बालों को घना और मजबूत बनाने के लिए ऐसे लगाएं जायफल का तेल, मिलेंगे कई फायदे

Jaiphal Oil Benefits For Hair: जायफल का तेल बालों में लगाने से बालों की प्राकृतिक सुंदरता बढ़ती है और कई फायदे मिलते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
बालों को घना और मजबूत बनाने के लिए ऐसे लगाएं जायफल का तेल, मिलेंगे कई फायदे


Jaiphal Oil Benefits For Hair: बालों को घना और मजबूत बनाने की चाहत भला किसकी नहीं है? खानपान और लाइफस्टाइल से जुड़ी गलत आदतों की वजह से लोगों को अक्सर बालों से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बालों की सही देखभाल के लिए खानपान और बालों की साफ-सफाई बहुत जरूरी है। आज के समय में कम उम्र में बाल झड़ने की समस्या हो या बाल सफेद होना, ये सभी परेशानियां बहुत कॉमन हो चुकी है। बालों को मजबूत और घना बनाए रखने के लिए जायफल का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद माना जाता है। आमतौर पर जायफल का इस्तेमाल मसाले के रूप में किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं इसमें मौजूद गुण बालों के लिए किसी औषधि से कम नही हैं। जायफल का तेल बालों में लगाने से बालों की प्राकृतिक सुंदरता बढ़ती है और कई फायदे मिलते हैं। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं बालों में जायफल का तेल लगाने के फायदे और सही तरीका।

बालों में जायफल का तेल लगाने के फायदे- Jaiphal Oil Benefits For Hair in Hindi

भारतीय रसोई में जायफल का इस्तेमाल गरम मसाले के रूप में किया जाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व और गुण शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। जायफल के तेल में भी कई न्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो बालों को जड़ से मजबूत बनाने और समस्याओं से बचाने का काम करते हैं। जायफल के तेल में विटामिन बी, थियामिन, फाइबर, फोलेट, कॉपर और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व की प्रचुर मात्रा होती है। इनमें एंटी-इंफ्लेमेटरी कंपाउंड भी पाया जाता है। बालों की जड़ों को मजबूत बनाने में मदद करने से लेकर बालों के रंग को निखारने में जायफल का तेल बहुत फायदेमंद साबित होता है।

Jaiphal Oil Benefits For Hair

इसे भी पढ़ें: बालों में तेल न लगाने से हो सकते हैं ये नुकसान, जानें बालों में तेल लगाना क्यों है जरूरी?

बालों में जायफल का तेल लगाने से ये फायदे मिलते हैं-

1.  डैंड्रफ कम करने में फायदेमंद 

बालों में जायफल का तेल लगाने से आपको रूसी या डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा मिलता है। जायफल का तेल एंटीसेप्टिक के रूप में काम करता है। इसका इस्तेमाल करने से स्कैल्प और बालों में मौजूद गंदगी दूर होती है और डैंड्रफ से छुटकारा मिलता है।

2. बालों को बनाए जड़ से मजबूत 

बालों में कमजोरी आने की वजह से आपको हेयर फॉल होने लगता है। हेयर फॉल से छुटकारा पाने के लिए जायफल के तेल का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद गुण बालों की जड़ों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इससे आपके बाल घने होते हैं।

3. बालों की चमक बढ़ाए

बालों की प्राकृतिक चमक बढ़ाने के लिए जायफल के तेल का इस्तेमाल करना चाहिए। नियमित रूप से इसे बालों में लगाने से आपके बालों की शाइन बढ़ती है। इसका इस्तेमाल करने से आपके बाल काले होते हैं और चमक बढ़ जाती है।

इसे भी पढ़ें: बालों को घना-मजबूत बनाने के लिए मिक्स करके लगाएं रोजमेरी और लैवेंडर ऑयल

4. स्कैल्प में खुजली दूर करे 

जायफल के तेल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीबैक्टीरियल गुण स्कैल्प में एलर्जी, खुजली और डैंड्रफ आदि को हटाने में सहायक हैं। यह सोरायसिस जैसी समस्याओं को ठीक करने में भी मददगार है।

5. डैमेज बालों से छुटकारा 

प्रदूषण, पोषण की कमी जैसे कारणों के चलते ड्राई, डैमेज और फ्रिजी हेयर की समस्या इन दिनों बहुत आम है। जायफल का तेल पोषक तत्वों से भरपूर होता है, ये आपको बालों को पर्याप्त पोषण प्रदान करते हैं। इससे डैमेज बालों की परेशानी से छुटकारा मिलता है।

बालों में कैसे लगाएं जायफल का तेल?- How To Use Nutmeg Oil On Hair in Hindi

बालों में जायफल के तेल का इस्तेमाल आप कई तरीकों से कर सकते हैं। आप इसका इस्तेमाल हेयर मास्क के रूप में भी कर सकते हैं। यही नहीं शैंपू में भी आप जायफल का तेल मिलाकर लगा सकते हैं। इसके आलावा समान मात्रा में जायफल और सरसों के तेल से बालों की मालिश करने से फायदा मिलता है।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

डैंड्रफ की समस्या से हैं परेशान? सिर पर लगाएं ये 5 तेल, खुजली और रूसी से मिलेगा छुटकारा

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version