Sat Sep 12, 2026 | 02:17 AM IST

Doctor Verified

क्या पीरियड्स के दौरान बर्फ वाला पानी पीना नुकसानदायक है? जानें डॉक्टर की राय

Cold Water Bad During Period: पीरियड्स के दौरान ठंडा पानी पीने से आपको कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं, जानें इस दौरान क्या खाने से बचें?

Cold Water Bad During Period: पीरियड्स या मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस दौरान खानपान और लाइफस्टाइल से जुड़ी आदतों का ध्यान रखने से आप इन परेशानियों को कम कर सकती हैं। पीरियड्स के दौरान कई ऐसी चीजें हैं, जिनका सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि पीरियड्स के दौरान ठंडा पानी पीने से आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ता है और इसकी वजह से कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कई शोध और अध्ययनों में भी यह बात कही गयी है कि पीरियड्स के दौरान ठंडा या बर्फ वाला पानी पीने से बचना चाहिए। आइए विस्तार से जानते हैं इस बारे में।

पीरियड्स के दौरान ठंडा पानी पीना चाहिए या नहीं?- Iced Water During Periods Safe or Not?

Cold Water Bad During Period

पीरियड्स के दौरान खानपान संतुलित रखने से आपकी परेशानियां कम हो सकती हैं। इस दौरान दर्द और ऐंठन से राहत पाने के लिए आपको ठंडे या बर्फ वाले पानी से भी बचना चाहिए। स्टार मैटरनिटी हॉस्पिटल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ विजय लक्ष्मी के मुताबिक बहुत ज्यादा ठंडा या बर्फ वाला पानी पीने से पीरियड्स के दौरान आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। इसकी वजह से आपको दर्द ज्यादा हो सकता है। प्रोस्टाग्लैंडिंस की वजह से पीरियड्स के दौरान बर्फ वाला पानी या बहुत ठंडा पेय पीने से बचने की सलाह दी जाती है। यह आपके दर्द और ऐंठन को ट्रिगर करने का काम कर सकता है। पीरियड्स के दौरान इन ठंडी चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए-

  • ठंडा या बर्फ वाला पानी या जूस पीने से बचना चाहिए।
  • बहुत ठंडी आइसक्रीम और मिठाई खाने से बचें।
  • अनानास और तरबूज जैसे ठंडे फलों को खाने से बचना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: पीरियड्स के लिए डाइट प्लान: जानें पीरियड्स के दौरान क्या खाएं और किन चीजों से बनायें दूरी?

पीरियड्स के दौरान ठंडा पानी या अन्य ठंडी चीजों का सेवन करने से आपकी अंडाशय और वेजाइना की मांसपेशियों में तनाव पैदा हो सकता है। इसकी वजह से मांसपेशियों आगे की तरफ खिंच नहीं पाती हैं। पीरियड्स के दौरान ब्लड फ्लो सही करने और सूजन व दर्द से बचने के लिए बहुत ज्यादा ठंडी चीजों अक सेवन करने से बचना चाहिए।

पीरियड्स के दौरान क्या न खाएं?- Foods to Avoid During Periods in Hindi

पीरियड्स के दौरान कुछ चीजों का सेवन करने से आपकी परेशानियां बढ़ जाती हैं। इस दौरान आपको इन चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए-

  • शराब
  • प्रोसेस्ड फूड
  • हाई फैट वाले फूड्स
  • तले-भुने और मसालेदार फूड्स
  • हाई सोडियम वाले फूड्स

इसे भी पढ़ें: पुरुषों में भी दिख सकते हैं पीरियड्स जैसे लक्षण, जानें कब होता है ऐसा

पीरियड्स के दौरान पेट में दर्द और ऐंठन से बचने के लिए आपको इन फूड्स का सेवन करने से बचना चाहिए। अगर पीरियड्स के दौरान दर्द और ऐंठन ज्यादा होती है तो हीटिंग पैड और गर्म पानी की बोतल रखने से मांसपेशियों में दर्द और ऐंठन कम हो जाती है। इस दौरान अगर आपको ज्यादा परेशानियां होती हैं, तो सबसे पहले डॉक्टर की सलाह लें।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

सेब ठंडा होता या गर्म? जानें सेब खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

जागरण न्यू मीडिया में (Only MyHealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रहे प्रिंस को डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 5 सालों से अधिक काम करने का अनुभव है। बतौर पत्रकार प्रिंस ने त्रिपुरा, नागालैंड सही पूर्वोत्तर के राज्यों में राजनीति, महिला सुरक्षा और हेल्थ जैसे मुद्दों पर रिपोर्टिंग भी की है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में अच्छी पकड़ रखने वाले प्रिंस ने देश के विभिन्न राज्यों में चुनावी कवरेज भी की है। प्रिंस को हेल्थ, पब्लिक पॉलिसी, राजनीति, क्राइम, फैक्ट चेक और डेटा स्टोरी समेत कई विषयों पर रिपोर्टिंग और लिखने की अच्छी समझ है। प्रिंस ने कमला नेहरु संस्थान से ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jul 15, 2022 14:24 IST

    Published By : Prins Bahadur Singh

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content