Fri Sep 11, 2026 | 06:56 PM IST

Medically Reviewed by Neha Mohan Sinha , Clinical Nutrition and Dietetics

हेल्‍दी और हाइड्रेटेड स्‍कि‍न के ल‍िए फायदेमंद है खरबूजा, म‍िलते हैं ये 5 फायदे

त्वचा के ल‍िए फायदेमंंद व‍िटाम‍िन ए, बी और सी तीनों ही पोषक तत्‍व खरबूजे में पाए जाते हैं। साथ ही खरबूजे की तासीर ठंंडी होती है, इसल‍िए गर्मि‍यों में त्‍वचा को हेल्‍दी रखने के ल‍िए इसका सेवन फायदेमंंद माना जाता है। 

गर्म‍ियों में म‍िलने वाला खरबूजा खाने में ज‍ितना स्‍वाद‍िष्‍ट होता है उतना ही सेहत के ल‍िए फायदेमंद भी होता है। इसे खाकर बेहतर पाचन, बीपी कंट्रोल, बेहतर इम्‍यून‍िटी जैसे फायदे तो म‍िलते ही हैं साथ ही यह त्‍वचा को हेल्‍दी रखने में भी मदद करता है। 100 ग्राम खरबूजे में करीब 34 कैलोरी होती हैं, इसल‍िए इसे आप हेल्‍दी डाइट का ह‍िस्‍सा बना सकते हैं। हेल्‍दी स्‍क‍िन के ल‍िए खरबूजे के फायदे जानने के ल‍िए हमने Neha Sinha, Nutritionist At The Nutriwise Clinic, Lucknow से बात की।

1. स्किन को हाइड्रेट रखता है खरबूजा

खरबूजा खाने से गर्मि‍यों में ड‍िहाइड्रेशन से बचाव होता है, ड्राई स्‍क‍िन की समस्‍या दूर होती है और त्‍चचा बेजान नहीं द‍िखती। खरबूजे में लगभग 90 प्रत‍िशत पानी ही होता है। पानी से भरपूर फल त्‍वचा की नमी बनाए रखने में मदद करते हैं।

यह भी पढ़ें- खरबूजा खाने का सही समय और तरीका क्या है? एक्सपर्ट से जानें

2. स्‍क‍िन ग्‍लो बढ़ाता है

खरबूजे में व‍िटाम‍िन सी होता है जो स्‍क‍िन के ल‍िए फायदेमंद माना जाता है। यह कोलेजन प्रोडक्‍शन को सपोर्ट करता है ज‍िससे त्‍वचा हेल्‍दी रहती है और चमकदार नजर आती है। खरबूजे में मौजूद एंटीऑक्‍सीडेंट्स, फ्री रेड‍िकल्‍स से होने वाले नुकसान को कम करने में भी मदद करते हैं।

यह भी पढ़ें- डायबिटीज में खरबूजा खा सकते हैं या नहीं? जानें डॉक्टर की सलाह

3. त्वचा को ठंडक पहुंचाता है खरबूजा

muskmelon-benefits-for-skin

गर्मी और तेज धूप के कारण त्वचा में जलन और गर्मी महसूस हो सकती है। खरबूजा शरीर को अंदर से ठंडक देने वाला फल माना जाता है। इसे खाने से शरीर का तापमान ठीक रखने में मदद म‍िलती है ज‍िससे त्‍वचा को भी ठंडक म‍िलती है और गर्मि‍योंं में एक्‍ने या रैशेज जैसी समस्‍याओं से बचाव होता है। साल 2022 में International Journal Of Pharmaceutical Sciences Review And Research में बताया गया है क‍ि खरबूजे में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो त्‍वचा को सूजन और एक्‍ने से बचाने में मदद करते हैं और इसमें मौजूद व‍िटाम‍िन ए और सी ऑक्‍सीडेट‍िव स्‍ट्रेस को कम करते हैं।

यह भी पढ़ें- क्या गर्मियों में खरबूजा खाना हार्ट के लिए फायदेमंद है? डायटिशियन से जानें

4. ड्राई स्‍क‍िन से राहत म‍िलती है

ड‍िहाइड्रेशन के कारण गर्म‍ियों में त्‍वचा ज्‍यादा ड्राई हो जाती है। खरबूजे में मौजूद पानी और पोषक तत्‍वोंं की मदद से त्‍वचा को नमी म‍िलती है। इससे त्‍वचा मुलायम और फ्रेश महसूस करती है।

यह भी पढ़ें- खाली पेट खरबूजा खाने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, एक्सपर्ट से जानें इनके बारे में

5. बालों के ल‍िए भी है फायदेमंद

खरबूजे में व‍िटाम‍िन ए पाया जाता है और व‍िटाम‍िन ए से बालों को हेल्‍दी रखने में मदद म‍िलती है क्‍योंक‍ि व‍िटाम‍िन ए सीबम प्रोडक्‍शन को बढ़ावा देता है। खरबूजे में सिट्रुलिन (Citrulline) होता है जो क‍ि एक प्रकार का अमीनो एस‍िड है और इसकी मदद से स्‍कैल्‍प के ब्‍लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद म‍िलती है।

न‍िष्‍कर्ष:

गर्मि‍यों में त्‍वचा और शरीर के ल‍िए खरबूजे का सेवन फायदेमंद होता है। इससे त्‍वचा को हाइड्रेशन म‍िलता है ज‍िससे ड्राई स्‍क‍िन, एक्‍ने, डलनेस, रैशेज से बचाव होता है। त्‍वचा का ग्‍लो बढ़ता है और बालों को भी हेल्‍दी रखने में मदद मि‍लती है।

FAQ

  • क्‍या डायब‍िटि‍क मरीज खरबूजा खा सकते हैं?

    डायब‍िट‍िक मरीज खरबूजा खा सकते हैं, लेकि‍न इसे सीम‍ित मात्रा में खाएं क्‍योंंक‍ि खरबूजे में प्राकृत‍िक शुगर पाई जाती है। साथ ही इसके साथ प्रोटीन, हेल्‍दी फैट्स और फाइबर को भी शाम‍िल करें।
  • खरबूजा खाने का सबसे अच्‍छा समय क्‍या है?

    सुबह या दोपहर के समय खरबूजा खा सकते हैं। कोश‍िश करें कि‍ इसे द‍िन के पहले भाग में खाएं क्‍योंकि‍ खरबूजा हल्‍का एस‍िड‍िक होता है और इसे रात में खाने से पाचन ब‍िगड़ सकता है।

Read Next

आम खाने से हो रहे फोड़े-फुंसी? एक्सपर्ट से जानें इसका कारण और बचाव के लिए खाने का सही तरीका

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 12, 2026 09:49 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • May 12, 2026 09:49 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • May 12, 2026 09:49 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Neha Mohan Sinha

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content