सर्दियों में अक्सर लोगों के शरीर में खून की कमी देखने को मिलती है। इस मौसम में एनीमिया एक आम समस्या है, जो महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों में ज्यादा देखने को मिलती है। ठंड के मौसम में हमारे शरीर को ज्यादा एनर्जी और पोषण की जरूरत होती है। ऐसे में चुकंदर का सेवन न सिर्फ आपके शरीर में खून की कमी को पूरा करने में मदद करता है, बल्कि कमजोरी को भी दूर करता है। चुकंदर आयरन, फोलेट, फाइबर, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने (khoon kaise badhaye body mein) और शरीर को सर्दियों में गर्म रखने में मदद करता है। इसलिए. सर्दियों में आप अपने शरीर में खून की कमी पूरी करने के लिए कई तरीके से चुकंदर का सेवन कर सकते हैं, आइए दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा से जानते हैं।
सर्दियों में खून बढ़ाने के लिए चुकंदर कैसे खाएं?
न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा के अनुसार, सर्दियों में खून की कमी होना एक आम समस्या है, जिससे बचाव के लिए आप इन तरीकों से चुकंदर का सेवन कर सकते हैं।
1. चुकंदर का जूस
चुकंदर का जूस सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। शरीर में खून बढ़ाने का यह सबसे आसान और असरदार तरीका माना जाता है। चुकंदर में मौजूद आयरन शरीर में रेड ब्लड सेल्स के निर्माण को बढ़ावा देते हैं। चुकंदर का जूस पीने से शरीर में हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ता है, शरीर की थकान दूर होती है और इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।
कैसे पिएं?
चुकंदर का जूस बनाने के लिए एक मध्यम आकार का चुकंदर लें और उसे छीलकर काट लें और मिक्सर में पीस लें। इसमें थोड़ा सा अदरक और आधा नींबू मिला सकते हैं। अगर आप चाहें तो गाजर या सेवन भी मिला सकते हैं। सर्दियों में रोज सुबह खाली पेट चुकंदर का जूस पीना बहुत फायदेमंद होता है।
इसे भी पढ़ें: हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए रोज कितना चुकंदर खाएं? जानें डाइटिशियन से सही तरीका
2. चुकंदर की रोटी
अगर आपको रोजाना चुकंदर का जूस पीना पसंद नहीं होता है तो चुकंदर की रोटी एक बढ़िया विकल्प है, जो स्वादिष्ट होने के साथ सेहतमंद भी होता है। चुकंदर की रोटी आयरन और फाइबर से भरपूर होती है, जो शरीर में खून बढ़ाने के साथ पाचन को बेहतर रखने में मदद करता है।
कैसे बनाएं?
चुकंदर की रोटियां बनाने के लिए चुकंदर को उबालकर कद्दूकस कर लें और आटे में मिला लें। अब इसमें थोड़ा नमक, अजवाइन और तेल डालकर नरम आटा गूंथ लें। अब इससे रोटियां सेंक लें। सर्दियों में गर्मागर्म चुकंदर की रोटियां खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है।
3. चुकंदर की स्मूदी
चुकंदर की स्मूदी भी आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। यह खासतौर पर उन लोगों के लिए अच्छी मानी जाती है, जिन्हें कच्चा चुकंदर खाना पसंद नहीं होता है। चुकंदर स्मूदी आयरन के साथ-साथ कैल्शियम से भी भरपूर होता है, जिससे वजन बढ़ाने में मदद मिलती है और शरीर में खून भी बढ़ता है।

कैसे बनाएं?
चुकंदर की स्मूदी बनाने के लिए एक चुकंदर उबाल लें और फिर उसमें केला, थोड़ा ड्राई फ्रूट्स और दूध या दही मिलाकर ब्लेंड कर लें। आप सुबह या शाम के समय चुकंदर स्मूदी पी सकते हैं, जो शरीर को पोषण देने और कमजोरी दूर करने में मदद कर सकता है।
इसे भी पढ़ें: अनार या चुकंदर खून बढ़ाने के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद, एक्सपर्ट से जानें
4. चुकंदर का सलाद
चुकंदर का सलाद अक्सर लोग सर्दियों में अपनी डाइट में जरूर शामिल करते हैं। चुकंदर का सलाद हेल्दी, पौष्टिक और जल्दी पचने वाला होता है
कैसे बनाएं?
चुकंदर का सलाद बनाने के लिए आप उबले हुए चुकंदर को छोटे टुकड़ों में काट लें और फिर इसमें प्याज, खीरा, गाजर, नींबू का रस और थोड़ा सा नमक मिला लें। इस सलाद को आप रोजाना लंच या डिनर में शामिल कर सकते हैं।
5. चुकंदर का हलवा
सर्दियों में मीठा खाने की क्रेविंग लोगों में काफी ज्यादा होती है। ऐसे में हेल्दी विकल्प के रूप में आप चुकंदर का हलवा भी बनाकर खा सकते हैं, जो न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट बल्कि काफी हेल्दी माना जाता है। चुकंदर का हलवा आयरन और ऊर्जा का अच्छा सोर्स होता है और ठंड में शरीर को गर्म रखने में मदद करता है।
कैसे बनाएं?
चुकंदर का हलवा बनाने के लिए आप इसे कद्दूकस कर लें और फिर घी में हल्का भून लें। जब दूध गाढ़ा हो जाए तो थोड़ी शक्कर या गुड़ और इलायची डालें। ऊपर से ड्राई फ्रूट्स डालकर गर्मागर्म सर्व करें। बच्चों को चुकंदर खिलाने का यह सबसे आसान तरीका भी है।
निष्कर्ष
सर्दियों में खून की कमी को नजरअंदाज करने से सेहत से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। चुकंदर एक नेचुरल तरीका है, जिससे आप सर्दियों में अपने शरीर में आसानी से खून बढ़ा सकते हैं। इसलिए, आप अपनी सर्दियों की डाइट में इन अलग-अलग तरीकों से चुकंदर को शामिल कर सकते हैं।
Image Credit: Freepik
FAQ
1 दिन में कितना चुकंदर खाना चाहिए?
आमतौर पर एक दिन में एक मध्यम आकार का चुकंदर या उसका जूस पीना आपके लिए पर्याप्त होता है। इतनी मात्रा में इसका सेवन ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने और पाचन को बेहतर रखने में मदद करता है। हालांकि, अगर आप ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करते हैं तो ये किडनी पर बुरा असर डाल सकता है।चुकंदर कब नहीं खाना चाहिए?
आपको चुकंदर तब नहीं खाना चाहिए जब आपको किडनी स्टोन, लो ब्लड प्रेशर, लिवर की समस्याएं या चुकंदर से एलर्जी की समस्या हो क्योंकि यह आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकती है।सुबह खाली पेट चुकंदर खाने से क्या फायदा होता है?
सुबह खाली पेट चुकंदर खाने से पाचन में सुधार होता है, शरीर को भरपूर मात्रा में आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं, ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है और इम्यूनिटी बूस्ट होती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jan 16, 2026 11:58 IST
Modified By : Katyayani Tiwari Jan 16, 2026 11:58 IST
Modified By : Katyayani TiwariJan 16, 2026 11:58 IST
Published By : Katyayani Tiwari
Reviewed By : Dt Rakshita Mehra