गर्मियों का मौसम आते ही बाजारों में रंग-बिरंगे और रस से भरे फलों की बहार आ जाती है। इनमें से एक सबसे फेमस फल खरबूजा है। स्वाद में मीठा, ठंडक देने वाला और शरीर को हाइड्रेट रखने वाला यह फल लगभग हर उम्र के लोगों को पसंद आता है। चाहे फल के रूप में खाया जाए या जूस या सलाद में मिलाकर, खरबूजा गर्मी में एक राहत देने वाला विकल्प बन जाता है।
लेकिन आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, असंतुलित खानपान और तनावभरे वर्किंग कल्चर के कारण डायबिटीज जैसी बीमारियों के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बदलती लाइफस्टाइल के चलते अब यह बीमारी केवल बुजुर्गों तक सीमित नहीं रह गई, बल्कि युवाओं में भी तेजी से फैल रही है। डायबिटीज से पीड़ित लोगों को अपने खाने-पीने को लेकर सतर्कता बरतनी होती है, खासकर जब बात फलों की आती है, जिनमें नेचुरल शुगर पाई जाती है। ऐसे में एक आम और जरूरी सवाल उठता है कि क्या डायबिटीज में खरबूजा खाना सुरक्षित है? क्या इसमें मौजूद मिठास ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकती है? इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए हमने जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन अर्चना जैन से बात की-
डायबिटीज में खरबूजा खा सकते हैं या नहीं? - Can Diabetic Patient Eat Muskmelon
डाइटिशियन अर्चना जैन बताती हैं कि डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसमें शरीर इंसुलिन का प्रोडक्शन ठीक से नहीं कर पाता या उसका उपयोग नहीं कर पाता, जिससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। ऐसे में मरीजों को शुगर वाली चीजों से परहेज करने की सलाह दी जाती है। हालांकि फलों में मौजूद शुगर नेचुरल होती है, लेकिन कुछ फल हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले होते हैं, जो ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ा सकते हैं। खरबूजे का ग्लाइसेमिक इंडेक्स लगभग 65 होता है, जो मध्यम श्रेणी में आता है। खरबूजा ब्लड शुगर को तेजी से नहीं बढ़ाता है इसकी मिठास भले ही ज्यादा हो, लेकिन उसमें शुगर की मात्रा सीमित होती है। इसका अर्थ यह है कि सीमित मात्रा में खरबूजा खाने से डायबिटीज के मरीजों पर बुरा असर नहीं पड़ता।
इसे भी पढ़ें: टाइप 1 डायबिटीज के मरीज ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रखने के लिए डाइट में शामिल करें ये फूड्स, रहेंगे हेल्दी
डायबिटीज में खरबूजा कब और कैसे खाएं?
- डायबिटीज के मरीज एक दिन में 100 से 150 ग्राम से अधिक खरबूजा न खाएं।
- ध्यान रखें कि इसे खाली पेट न खाएं भोजन के साथ या बाद में खाना बेहतर होता है।
- खरबूजे का सेवन फाइबर या प्रोटीन की चीजों के साथ करें इससे शुगर का अवशोषण धीमा होता है।
- रोजाना खरबूजा न खाएं बल्कि सप्ताह में 2 से 3 बार ही खाएं।
- डायबिटीज मरीज यह भी ध्यान रखें कि ताजे खरबूजे का सेवन ही करें न कि पैक्ड या इसके जूस का सेवन।
इसे भी पढ़ें: रात में ब्लड शुगर बढ़ने पर ये 4 लक्षण आते हैं नजर, गलती से भी न करें नजरअंदाज
खरबूजा कब नहीं खाना चाहिए? - When To Avoid Muskmelon
- डायबिटीज के मरीजों की जब ब्लड शुगर बहुत अधिक हो, तो ऐसी स्थिति में खरबूजे का सेवन न करें।
- अगर आपको डॉक्टर ने मीठे फलों से परहेज बताया है तो इसका सेवन न करें।
- अगर किसी व्यक्ति को खरबूजे से एलर्जी हो, तो इसका सेवन न करें।
निष्कर्ष
डायबिटीज कोई ऐसी बीमारी नहीं है जिसमें मरीज स्वाद का त्याग कर दें, सही जानकारी और संतुलन से हर चीज का आनंद लिया जा सकता है। खरबूजा एक ऐसा फल है जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पोषण भी देता है। यदि इसे सही मात्रा और सही समय पर खाया जाए, तो यह डायबिटीज के मरीजों के लिए सुरक्षित और लाभकारी साबित हो सकता है।
All Images Credit- Freepik
FAQ
डायबिटीज की पहचान क्या है?
डायबिटीज की पहचान कुछ सामान्य लक्षणों से की जा सकती है, जैसे बार-बार पेशाब आना, ज्यादा प्यास लगना, बार-बार भूख लगना, अचानक वजन घटना, थकान महसूस होना, घाव या चोट का देर से ठीक होना। कुछ लोगों में स्किन पर खुजली या हाथ-पैर में झनझनाहट भी महसूस हो सकती है। डायबिटीज की पुष्टि ब्लड शुगर टेस्ट जैसे फास्टिंग ब्लड शुगर, HbA1c से की जाती है। यदि ये लक्षण लंबे समय तक बने रहें तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।खरबूजा गर्म है या ठंडा?
खरबूजा प्रकृति में ठंडा फल माना जाता है। यह गर्मी के मौसम में अधिक खाया जाता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि इसमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है, जो शरीर को ठंडक प्रदान करता है और डिहाइड्रेशन से बचाता है। खरबूजा पाचन में हल्का होता है और शरीर की गर्मी को कम करने में मदद करता है। यह शरीर के टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में सहायक होता है। गर्मियों में इसे सेवन करना लाभकारी होता है, लेकिन अधिक मात्रा से बचना चाहिए।खरबूजा खाने के फायदे
खरबूजा एक पोषक तत्वों से भरपूर ठंडा फल है, जो शरीर को कई तरह के फायदे प्रदान करता है। इसमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है, जो गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। खरबूजे में इम्यूनिटी बढ़ाने और ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए जरूरी पोषक तत्व होते हैं। यह पाचन को दुरुस्त करता है और कब्ज से राहत दिलाता है। खरबूजा शरीर की गर्मी को कम करता है और वजन घटाने में भी मददगार है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह कम कैलोरी वाला फल है।