Fri Sep 11, 2026 | 09:13 PM IST

Medically Reviewed by Dr M B Kavita , Ayurveda Expert

सर्दियों में इन 5 तरीकों से करें जायफल का सेवन, नहीं होगी सर्दी-जुकाम और इंफेक्शन की समस्या

Jaiphal in winter season in hindi: जायफल, गरम मसालों में से एक है। ऐसे में जानते हैं सर्दियों में जायफल खाने के क्या फायदे हैं और इसके सेवन का तरीका।

Jaiphal in winter season in hindi: जायफल, एक गरम मसाला है जो कि सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। जायफल, आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर है और सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। ये पहले तो एंटी इंफ्लेमेटरी है क्योंकि इसमें यूजेनॉल (eugenol) कपाउंड है, जो कि शरीर में सूजन कम करने के साथ कंजेशन से बचाव में मददगार है। इसके अलावा ये नींद को बेहतर बनाने के साथ आपको रिलैक्स महसूस करने में मदद करता है। इसके अलावा ये ब्लोटिंग कम करने के साथ गैस और एसिडिटी से बचाव में मददगार है। खास बात ये है कि ये एंटीबैक्टीरियल है इसलिए स्किन और ओरल हेल्थ से जुड़ी समस्याओं में आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। तो आइए Dr.Nagaraj Kamath और Dr. MB Kavita, Associate Professor & Pro Head, Department of Ayurveda Physiology SDMCAH, Hassan से जानते हैं सर्दियों में जायफल के सेवन के 5 तरीके।

सर्दियों में इन 5 तरीकों से करें जायफल का सेवन

Dr. Nagaraj Kamath बताते हैं कि जायफल आयुर्वेद में वर्णित एक अत्यंत महत्वपूर्ण मसाला है। Dr. Kavita कहती हैं कि जायफल भूख बढ़ाने वाला, पाचन में सहायक, कफ और वात दोष को नियंत्रित करने वाला और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाला होता है। इन गुणों के कारण यह सर्दियों में, विशेष रूप से सर्दी-जुकाम और संक्रमण आदि की रोकथाम और उपचार के लिए एक आदर्श मसाला है। जायफल का प्रयोग बहुत कम मात्रा में करना चाहिए, क्योंकि अधिक मात्रा में सेवन से नींद आ सकती है। ऐसे में जायफल का सेवन इन 5 तरीकों से किया जा सकता है, जिससे सर्दी-जुकाम और संक्रमण से बचाव होता है।

1. गर्म दूध के साथ जायफल-Nutmeg with warm milk

एक गिलास दूध में एक चुटकी जायफल पाउडर मिलाकर पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, गले के संक्रमण से बचाव होता है और नींद में सुधार होता है। तो जायफल को कूटकर इसका पाउडर बना लें और फिर इसे गर्म दूध में मिलाकर पी लें।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में बच्चों को जायफल चटाने से मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें इस्तेमाल का तरीका

2. शहद के साथ जायफल-Nutmeg with Honey

एक चम्मच शहद में एक चुटकी जायफल पाउडर मिलाकर पीने से ये नेचुरल एंटीमाइक्रोबियल की तरह काम करता है जिससे खांसी और नाक बंद होने से राहत मिलती है। इसके अलावा इन दोनों का सेवन बॉडी एक्ने को भी कम करने में मददगार है।

Cough_cold

3. हर्बल टी में जायफल-Nutmeg in herbal tea

अदरक और तुलसी की चाय में एक चुटकी जायफल पाउडर मिलाकर पीने से श्वसन तंत्र की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और सर्दी-जुकाम होने की संभावना कम हो जाती है। इस प्रकार की चाय इम्यूनिटी बढ़ाने का काम करती है और आपको मौसमी इंफेक्शन से बचा सकती है।

इसे भी पढ़ें: हल्दी और जायफल के फायदे, आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें

4. घी के साथ जायफल-Nutmeg with Ghee

कुछ बूंदें गर्म घी में एक चुटकी जायफल पाउडर मिलाकर सेवन करने से पाचन क्रिया बेहतर होती है और अपर्याप्त पाचन से उत्पन्न विषाक्त पदार्थ के निर्माण को रोकती है, जो रोगों का मूल कारण है। इसके अलावा इसका सेवन आंतों को साफ करने के साथ कब्ज की समस्या को कम करने में मददगार है।

5. भोजन के साथ जायफल-Nutmeg along with Food

सर्दियों के व्यंजनों जैसे सूप आदि में एक चुटकी जायफल पाउडर मिलाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और संक्रमण से बचाव होता है। इसलिए आप सर्दियों में जब भी कोई सूप बनाएं इसमें एक चुटकी जायफल को जरूर मिलाएं जो कि आपको कई बीमारियों से बचा सकता है।

तो इन तमाम प्रकार से आप जायफल का सेवन कर सकते हैं और ये सेहत के लिए हर प्रकार से फायदेमंद भी है। बस ध्यान रखें कि ज्यादा मात्रा में इसके सेवन से बचें जो कि शरीर में पित्त दोष को बढ़ाने के साथ सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का कारण बन सकता है।

FAQ

  • जायफल गर्म होता है या ठंडा?

    जायफल गर्म होता है और इसका सेवन आपको कई बीमारियों से बचा सकता है। हालांकि, ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करना शरीर की गर्मी बढ़ाने की भी वजह बन सकता है।
  • जायफल लगाने से क्या फायदे हैं?

    जायफल एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर है जिसे पीसकर लगाने से फोड़े-फूंसी में कमी आ सकती है। ये बैक्टीरियल रिएक्शन को कम करता है और एक्ने की समस्या से बचाव में मददगार है।
  • दूध और जायफल लगाने से क्या होता है?

    जिन लोगों के चेहरे पर बहुत एक्ने है या दाग-धब्बे हैं उनके लिए दूध और जायफल लगाना फायदेमंद है। आपको करना ये है कि जायफल को घिस लें और फिर इसे दूध में मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं।

Read Next

मेरा अनुभव: रात को एक कटोरी खिचड़ी ने दूर की ब्लोटिंग और एसिडिटी की समस्या, पढ़ें आयुर्वेदाचार्य की सलाह

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 02, 2026 18:01 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Jan 02, 2026 18:01 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Dr M B Kavita

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content