Side Effects of Apple Cider Vinegar: सेब का सिरका का ज्यादा इस्तेमाल करने से शरीर को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। कई लोग इसको वजन घटाने से लेकर शरीर की समस्याएं होने पर भी इसका इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आपको बता दें इसका ज्यादा शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। ऐसे में शरीर को हेल्दी रखने के लिए इसके ज्यादा इस्तेमाल से बचें। इसके ज्यादा इस्तेमाल से पेट खराब होने के साथ दांतों की समस्याएं भी हो सकती हैं। आइए जानते हैं सेब के सिरके से होने वाले साइड इफेक्ट के बारे में।
हाइपोग्लाइसीमिया
सेब के सिरके के ज्यादा सेवन की वजह से शरीर में शरीर की मात्रा कम हो सकती है। जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है। उन लोगों के लिए ये परेशानी जानलेवा भी हो सकती है। ऐसे में अगर आप डायबिटीज की दवाईयों का सेवन कर रहे है, तो सेब का सिरका पीने से बचें। इसको पीने से शरीर में ब्लड शुगर की मात्रा काफी कम हो जाती है।
दांतों की समस्याएं
सेब के सिरके के सेवन से दांतों में होने वाली समस्याएं बढ़ सकती है। इसमें एसिड की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जो दांतों को नुकसान पहुंचाती है। दांतों को साफ करने के बाद सेब के सिरके के इस्तेमाल करने से बचें। ऐसा करने से दांतो में दर्द और झनझनाहट और दांतो का रंग खराब हो जाने जैसी परेशानियां होती हैं।
शरीर में पोटेशियम की कमी
अगर आपके शरीर में पोटेशियम की मात्रा सही है, तो इसके सेवन से बचना चाहिए। क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है। इसका सेवन शरीर में पोटेशियम की कमी कर सकता है। इसलिए इसे ज्यादा लेने से बचें।
इसे भी पढ़ें- चेहरे की झुर्रियां दूर करनी हैं तो अपनाएं ये टिप्स, दूर होंगे एजिंग के लक्षण
हड्डियों को करे कमजोर
सेब के सिरके का ज्यादा सेवन हड्डियों को कमजोर करता है। इसके ज्यादा सेवन से हड्डियों में मिनरल घनत्व कम हो जाता है। जिससे हड्डियां कमजोर होने के साथ हड्डियों के संबंधित बीमारियां होने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। इसके ज्यादा सेवन से ये हड्डियों से पोटेशियम को भी अलग करता है। जिससे हड्डियां कमजोर होती हैं।
सेब का सिरका शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। ऐसे में इसके ज्यादा सेवन से बचें। अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य लें।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version