Fri Sep 11, 2026 | 06:53 PM IST

पुरुषों के लिए फायदेमंद है वंशलोचन, आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से जानें कैसे करें सेवन

पुरुषों के लिए वंशलोचन: वंशलोचन अपने आयुर्वेदिक लाभों के लिए काफी इस्तेमाल किया जाता रहा है। माना जाता है कि ये स्टैमिना बूस्टर पुरुषों की सेहत के लिए कई प्रकार से काम करता है। आइए, जानते हैं पुरुषों के लिए क्या है इसमें खास।

पुरुषों के लिए वंशलोचन: आजकल स्ट्रेस भरी जिंदगी में सेहत बहुत ज्यादा प्रभावित रहती है। बात सिर्फ पुरुषों और महिलाओं की नहीं है बल्कि, आज एक छोटा सा बच्चा भी पूरी तरह से स्वस्थ नहीं है। बात सिर्फ पुरुषों की सेहत की करें तो स्ट्रेस शरीर का कार्टिसोल लेवल बढ़ा सकता है जिससे हार्मोनल गड़बड़ियों के साथ, मांसपेशियों में तनाव और सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसी स्थिति में वंशलोचन का सेवन सेहत को बेहतर बनाने में मदद कर सकता और शरीर के कई अंगों के काम काज को बढ़ावा दे सकता है। कैसे और पुरुषों के लिए वंशलोचन के सेवन के क्या फायदे हैं, जानते हैं इस बारे में Dr. Suma V Mallya. MD, PhD(Dravyaguna), Professor, SDMCA, Udupi से।

पुरुषों के लिए कैसे फायदेमंद है वंशलोचन

Dr Suma V Mallya बताते हैं कि वंशलोचन, बांस के पौधों की खोखली गुठलियों के अंदर एकत्रित सिलिका युक्त पदार्थ है। ये नीले या सफेद रंग का क्रिस्टल होता है जिसमें सिलिका, आयरन पेरोक्साइड, पोटाश और ग्लूकोसाइड से भरपूर होते हैं। आयुर्वेद के अनुसार, ये शरीर का कायाकल्प कर सकता है और स्टैमिना बढ़ाने के साथ मांपेशियों की ताकत बढ़ा सकता है। जैसे कि

शरीर के विकास में सुधार करने वाला

वंशलोचन बल्य (Balya) यानी अपने कायाकल्प और ब्रह्मणा (Brahmana) यानी शरीर के विकास में सुधार करने वाले गुणों के लिए जाना जाता है। जब आप वंशलोचन का सेवन करते हैं ये शरीर की ऊर्जा बढ़ाने के साथ थकान, कमजोरी और बेचैनी को कम कर सकता है। इसके सेवन से आप लो फील नहीं करेंगे बल्कि आपको बेहतर महसूस हो सकता है। यह उन पुरुषों के लिए लिए फायदेमंद है जिम्हें हमेशा थकान होती है और वे लो एनर्जी महसूस करते हैं।

इसे भी पढें: बार-बार बीमार बना देती है लो एनर्जी और नींद की कमी, इन 5 तरीकों से बढ़ाएं फिजिकल और मेंटल स्ट्रेंथ

कामोत्तेजक है

वंशलोचन कामोत्तेजक है। ये अपने वृष्य (Vrishya or aphrodisiac) गुणों के लिए जाना जाता है। जिन पुरुषों में हार्मोनल गड़बड़ियां होती हैं या फिर जो पुरुष लो लिबिडो महसूस करते हैं वंशलोचन उनके लिए फायदेमंद है। इससे प्रजनन क्षमता में बढ़ोतरी होती है और व्यक्ति बेहतर महसूस करता है। इसके अलावा ये शरीर में स्टैमिना बूस्टर की तरह भी काम करता है और आपकी सेहत को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। इसके अलावा जिन पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन की कमी होती है उनके लिए भी यह फायदेमंद है।

vanshlochan benefits for male

सूजनरोधी गुणों से भरपूर

वंशलोचन सूजनरोधी गुणों से भरपूर है और इसलिए भी ये पुरुषों के लिए फायदेमंद है। दरअसल, स्ट्रेस और दिनभर की भागदौड़ की वजह से पुरुष अक्सर मांसपेशियों और हड्डियों में थकान की शिकायत करते हैं। ऐसे में वंशलोचन का सेवन शरीर की सूजन को कम करने के साथ शरीर को ताजगी देने में मददगार है। एक्सपर्ट के बताए अनुसार वंशलोचन का सेवन रेगुलर करने से आप इन दोनों ही समस्याओं में कमी महसूस करेंगे।

