दूध पीना स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा होता है। बचपन से लेकर अबतक आपने कई बार सुना होगा कि दूध पीने से हमारे शरीर की हड्डियां मजबूत होती हैं। दूध न पीने से हमारे शरीर को संपूर्ण पोषक तत्व नहीं मिलता है। दूध पीने से स्वास्थ्य को कई लाभ होते हैं। लेकिन गर्मियों में दूध पीने से कई लोग बचते हैं और इसका कोई विकल्प ढूंढने की कोशिश करते हैं। कई लोग तो ऐसे भी हैं, जो दूध का सेवन पूरी तरह से छोड़ ही देते हैं। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि गर्मी में गर्म दूध के बजाया ठंडा दूध पीना चाहिए। क्योंकि गर्म दूध इस मौसम में पीने से पेट से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। इन सभी बातों में क्या सही है और क्या गलत? अगर आप भी इस सोच में पड़ गए, तो आइए इस लेख से जानते हैं कि गर्मियों में दूध पीने के दौरान हमें क्या-क्या सावधानियां बरतने की आवश्यकता होती है?
हेल्थ एक्सपर्ट का मानना है कि दूध पीने से शरीर को कैल्शियम मिलता है। यह आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत ही जरूरी है। इसलिए सर्दी हो या गर्मी हर मौसम में दूध पीना चाहिए। बशर्ते कुछ सावधानियां अपनाने की जरूरत है।
1. ठंडे दूध से करें दिन की शुरुआत
गर्मियों में दिन की शुरुआत ठंडे दूध से करें। इस मौसम में सुबह के वक्त दूध पीने से आपको परेशानी हो सकती है। इसलिए सुबह-सुबह गर्म दूध के बजाय ठंडे दूध का सेवन करें। इससे आप दिनभर एनर्जी महसूस करेंगे। अगर आप दूध नहीं पीना चाहते हैं, तो इसके बजाय मिल्क शेक लें। सुबह के समय ठंडा दूध पीने से आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होती, साथ ही आप इससे काफी बेहतर महसूस करेंगे।
2. खाली पेट न पीएं दूध
एक्सपर्ट बताते हैं कि कभी भी खाली पेट दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे पेट में एसिडिटी की परेशानी बढ़ सकती है। सुबह आप खाली पेट दूध पी रहे हैं, तो साथ में कुछ नट्स जरूर शामिल करें। खाली पेट दूध पीने से आपके पेट की मसल्स कमजोर हो सकती है। इसलिए ऐसा करने से बचें।
इसे भी पढ़ें - Summer Special Recipes: खीरे से बनाएं ये टेस्टी और क्रंची रोल, पूजा माखीजा से जानें रेसिपी और खाने के फायदे
3. वर्कआउट करने के आधे घंटे बाद पिएं दूध
अगर आप वर्कआउट करने जा रहे हैं, तो तुरंत दूध न पिएं। कोशिश करें कि वर्कआउट करने के करीब 30 मिनट बाद ही दूध पिएं। इससे आपके शरीर को पोषण मिलेगा। साथ ही खोई एनर्जी वापस आएगी।
4. कोल्ड-फ्लू होने पर ठंडा दूध पीने से बचें
सर्दी हो या फिर गर्मी का सीजव अगर आपको कोल्ड या फिर फ्लू की शिकायत है, तो ऐसे में ठंडा दूध न पिएं। हमेशा गर्म या फिर हल्का गुनगुना दूध पिएं। गुनगुना दूध पीने से कोल्ड से राहत मिल सकती है।
5. किसी भी समय न पिएं दूध
दूध में लेक्टोज तत्व मौजूद होता है। इसलिए इसे पचने में समय लगता है। इसलिए हमेशा सुबह या फिर रात में ही दूध पिएं। दोपहर में दूध पीने से बचें।
6. एसिडिटी होने पर न पिएं गर्म दूध
अगर आपको एसिडिटी की शिकायत है, तो गर्म दूध न पिएं। इसके बजाय ठंडा दूध पी सकते हैं। गर्म दूध पीने से कुपच और गैस की परेशानी और अधिक बढ़ सकती है। इसलिए गर्मी के सीजन में गर्म दूध पीने से बचें।
इसे भी पढ़ें - क्या रात में पी सकते हैं लस्सी? डायटीशियन से जानें लस्सी पीने का सही समय
7. सोने से पहले जरूर पिएं दूध
गर्मी के सीजन में भी रात को सोते समय 1 गिलास गुनगुना दूध जरूर पिएं। गर्म दूध में लैक्टोज कम होता है, जिससे आपको दस्त और बदहजमी नहीं होती है। इसलिए रात में गुनगुना दूध पी पिएं। ठंडा दूध पीने से बचें। गर्म दूध पीने से नींद भी काफी अच्छी आती है।
Read more articles on Healthy Diet in Hindi
Read Next
जामुन का सिरका होता है फायदेमंद और दिलाता है कई बीमारियों से छुटकारा, जानें इस सिरके के 7 फायदे
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version