Unhealthy Gut Symptoms: आंत कमजोर होने पर शरीर में दिखते हैं ये 5 लक्षण, न करें नजरअंदाज

Unhealthy Gut Symptoms In Hindi : अगर आंत में गड़बड़ी होती है, तो इसके कई लक्षण शरीर पर दिखने लगते हैं. आइए जानते हैं -
  • SHARE
  • FOLLOW
Unhealthy Gut Symptoms: आंत कमजोर होने पर शरीर में दिखते हैं ये 5 लक्षण, न करें नजरअंदाज

गलत खानपान, अनियमित जीवनशैली और तनाव के कारण आजकल बड़ी संख्या में लोग पाचन संबंधी समस्याओं से पीड़ित हैं। पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए आंतों का मजबूत होना बहुत जरूरी है। आंत कमजोर (Unhealthy Gut In Hindi) होने के कारण खाना पचाने में परेशानी से लेकर मल त्यागने की समस्या हो सकती है। आंत कमजोर होने की स्थिति में पेट में गैस, एसिडिटी, कब्ज और अपच जैसी समस्याएं होने लगती हैं। आंतों में किसी भी तरह की गड़बड़ी होने पर शरीर में कुछ लक्षण नजर आने लगते हैं। कुछ लोग इसे सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन, इन लक्षणों को नजरअंदाज करने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं आंत में कमजोरी के 5 शुरुआती लक्षण (Unhealthy Gut Symptoms In Hindi)-

1. पेट की समस्याएं 

आंतों की समस्या होने पर अक्सर पेट संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जब आंत ठीक तरह से काम नहीं करती है, तो आपको पेट में गैस, दर्द, सूजन, कब्ज और दस्त जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अगर आपको लंबे समय से ऐसे लक्षण नजर आ रहे हैं, तो इन्हें नजरअंदाज करना ठीक नहीं है। हर समय पेट में भारीपन महसूस होना भी कमजोर आंत का एक लक्षण हो सकता है। 

2. जीभ पर सफेद परत जमना 

मुंह की ठीक तरह से सफाई न करने के कारण अक्सर जीभ पर सफेद परत जम जाती है।लेकिन, अगर आपको यह समस्या बार-बार हो रही है, तो यह आंतों की समस्या का संकेत हो सकता है। आंतों में गड़बड़ी के कारण जीभ पर सफेद परत जमने लगती है। इसके साथ ही, आपको मुंह से बदबू आने की समस्या का सामना भी करना पड़ सकता है। दरअसल, जब आंत ठीक से काम नहीं कर पाती है तो जीभ पर बैक्टीरियल या यीस्ट इंफेक्शन होने लगता है। अगर जीभ पर बार-बार सफेद परत जम रही है, तो डॉक्टर से सलाह लेकर इसकी जांच करवाएं।    

Unhealthy-Gut-Symptoms

3. भूख न लगना

जब आंत ठीक तरह से काम नहीं कर पाती है, तो इसका प्रभाव आपकी भूख पर भी पड़ता है। आंतों की समस्या होने पर भूख न लगने की समस्या हो सकती है। दरअसल, जब आंत ठीक तरह से काम नहीं कर पाती है, तो इससे पाचन क्रिया धीमी पड़ जाती है। आंत कमजोर के कारण पेट ठीक तरह से साफ नहीं हो पाता है, जिसके कारण भूख कम लगती है।   

इसे भी पढ़ें: गट हेल्थ में सुधार करने के लिए फॉलो करें ये 10 टिप्स, पाचन रहेगा दुरुस्त

4. त्वचा में जलन 

आंत कमजोर होने पर त्वचा पर भी इसके संकेत दिखाई देते हैं। त्वचा संबंधित समस्याएं जैसे मुहांसे, सोरायसिस और एक्जिमा आंतों की समस्या का संकेत होता है। अगर आपको त्वचा में बार-बार जलन या एलर्जी की समस्या हो रही है, तो यह भी आंतों की समस्या का संकेत हो सकता है। त्वचा पर ऐसे लक्षण नजर आने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

5. मुंह का स्वाद बिगड़ना 

मुंह का स्वाद बिगड़ना भी कमजोर आंत का संकेत हो सकता है। अगर आपको मुंह में धातु जैसा स्वाद आता है, तो यह आंतों की समस्या का एक लक्षण हो सकता है। इसके साथ ही, अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान हैं, तो यह इस बात का संकेत है कि आंत ठीक तरह से काम नहीं कर पा रही है। ऐसे लक्षण नजर आने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। 

इसे भी पढ़ें: आंतों को मजबूत बनाने के लिए करें इन चीजों का सेवन, पाचन तंत्र बनेगा मजबूत

Unhealthy Gut Symptoms In Hindi: अगर आपको ऊपर बताए गए कोई भी लक्षण नजर आए, तो इन्हें बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। ये आंतों की कमजोरी के लक्षण हो सकते हैं। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

Read Next

सर्दियों में एड़ी फटने के हो सकते हैं ये 6 कारण

Disclaimer