हड्डियों का घनत्व बढ़ाने वाला

वंशोलचन में कुछ ऐसे बायोएक्टिव गुण होते हैं जो कि हड्डियों के घनत्व को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है। इसके अलावा इसके एंटीऑक्सीडेंट्स आपकी हड्डियों की सेहत को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। पुरुषों में उम्र बढ़ने के साथ कमजोर हड्डियों की समस्याएं होने लगती हैं और शरीर के अलग-अलग जोड़ों में दर्द महसूस होता है। ऐसे में हड्डियों की समस्याओं को दूर करने में वंशलोचन मददगार है।

इसके अलावा वंशलोचन का सेवन शरीर में कोलेजन को बढ़ाता है और त्वचा के स्वास्थ्य, बालों और नाखूनों की मजबूती में सुधार करता है। इसके अलावा वंशलोचन आपको कई बीमारियों से बचा सकता है जैसे कि यह सांस की बीमारियों से बचा सकता है, फेफड़ों को स्वस्थ रखने में मददगार है और इम्यूनिटी बढ़ाने में भी यह मददगार है।

इसे भी पढें: बच्चों से बड़ों तक सबके लिए फायदेमंद है वंशलोचन (तबाशीर), जानें इसके औषधीय लाभ और प्रयोग का तरीका

पुरुष वंशलोचन का सेवन कैसे करें?

वंशलोचन का सेवन आप कई प्रकार से कर सकते हैं। लेकिन, दो तरीके से इसका सेवन ज्यादा मददगार है।

    • -अगर आप स्टैमिना बढ़ाने के लिए ले रहे हैं तो वंशलोचन को पीसकर आप शहद में मिलाकर ले सकते हैं। रोजाना 1 चम्मच भी इसे लेना स्टैमिना बढ़ाने में मददगार है।
    • -अगर आप स्ट्रेस कम करने, हड्डियों को हेल्दी रखने के लिए और कामोत्तेजक गुणों को बढ़ाने के लिए इसका सेवन कर रहे हैं तो आपको वंशलोचन को दूध में मिलाकर लेना चाहिए।

इसके अलावा सांस से जुड़ी समस्याओं और इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आप वंशलोचन का काढ़ा पी सकते हैं। इसे पीना आपको कई बीमारियों से बचा सकता है। इसके अलावा आपको एक्सपर्ट से बात करके ही वंशलोचन का सेवन करना चाहिए जो कि नेचुरली आपको स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है।

FAQ

  • वंशलोचन के नुकसान

    वंशलोचन का ज्यादा सेवन आपके शरीर में वात-पित्त-कफ को असंतुलित कर सकता है जिससे आपको पाचनतंत्र से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इसके ज्यादा सेवन से उल्टी और मतली की समस्या हो सकती है। 
  • असली वंशलोचन की पहचान क्या है?

    असली वंशलोचन की पहचान बहुत से लोग नहीं कर पाते। इसके लिए आपको जानना चाहिए कि असली वंशलोचन नीले, सफेद रंग का पारदर्शी क्रिस्टल जैसा होता है। स्वाद में यह फीका होता है। तो यह सब क्वालिटी देखकर ही असली वंशलोचन की पहचान करें। 
  • 1 दिन में कितना वंशलोचन खाना चाहिए?

    1 दिन में आपको वंशलोचन 150 से 200 mg से ज्यादा नहीं लेना चाहिए। सही तरीका यह है कि आप किसी एक्सपर्ट से बात करके ही वंशलोचन का सेवन करें।

Read Next

क्या हस्तमैथुन (मास्टरबेशन) करने से अंडकोष में दर्द होता है? जानें डॉक्टर से सच्चाई

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jul 24, 2025 13:39 IST

    Published By : Pallavi Kumari

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content