Doctor Verified

आंखों में होने वाली एलर्जी और इंफेक्शन में क्या अंतर है? जानें इनके लक्षण और सावधानियां

Difference Between Eye Allergy and Infection: आंखों में इन्फेक्शन या एलर्जी को अक्सर लोग सामान्य समझकर नजरअंदाज करते हैं, ऐसा करना नुकसानदायक होता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
आंखों में होने वाली एलर्जी और इंफेक्शन में क्या अंतर है? जानें इनके लक्षण और सावधानियां


Difference Between Eye Allergy and Eye Infection: बारिश के मौसम में कई तरह के संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। इन दिनों से आंखों से जुड़ी परेशानियां भी ज्यादा होती हैं। बारिश के मौसम में आंखों के संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते हैं। आंख में संक्रमण होने पर मरीज को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या में आंखों में दर्द, लालिमा और सूजन जैसी परेशानियां होती हैं। आंखों में इन्फेक्शन होने पर अक्सर लोग इसे सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसा करना आंखों की सेहत के लिए नुकसानदायक माना जाता है। आंखों से जुड़ी लगभग सभी परेशानियों में दिखने वाले लक्षण एक जैसे ही होते हैं। यही कारण है कि लोग आंखों की सभी परेशानियों को एक जैसा ही समझ लेते हैं। आंख में इन्फेक्शन और एलर्जी की समस्या में भी एक जैसे ही लक्षण दिखाई देते हैं। इसकी वजह से कई बार इन्फेक्शन को एलर्जी समझकर नजरअंदाज करते हैं। ऐसा करने से आंखों को गंभीर नुकसान पहुंचता है। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं आंखों में होने वाली एलर्जी और इन्फेक्शन में अंतर।

आंखों में एलर्जी और इन्फेक्शन में अंतर- Difference Between Eye Allergy and Infection in Hindi

आंखों में एलर्जी होने पर आपको खुजली, पलकों में सूजन और आंखों लालिमा जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। कमोबेश आंख में संक्रमण होने पर भी मरीज को इन्हीं परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आंखों में इन्फेक्शन और एलर्जी के लक्षणों के बीच मामूली अंतर होता है। मरीज इसे एक जैसा ही समझ लेते हैं। आंख के इन्फेक्शन को कंजक्टिवाइटिस भी कहा जाता है। इस समस्या को नजरअंदाज करने से आपको कई गंभीर नुकसान पहुंच सकते हैं। सीतापुर आंख अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. धर्मेंद्र सिंह कहते हैं कि एक जैसे लक्षणों के कारण मरीज एलर्जी और इन्फेक्शन को अलग नहीं समझते हैं। कई बार लोग आंखों के इन्फेक्शन को सामान्य एलर्जी समझकर अनदेखा कर देते हैं। ऐसा करने से मरीज की आंखों को गंभीर नुकसान हो सकते हैं। 

Difference Between Eye Allergy and Eye Infection

इसे भी पढ़ें: बारिश के बाद कई राज्यों में तेजी से बढ़ रहे आई फ्लू के मामले, ऐसे रखें अपना ध्यान

आंखों में एलर्जी के लक्षण- Eye Allergy Symptoms in Hindi

आंखों में एलर्जी आमतौर पर गंदगी, आंखों में कुछ जाने और कॉस्मेटिक्स की वजह से होती है। आंखों में एलर्जी के मुख्य लक्षण इस तरह से हैं-

  • आंखों में खुजली
  • आंखों से पानी बहना
  • आंखों में लाली
  • पलकों में सूजन

इसे भी पढ़ें: काम के दौरान आंखों में होती है जलन और निकलता है पानी तो करें ये 6 आसान काम, तेज हो जाएंगी आंखें

आंख में इन्फेक्शन के लक्षण- Eye Infection Symptoms in Hindi 

आंखों में इन्फेक्शन होने पर ये लक्षण दिखाई देते हैं-

  • आंखों में कीचड़ ज्यादा आना
  • सुबह उठने पर आंखों का चिपकना
  • आंखों में सूजन
  • आंख दर्द की समस्या
  • आंख से पानी आना और खुजली
  • आंखों का लाल होना

आंखों में एलर्जी और इन्फेक्शन में कैसे करें बचाव?- Tips To Prevent Eye Allergy And Infection in Hindi

आंखों में एलर्जी या इन्फेक्शन के लक्षण दिखने पर सबसे पहले आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। इन परेशानियों में खुद से ओवर द काउंटर दवाओं के इस्तेमाल आंखों को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। एलर्जी से छुटकारा पाने के लिए आप कोल्ड कंप्रेस भी कर सकते हैं। इसके अलावा इन्फेक्शन या एलर्जी होने पर बाहर निकलते समय ग्लासेज का इस्तेमाल करें। बारिश के मौसम में आई इन्फेक्शन से बचाव के लिए आपको बारिश में भीगने से बचना चाहिए। इसके अलावा प्रदूषित हवा में बाहर जाते समय आंखों पर चश्मा लगाएं। आई फ्लू के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

Conjunctivitis Symptoms: आँख आने (कंजंक्टिवाइटिस) के इन लक्षणों को सामान्य समझकर न करें नजरअंदाज

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version