आंतों को डिटॉक्स करने से पहले जरूर करें ये 5 काम, आसानी से निकल जाएंगे सारे टॉक्सिन्स

How to Detox Gut in Hindi: समय-समय पर आंतों को डिटॉक्स करना बेहद जरूरी है। आइये डॉक्टर से जानते हैं आंतों को डिटॉक्स करने के लिए क्या करें। 
  • SHARE
  • FOLLOW
आंतों को डिटॉक्स करने से पहले जरूर करें ये 5 काम, आसानी से निकल जाएंगे सारे टॉक्सिन्स


How to Detox Gut in Hindi: समय-समय पर शरीर को डिटॉक्स करते रहना बेहद जरूरी होता है। बहुत से लोग लिवर, किडनी और शरीर को डिटॉक्स करते हैं। इन सभी के साथ-साथ आंतों को भी डिटॉक्स किया जाना चाहिए। आंतों को डिटॉक्स करने से पाचन तंत्र में जमा गंदगी और टॉक्सिन्स आसानी से निकल जाते हैं। आंतों में गंदगी जमा होने से कई बार शरीर में गंभीर समस्याएं भी हो सकती हैं। क्या आप भी आंतों को डिटॉक्स करना चाहते हैं। अगर हां, तो आंतों को डिटॉक्स करने से पहले आपको कुछ जरूरी काम करने चाहिए। आइये डॉ. रोहिणी पाटिल से जानते हैं इसके बारे में।

आंतों को डिटॉक्स करने से पहले क्या करें? 

  • आंतों को डिटॉक्स करने से कुछ दिनों पहले से ही आपको शराब पीने से परहेज करना चाहिए। 
  • इसके लिए आपको कुछ समय पहले से ही आपको जंक और प्रोसेस्ड फूड्स खाने से बचना चाहिए। 
  • इसके लिए आपको अच्छी और भरपूर नींद लेने की जरूरत है। 
  • आंतों को डिटॉक्स करने से पहले आपको शरीर में पानी की कमी नहीं होने का ध्यान रखना है। 
  • इसके लिए आपको चीनी खाने से पूरी तरह से परहेज करना चाहिए। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr Rohini Patil (@dr.rohini.somnath.patil)

आंतों को डिटॉक्स करने के तरीके 

  • आंतों को डिटॉक्स करने के लिए आपको नियमित तौर पर एक्सरसाइज और प्राणायाम करना चाहिए। 
  • आंतों को डिटॉक्स करने के लिए आपको हेल्दी डाइट जैसे नट्स, सीड्स, फल और सब्जियों का सेवन करना चाहिए। 
  • इसके लिए आपको शरीर को हाइड्रेट रखना चाहिए। 
  • इसके लिए आपको एक क्वालिटी स्लीप लेनी चाहिए। इसके लिए आपको अच्छी और गहरी नींद लेनी चाहिए। 
  • इसके लिए आपको फलों का जूस और स्मूदी पीने के साथ ही फाइबर से भरपूर डाइट लेनी चाहिए। 

इसे भी पढ़ें - Unhealthy Gut Symptoms: आंत कमजोर होने पर शरीर में दिखते हैं ये 5 लक्षण, न करें नजरअंदाज

आंतों को डिटॉक्स करना क्यों जरूरी है? 

  • आंतों को डिटॉक्स करने से पाचन तंत्र हेल्दी रहता है। इससे पाचन संबंधी समस्याएं कम होती हैं। 
  • इससे कब्ज, अपच और गैस की समस्या से राहत मिलती है। 
  • इससे शरीर को पर्याप्त मात्रा में एनर्जी मिलती है। 
  • इससे आपको शुगर क्रेविंग की समस्या कम होती है। 

Read Next

Aaj Ka Health Rashifal: 28 August 2024, पढ़ें स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version