Expert

रोज सुबह खाली पेट करें जायफल पाउडर का सेवन, शरीर को मिलेंगे कई जबरदस्त फायदे

जायफल का इस्तेमाल खाने में कई तरीकों से किया जाता है। यहां जानिए, रोज सुबह खाली पेट जायफल खाने के फायदे और सही तरीका।
  • SHARE
  • FOLLOW
रोज सुबह खाली पेट करें जायफल पाउडर का सेवन, शरीर को मिलेंगे कई जबरदस्त फायदे


भारतीय किचन में मौजूद मसालों का अगर सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो कई बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है। जायफल जैसे मसालों का इस्तेमाल करने से न सिर्फ पेट से जुड़ी समस्याएं कम हो सकती है बल्कि वजन भी कंट्रोल हो सकता है। कई तरह के औषधीय गुणों से भरपूर जायफल का इस्तेमाल आयुर्वेद में औषधियों को बनाने में किया जाता है। अगर आप फिट और हेल्दी रहना चाहते हैं तो सीमित मात्रा में जायफल को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। इस लेख में रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) सुबह खाली पेट जायफल पाउडर का सेवन करने के फायदे (Jayfal ke fayde) बता रहे हैं।

खाली पेट जायफल खाने के फायदे - What Are The Benefits Of Eating Nutmeg Powder On An Empty Stomach In Hindi

1. खाली पेट जायफल पाउडर का सेवन पाचन को सुधारने में मदद कर सकता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स पाचन को मजबूत कर सकते हैं। इससे पेट संबंधी समस्याओं को कम किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए लगाएं जायफल और नींबू का पैक, मिलेंगे जबरदस्त फायदे

2. जायफल पाउडर के सेवन से मस्तिष्क की कार्यक्षमता (Brain function) बेहतर हो सकती है और आपको ध्यान लगाने में भी सुधार (how to improve focus) महसूस होगा।

3. जिन लोगों को पेट से जुड़ी समस्याएं रहती हैं उनके लिए भी रोजाना सुबह खाली पेट जायफल का सेवन लाभदायक साबित हो सकता है। जायफल पाउडर का सेवन गैस और एसिडिटी को कम करने में मदद कर सकता है। 

4. बिजी लाइफस्टाइल और स्ट्रेस के कारण लोगों को कम नींद आती है, अगर आप भी ऐसी समस्याओं से जूझ रहे हैं तो जायफल का सेवन लाभदायक साबित हो सकता है। यह नींद आने में मदद कर सकता है और अनिद्रा को कम कर सकता है।

5. जायफल में अच्छी मात्रा में पोटैशियम होता है जो आपके शरीर में ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है।

इसे भी पढ़ें: बालों को घना और मजबूत बनाने के लिए ऐसे लगाएं जायफल का तेल, मिलेंगे कई फायदे

6. जायफल में एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण होते हैं, जो शरीर के विभिन्न हिस्सों की सूजन को कम कर सकते हैं। जिन लोगों को अक्सर शरीर में सूजन की समस्या होती है उनके लिए भी जायफल का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है।

7. खाली पेट जायफल का सेवन करने से श्वसन तंत्र यानी रेस्पिरेटरी सिस्टम (respiratory system healthy) हेल्दी रहता है।

8. जायफल में मौजूद मिनरल्स ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बना सकते हैं। जिससे शरीर हेल्दी रहता है।

9. जिन लोगों को कमजोरी और थकान रहती है उनके लिए भी जायफल पाउडर का सेवन लाभदायक साबित हो सकता है। इसके सेवन से आप दिनभर एनर्जेटिक महसूस करेंगे।

nutmeg

खाली पेट जायफल का सेवन कैसे करें? - How To Consume Nutmeg On An Empty Stomach

जायफल का चूर्ण यानी पाउडर घर में आसानी से बनाया जा सकता है, इसके अलावा बाजार में भी जायफल पाउडर मिलता है। रोजाना सुबह 1 गिलास गुनगुने पानी में 3 ग्राम जायफल पाउडर को मिलाकर अच्छी तरह उबालें और फिर इस पानी को गुनगुना ही पिएं। अगर आप किसी तरह की सेहत संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं तो इसका सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करें।

All Images Credit- Freepik

Read Next

पुरानी कब्ज से परेशान हैं तो राहत के लिए अपनाएं ये 5 आयुर्वेदिक उपाय, आसानी से साफ होगा पेट

Disclaimer