Fri Sep 11, 2026 | 06:52 PM IST

Medically Reviewed by Dr Jayaditya Ghosh , Consultant Endocrinologist

डायबिटीज मरीजों के लिए पैरों की एक्सरसाइज क्यों जरूरी है? जानें इसके बड़े फायदे

लेग एक्सरसाइज यानी पैरों की एक्सरसाइज करने से शरीर में ब्लड शुगर कंट्रोल करने, ब्लड सर्कुलेशन सुधारने और मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है, जो डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद है।

भारत समेत दुनिया भर में करोड़ों लोग आज के समय में डायबिटीज से प्रभावित हैं। डायबिटीज को कंट्रोल रखने के लिए डॉ.क्टर आमतौर पर बैलेंस डाइट, नियमित दवाएं और फिजिकल एक्टिविटीज पर जोर देते हैं। हालांकि, जब एक्सरसाइज की बात आती है तो ज्यादातर लोग केवल वॉकिंग, योग या कार्डियो वर्कआउट को ही खास मानते हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि पैरों की एक्सरसाइज यानी लेग एक्सरसाइज भी डायबिटीज मैनेजमेंट में अहम भूमिका निभाती है। इस लेख में यशोदा अस्पताल, हैदराबाद के कंसल्टेंट एंडोक्राइनोलॉजिस्ट, डॉ. जयादित्य घोष से जानिए, डायबिटीज के मरीजों के लिए पैरों की एक्सरसाइज के क्या फायदे हैं?

डायबिटीज के मरीजों के लिए पैरों की एक्सरसाइज के फायदे

डॉ. जयादित्य घोष के अनुसार, पैरों की मांसपेशियां शरीर की सबसे बड़ी मसल ग्रुप्स में शामिल होती हैं और इन्हें एक्टिव रखने से ब्लड शुगर कंट्रोल करने में काफी मदद मिल सकती है। यही कारण है कि डायबिटीज मरीजों के लिए लेग एक्सरसाइज विशेष रूप से फायदेमंद मानी जाती है। डॉक्टर ज्यादित्य घोष बताते हैं कि जब हम स्क्वाट्स, लंजेस, लेग प्रेस या तेज वॉक जैसी लेग एक्सरसाइज करते हैं, तो पैरों की मांसपेशियां ज्यादा एनर्जी का उपयोग करती हैं। यह एनर्जी मुख्य रूप से ब्लड में मौजूद ग्लूकोज से प्राप्त होती है। इससे शरीर में अतिरिक्त शुगर का उपयोग बढ़ता है और ब्लड ग्लूकोज लेवल कंट्रोल रखने में मदद मिलती है। नियमित लेग एक्सरसाइज इंसुलिन की कार्यक्षमता को भी बेहतर बना सकती है, जिससे कोशिकाएं ग्लूकोज को ज्यादा प्रभावी तरीके से ग्रहण कर पाती हैं।

1. इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ाने में सहायक

डायबिटीज के कई मरीज इंसुलिन रेजिस्टेंस की समस्या से जूझते हैं। इसका मतलब है कि शरीर की कोशिकाएं इंसुलिन के प्रति कम रिएक्शन देती हैं। डॉ. जयादित्य घोष के अनुसार, लेग एक्सरसाइज करने से मांसपेशियों की सक्रियता बढ़ती है, जिससे इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार हो सकता है। जब शरीर इंसुलिन का बेहतर उपयोग करने लगता है, तो ब्लड शुगर का लेवल भी ज्यादा स्थिर रहने लगता है। यही वजह है कि एक्सरसाइज को डायबिटीज मैनेजमेंट की नेचुरल दवा कहा जाता है।

इसे भी पढ़ें: डायबिटीज मरीजों के लिए गर्मी का मौसम क्यों हो जाता है मुश्किलों भरा? डॉक्टर से जानें कारण और बचाव

2. पैरों में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर

डायबिटीज मरीजों में अक्सर पैरों में ब्लड सर्कुलेशन कमजोर होने की समस्या देखी जाती है। इसके कारण पैरों में सुन्नपन, झुनझुनी और घाव भरने में देरी जैसी परेशानियां हो सकती हैं। नियमित लेग एक्सरसाइज पैरों की नसों और मांसपेशियों को एक्टिव रखती है, जिससे ब्लड फ्लो बेहतर होता है। अच्छा ब्लड सर्कुलेशन डायबिटिक फुट जैसी गंभीर समस्याओं के जोखिम को कम करने में भी मदद कर सकता है।

इसे भी पढ़ें: डायबिटीज में रोजाना कितना फल खाना सुरक्षित है? जानें शुगर पेशेंट्स के लिए सही मात्रा और समय

3. वजन घटाने और हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद

पैरों की मांसपेशियां शरीर की सबसे बड़ी मांसपेशियों में शामिल होती हैं। इन्हें एक्टिव करने से ज्यादा कैलोरी बर्न होती है, जिससे वजन कंट्रोल रखने में मदद मिलती है। इसके अलावा नियमित लेग एक्सरसाइज हार्ट हेल्थ को भी बेहतर बनाती है, ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद करती है और कोलेस्ट्रॉल के लेवल पर पॉजिटिव प्रभाव डाल सकती है।

डायबिटीज मरीज कौन-सी लेग एक्सरसाइज कर सकते हैं?

डॉक्टर ज्यादित्य घोष के अनुसार, डायबिटीज मरीज अपनी फिटनेस और स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार वॉकिंग, स्क्वाट्स, लंजेस, स्टेप-अप्स, साइक्लिंग और हल्की रेजिस्टेंस ट्रेनिंग जैसी एक्सरसाइज कर सकते हैं। हालांकि जिन लोगों को डायबिटिक न्यूरोपैथी, जोड़ों का दर्द या अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हैं, उन्हें किसी भी नई एक्सरसाइज को शुरू करने से पहले डॉक्टर या फिजियोथेरेपिस्ट की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

निष्कर्ष

डायबिटीज को कंट्रोल रखने के लिए केवल दवाओं और डाइट पर निर्भर रहना पर्याप्त नहीं है। डॉक्टर ज्यादित्य घोष के अनुसार, नियमित लेग एक्सरसाइज ब्लड शुगर कंट्रोल, इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ाने, बेहतर ब्लड सर्कुलेशन और वेट मैनेजमेंट में अहम भूमिका निभा सकती है। यदि इसे बैलेंस डाइट और हेल्दी लाइफस्टाइल के साथ जोड़ा जाए, तो डायबिटीज से जुड़ी कई समस्याओं के जोखिम को कम किया जा सकता है।

All Image Credit- magnific

FAQ

  • डायबिटीज मरीज कौन-सी एक्सरसाइज कर सकते हैं?

    वॉकिंग, स्क्वाट्स, लंजेस, साइक्लिंग, स्टेप-अप्स और हल्की रेजिस्टेंस ट्रेनिंग अच्छे ऑप्शन हो सकते हैं।
  • क्या एक्सरसाइज इंसुलिन रेसिस्टेंस को कम कर सकती है?

    हां, नियमित एक्सरसाइज शरीर की इंसुलिन के प्रति रिएक्शन को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है।
  • क्या डायबिटीज मरीजों में पैरों की कमजोरी आम है?

    हां, लंबे समय तक अनियंत्रित ब्लड शुगर नसों और मांसपेशियों को प्रभावित कर सकता है, जिससे पैरों में कमजोरी आ सकती है।

Read Next

किन बीमारियों में हल्दी नहीं खानी चाहिए? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Akanksha Tiwari

Senior Sub Editor

आकांक्षा तिवारी हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 6 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और फिलहाल जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। आकांक्षा को स्वास्थ्य, पोषण और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। वे पत्रकारिता और जनसंचार में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। रिसर्च, SEO और फैक्ट-चेकिंग में उनकी खास पकड़ है और वे हमेशा प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी देने की कोशिश करती हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jun 24, 2026 13:23 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Jun 24, 2026 13:23 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Jun 24, 2026 13:23 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dr Jayaditya Ghosh

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content