Fri Sep 11, 2026 | 10:02 PM IST

पतले पैरों को मोटा और मजबूत कैसे करें? जानें 5 उपाय

How to Make Skinny Legs Big in Hindi: कई लोग अपने पतले पैरों को मोटा और मजबूत बनाना चाहते हैं। जानें पतली टांगों को मोटा कैसे करें?

How to Make Slim Legs Fatter in Hindi: अकसर आपने देखा होगा कि कई लोगों का अपर बॉडी पार्ट बिल्कुल फिट होता है। साथ ही ऊपरी हिस्सा कमजोर नहीं लगता है, लेकिन शरीर का नीचे वाला हिस्सा यानी पैर काम कमजोर नजर आते हैं। कई लोगों के पैर काम पतले दिखते हैं। पतले पैर और फिट अपर बॉडी, पूरे फिगर या लुक को खराब कर सकता है। ऐसे में जिन लोगों के पैर पतले हैं, वे अकसर उन्हें मोटा करना चाहते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर पतले पैरों को मोटा कैसे करें? या फिर पतले टांगों को मोटा कैसे करें? पतले पैरों को मोटा करने के लिए कौन-सी एक्सरसाइज करें? पतले पैरों मोटा करने के लिए क्या खाएं?

पतले पैरों को मोटा कैसे करें?- How to Make Skinny Legs Fatter in Hindi

अगर आपके पैर भी पतले या कमजोर हैं, तो आप कुछ उपायों को आजमा सकते हैं। एक्सरसाइज और डाइट के अच्छे कॉम्बिनेशन से आपको अपने पैरों को मोटा करने में मदद मिल सकती है। इससे पैरों की मांसपेशियां भी मजबूत बनती हैं और धीरे-धीरे मसल्स ग्रोथ होती है।

डेयरी प्रोडक्ट्स खाएं

डेयरी प्रोडक्ट्स में प्रोटीन समेत कैल्शियम, विटामिन डी और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके लिए आप दूध, दही, पनीर और घी को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। नियमित रूप से डेयरी उत्पादों को खाने से आपको पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन मिलेगा, इससे आपकी मांसपेशियों का विकास होगा। साथ ही पैरों की कमजोरी और पतलापन भी दूर होगा। पैर धीरे-धीरे मोटे और मजबूत बनने लगेंगे।

इसे भी पढ़ें- चिपके, पतले गालों को भरा हुआ बनाने के लिए अपनाएं ये 4 उपाय

फल और सब्जियां खाएं

फल और सब्जियां खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। अगर आपके पैर पतले या कमजोर हैं, तो आप पैरों को मोटा करने के लिए अपनी डाइट में तरह-तरह के फलों और सब्जियों को जरूर शामिल करें। इसके लिए आप केला, अंगूर, बैरीज जैसे फल और आलू, पालक, मशरूम जैसी सब्जियों का सेवन कर सकते हैं।

नट्स और सीड्स

नट्स और सीड्स पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इनमें विटामिन्स, मिनरल्स, फैट आदि पाए जाते हैं। नियमित रूप से नट्स और सीड्स लेने से आपको पर्याप्त मात्रा में कैलोरी और फैट मिल सकता है। इससे पैरों की मांसपेशियों का विकास तेजी से होगी और पैर मोटे और टोन नजर आ सकते हैं। इसके लिए आप अखरोट, बादाम, किशमिश, चिया सीड्स, फ्लैक्स सीड्स आदि खा सकते हैं।

नॉनवेज डाइट लें

अगर आप नॉनवेजिटेरियन हैं, तो अपने पतले पैरों को मोटा करने के लिए नॉनवेज डाइट भी ले सकते हैं। नियमित रूप से चिकन, मटन या फिर फिश खाने से मांसपेशियों का विकास तेजी से होता है। ऐसे में अगर आपके सिर्फ पैर पतले हैं या आप अपने पैरों को मोटा करने चाहते हैं, तो नॉनवेज खा सकते हैं। इससे आपको ताकत मिलेगी और कमजोरी दूर होगी।

रेगुलर एक्सरसाइज करें

जिस तरह पतले पैरों को मोटा करने के लिए हेल्दी डाइट लेना बहुत जरूरी होता है, उसी तरह एक्सरसाइज की प्रैक्टिस करना भी बहुत जरूरी होता है। इसके लिए आप लेग कर्ल, काफ रेज, साइड लाइंग हिप एब्डक्शन, लंजेस या फिर स्क्वाट्स की प्रैक्टिस कर सकते हैं। पतले पैरों को मोटा बनाने के लिए आप रोजाना प्रत्येक एक्सरसाइज को 5 से 8 मिनट तक कर सकते हैं। रोजाना आधे घंटे से लेकर 45 मिनट तक एक्सरसाइज करना फायदेमंद हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- Weight Gain Tips: दुबले-पतले शरीर को मोटा कैसे बनाएं? जानें 5 उपाय

How to Gain weight on Legs in Hindi: पतले टांगों को मोटा बनाने के लिए आप हेल्दी डाइट के साथ ही रेगुलर एक्सरसाइज भी करें। इससे पैरों की मांसपेशियों का विकास होगा, पैर मजबूत और टोन बनेंगे। लेकिन अगर किसी समस्या की वजह से पैर पतले हैं, तो इन उपायों से पैरों को मोटा बनाना मुश्किल हो सकता है।

Read Next

तेजी से वजन बढ़ाता है अश्वगंधा, शतावरी और सफेद मूसली का मिश्रण, जानें कैसे करें सेवन

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Anju Rawat

Anju Rawat

Chief Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया (Only My Health) में बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही अंजू रावत को प्रिंट मीडिया में 3 साल का अनुभव है। अंजू को हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों की अच्‍छी समझ है। वह पिछले 5 वर्षों से इन विषयों पर लेख लिखती आ रही हैं। अंजू ने इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन की है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 12, 2022 09:25 IST

    Published By : Anju Rawat

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content