Drinking Boiled Tulsi Leaves Water Benefits: आपने अक्सर लोगों को तुलसी की पूजा करते देखा होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं तुलसी कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर भी करती है? आयुर्वेद में तुलसी के पत्तों को इसके औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। इसमें विटामिन ए, के, कैल्शियम, आयरन और मैगनीज के साथ ही एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण गुण मौजूद होते हैं। यही कारण है कि कई दवाओं, सिरप और औषधियों में तुलसी के पत्तों का प्रयोग किया जाता है। बहुत से लोग सुबह तुलसी के पत्ते चबाना पसंद करते हैं, वहीं कुछ लोग पत्तियों के अर्क को पानी में मिलाकर पीते हैं। लेकिन क्या आप अपने कभी तुलसी की पत्तियों को उबालकर, इसके पानी का सेवन किया है? अगर आप सुबह तुलसी को पानी में उबालकर पीने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए हमने आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. भुवनेश्वरी (BAMS Ayurveda) से बात की। इस लेख में हम आपको तुलसी को उबालकर पीने के 5 फायदे (tulsi ko ubal kar peene ke fayde), साथ ही सेवन का तरीका बता रहे हैं।
तुलसी की पत्तियां उबालकर पीने के फायदे- Benefits Of Drinking Boiled Basil leaves water
1. इम्यूनिटी बनाए मजबूत: सर्दी-खांसी, वायरल और मौसमी संक्रमण से बचाव और उपचार में तुलसी बहुत लाभकारी है। नियमित तुलसी के पत्ते उबालकर पीने से शरीर को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद मिलती है।
2. पेट के लिए लाभकारी है: पेट में गैस, ब्लोटिंग, कब्ज आदि जैसी समस्याएं दूर करने में तुलसी उबालकर पीने से बहुत लाभ मिलता है। यह पाचन में सुधार करने में मदद करता है। साथ ही पेट दर्द में भी आराम प्रदान करता है।
3. ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल: अगर आपको डायबिटीज है, तो सुबह नियमित तुलसी की पत्ते उबालकर पीने से ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में मदद मिलेगी। यह हाई ब्लड शुगर को कम करने और लो ब्लड शुगर को सामान्य रखने में भी मददगार है।
4. नेचुरल डिटॉक्स ड्रिंक है: शरीर में मौजूद गंदगी, अपशिष्ट पदार्थ, टॉक्सिन्स आदि को बाहर निकालने में तुलसी की पत्तों को उबालकर पीने से मदद मिलती है, जो शरीर में कई गंभीर रोगों के जोखिम को बढ़ाते हैं। यह शरीर को नेचुरली डिटॉक्सिफाई करता है और आपको सेहतमंद रखता है।
5. बलगम वाली खांसी से दिलाए छुटकारा: सर्दी-खांसी के लक्षण जैसे गले में खराश, सूजन, दर्द और बलगम आदि से छुटकारा दिलाने में तुलसी बहुत लाभकारी है। यह आपको इनसे जल्द आराम प्रदान करती है।
इसे भी पढें: High Cholesterol कम करने में बहुत फायदेमंद है मेथी दाना, जानें कैसे करें सेवन
तुलसी उबालकर सेवन कैसे करें- How To Drink Boiled Basil Leaves Water
इसके लिए आपको बस 200-250 ml पानी लेना है और उसमें 10-12 तुलसी की पत्तियां डालकर, अच्छी तरह उबालना है। जब पानी थोड़ा कम हो जाए, तो इसे एक बर्तन में छान लें। उसके बाद इसमें शहद मिलाकर सेवन करें। सुबह खाली पेट सेवन करने से जबरदस्त फायदे मिलेंगे।
इसे भी पढें: पीलिया किस विटामिन की कमी से होता है? जानें इनके स्रोत
यह भी ध्यान रखें:
आप चाहें तो अपनी रेगुलर या हर्बल चाय में तुलसी की पते उबालकर इसका सेवन कर सकते हैं। लेकिन कोशिश करें इसमें चीनी का प्रयोग न करें। दूध भी कम रखें। इस तरह भी आप तुलसी के स्वास्थ्य लाभों का आनंद ले सकते हैं। लेकिन अगर आप सर्दी-खांसी में तुलसी की चाय पी रहे हैं तो दूध वाली चाय न पिएं।
All Image Source: Freepik