिखते हैं- Signs of Healthy Gut Health are Seen in the Eyes

आंखों में दिखती है चमक

अगर आपकी गट हेल्थ अच्छी होती है, तो आंखों में चमक नजर आती है। दरअसल, आपका पाचन ठीक से काम करता है, तो यह पोषक तत्वों को सही तरह से अब्सॉर्ब कर पाता है। इससे आंखों को जरूरी पोषण और हाइड्रेशन मिलता है। इस तरह आपकी आंखों में चमक नजर आ सकती है।

आंखों में लालामी का नहीं होना

अगर आपकी आंखों में लालामी नजर आती है, तो यह गट हेल्थ की समस्याओं की तरह भी इशारा कर सकती है। दरअसल, हेल्दी गट हेल्थ आंखों के आसपास और शरीर में आ रही सूजन को ठीक करने में अहम भूमिका निभाती है। ऐसे में अगर आपकी आंखों में सूजन और लालामी नहीं है, तो यह हेल्दी गट का संकेत हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- इम्यूनिटी का आपके पेट से है सीधा कनेक्शन, एक्सपर्ट से जानें खराब गट हेल्थ से कैसे प्रभावित होती है इम्यूनिटी

डार्क सर्कल नहीं होना

अगर आपकी आंखों के नीचे काले घेरे नजर आते हैं, तो रात की नींद पूरी नहीं करने या थकान के साथ खराब गट हेल्थ का भी संकेत हो सकते हैं। दरअसल, हेल्दी गट हेल्थ विटामिन और खनिज को अब्सॉर्ब करने में मदद करती है। इससे स्किन के स्वास्थ्य में सुधार होता है।

आंखों में सूखापन नहीं होना

अगर आपकी गट हेल्थ अच्छे से काम कर रही है, तो आंखों में नमी बनी रहती है। गट हेल्थ शरीर में फ्लूइड को बैलेंस करने में मदद करती है। इससे आंखें हाइड्रेट रहती है और नमी बरकरार रहती है।

आंखों में एलर्जी या तकलीफ नहीं होना

आंखों में एलर्जी या तकलीफ नहीं होती है, तो यह हेल्दी गट का संकेत हो सकता है।  अगर आपकी आंखों में खुजली और जलन कम होती है, तो इसका मतलब है कि आपका गट आपकी इम्यूनिटी का समर्थन कर रहा है। इससे एलर्जी को दूर रखने में मदद मिलती है।  

इसे भी पढ़ें- आंखों में होने वाली एलर्जी और इंफेक्शन में क्या अंतर है? जानें इनके लक्षण और सावधानियां

अगर आपको अपनी आंखों में लंबे से होने वाले कोई भी बदलाव नजर आते हैं, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। कई बार आंखों में दिखने वाले संकेत आपको ओवरऑल हेल्थ का हाल भी बता रहे होते हैं। ऐसे में अगर आपको आंखों में ऊपर बताए कोई भी संकेत नजर आ रहे हैं, तो यह आपकी अच्छी गट हेल्थ की तरह इशारा करता है। ध्यान रखें कि गट को शरीर का 'दूसरा दिमाग' कहा जाता है। यह शरीर को सुचारू रूप से चलाने में मदद करता है।  

Read Next

क्या फिजियोथेरेपी से फ्रोजन शोल्डर का इलाज मुमकिन है? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer