Expert

एंटीबायोटिक्स लेने से गट हेल्थ पर पड़ सकता है असर, जानें कैसे रखें पाचन-तंत्र का ख्याल

ज्यादा एंटीबायोटिक्स के सेवन से आपकी गट हेल्थ पर भी बुरा असर पड़ सकता है। जानें ऐसे में गट को कैसे हील कर सकते हैं?   
  • SHARE
  • FOLLOW
एंटीबायोटिक्स लेने से गट हेल्थ पर पड़ सकता है असर, जानें कैसे रखें पाचन-तंत्र का ख्याल

How Long Do Antibiotics Mess Up Your Gut: लंबे समय तक एंटीबायोटिक्स के सेवन से गट हेल्थ पर भी बुरा असर पड़ सकता है। इसके कारण गट में मौजूद गुड बैक्टीरिया को नुकसान हो सकता है और आपको गट हेल्थ से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। एंटीबायोटिक्स के कारण इम्यूनिटी को भी नुकसान होता है। इसके कारण इम्यून सिस्टम्स की इंफेक्शन से लड़ने की ताकत कम हो जाती है। इसलिए एंटीबायोटिक्स लेने के बाद गट पर काम करना जरूरी होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं गट को हील करने की जरूरत कब होती है? साथ ही, गट को हील कैसे कर सकते हैं? इस बारे में जानकारी देते हुए गट हेल्थ कोच ऐश्वर्या पंडयान ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। आइये इस लेख के माध्यम से जानें इन प्रश्नों के उत्तर।

gut health

जानें गट को हील करने की जरूरत कब होती है? 

अगर आप कुछ समय पहले ही बीमार पड़े हैं, जिसमें आपने कई दिनों तक एंटीबायोटिक्स लिए हैं। ऐसे में आपको गट को हील करना चाहिए। अगर कुछ समय पहले आपकी सर्जरी हुई है और आप रिकवरी कर चुके हैं तो आपको इसकी जरूरत होगी। 

इसे भी पढ़ें- एंटीबायोटिक दवाएं लंबे समय में पहुंचाती हैं सेहत को नुकसान, डॉक्टर से जानें इससे जुड़ी 5 जरूरी बातें

एंटीबायोटिक्स लेने के बाद गट को हील कैसे करें- How To Heal The Gut After Taking The Antibiotics

फास्टिंग करें- Do Fasting 

फास्टिंग करने से आपको नैचुरली गट को हील करने में मदद मिलेगी। अगर आप ईटिंग के बाद अपने मील में ज्यादा ब्रेक देते हैं, तो गट को हील करने में मदद मिलती है। इसके लिए आप 16 घंटे की फास्टिंग कर सकते हैं। इसके अलावा आप सप्ताह में एक बाद फास्टिंग भी कर सकते हैं। 

पर्याप्त नींद जरूर लें- Sleep Well

सर्जरी या किसी बीमारी से ठीक होने के बाद बॉडी को पर्याप्त नींद की जरूरत होती है। क्योंकि बीमारी के दौरान बॉडी पर बहुत ज्यादा प्रेशर पड़ता है। इसलिए पर्याप्त नींद लेने की आदत बनाएं। एक हेल्दी स्लीप शेड्यूल बनाएं और अपनी बॉडी को पर्याप्त आराम दें। 

इसे भी पढ़ें- एंटीबायोटिक्स दवाइयां लेने के दौरान क्या खाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

एल ग्लूटामाइन लें- Consume L Glutamine

एल ग्लूटामाइन हमारी बॉडी में ही मौजूद मिनरल है, जो गट को हेल्दी रखने में मदद करता है। लेकिन ज्यादा दवाओं के सेवन से बॉडी की एल ग्लूटामाइन बनाने की क्षमता कम हो जाती है। ऐसे में गट हेल्थ को काफी नुकसान होता है। इसके लिए आप एल ग्लूटामाइन के सप्लीमेंट ले सकते हैं। क्योंकि इससे गट को एल ग्लूटामाइन दुबारा बनाने में मदद मिलती है।

डाइट में प्रोबायोटिक्स एड करें- Prebiotics In Diet

गट को हेल्दी रखने के लिए प्रोबायोटिक्स और प्रीबायोटिक्स दोनों जरूरी होते हैं। इनकी कमी की वजह से बॉडी में गुड बैक्टीरिया को नुकसान हो सकता है। ऐसे में आपको गट हेल्थ से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए अपनी डेली डाइट में प्रोबायोटिक्स और प्रीबायोटिक्स वाली चीजें जरूर एड करें। इससे आपकी गट को रिकवर होने में मदद मिल पाएगी। 

इन टिप्स की मदद से आपको गट को हील करने में मदद मिलेगी। लेकिन अगर आप अभी भी किसी दवा का सेवन कर रहे हैं, तो इन्हें अपनाने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। 

 

Read Next

ये 3 तरह की स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ा सकती हैं आपका वजन, न बरतें लापरवाही

Disclaimer