महुआ का फूल, सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके माइक्रोन्यूट्रिएंट्स स्टैमिना बढ़ाने के साथ शरीर की इम्यूनिटी भी बढ़ाते हैं। महुआ के फूल एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होते हैं जो कि शरीर दर्द और जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद कर सकते हैं। पुराने लोग महुआ के फूलों का रस या कहें कि इससे शराब बनाकर शरीर के अलग-अलग हिस्सों में लगाते थे ताकि ये किसी भी प्रकार के शरीर दर्द और स्किन से जुड़ी समस्याओं से बचाए लेकिन आज हम पुरुषों के लिए महुआ के फूलों के खास फायदे की बात करेंगे। यह कैसे फर्टिलिटी बढ़ा सकता है, स्टैमिना बढ़ा सकता है और पुरुषों की सेहत को बेहतर बनाने में मददगार साबित हो सकता है। जानते हैं इन तमाम चीजों के बारे में आयुर्वेदिक डॉ. चंचल शर्मा (Ayurvedic Dr. Chanchal Sharma, Director and Gynecologist, Asha Ayurveda) से।
पुरुषों के लिए महुआ के क्या फायदे हैं?
आयुर्वेदिक डॉ. चंचल शर्मा बताती हैं कि महुआ नेचुरल एनर्जी और मसल्स की ताकत बढ़ाने में मददगार है। महुआ के फूलों में नेचुरल शुगर और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स होते हैं जो कि इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। बात पुरुषों की करें महुआ सबसे पहले तो पुरुषों की थकान दूर करने में मददगार है जो कि रिप्रोडक्टिव हेल्थ के लिए बेहद जरूरी है। ऐसे में सोने से पहले इसका सेवन पुरुषों की थकान दूर करने के साथ फर्टिलिटी बढ़ाने में मदद कर सकता है। इसके अलावा भी इसके कई फायदे हैं जैसे-
नेचुरल टॉनिक है महुआ
महुआ नेचुरल टॉनिक है जो कि पुरुषों की स्टैमिना बढ़ाने में मदद करता है। वर्कआउट के बाद मसल्स के दर्द से राहत पाने में मदद करता है जिससे थकान में कमी आती। महुआ की तेल की मालिश से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन सही होता है जिससे एक्सरसाइज के साथ शरीर की फुर्ती बढ़ती है।
इसे भी पढ़ें: पुरुषों में इनफर्टिलिटी बढ़ा रहे हैं ये 7 बड़े कारण, न करें अनदेखी
क्या कहती है स्टडी?
हालांकि, Bioenvironmental Issues Affecting Men's Reproductive and Sexual Health नामक किताब में छपी जानकारी के अनुसार महुआ के तेल के तमाम फायदों के बारे में बताया गया है। इस स्टडी में बताया गया है कि महुआ एक जंगली पेड़ है जो भारत के कई हिस्सों में बहुतायत में पाया जाता है। चूहों पर की गई कई पीढ़ियों तक प्रजनन संबंधी स्टडीज में पाया गया कि जिन चूहों को 10% महुआ तेल वाला आहार दिया गया, उनकी दूसरी पीढ़ी में प्रजनन क्षमता खराब हो गई। सभी नर चूहे बांझ हो गए।
-1787572498436.webp)
कामेच्छा बढ़ाने वाले गुण
International Journal of Advanced Chemistry Research में प्रकाशित इस शोध में बताया गया है कि कैसे पोल्ट्री पक्षियों की फर्टिलिटी पर इसके प्रभाव देखे गए। महुआ के फूलों के अर्क से ट्रीट किए गए पक्षियों में सीमेन पैरामीटर स्पर्म की संख्या, जीवित स्पर्म और वॉल्यूम की वैल्यू में बढ़ोतरी के साथ सकारात्मक कामेच्छा बढ़ाने वाला असर देखा गया। ग्रुप 1 और ग्रुप 2 दोनों में स्पर्म की संख्या में बढ़ोतरी हुई, लेकिन ग्रुप 1 की तुलना में ग्रुप 2 में स्पर्म की संख्या में काफी ज्यादा बढ़ोतरी हुई। ग्रुप 1 और ग्रुप 2 में जीवित स्पर्मेटोजोआ (जीवित स्पर्म) की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई। इसी स्टडी से समझें तो आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल कामेच्छा बढ़ाने के लिए किया जाता है।
पुरुषों के लिए महुआ के अन्य फायदे
International Journal of Medical and Pharmaceutical Research में महुआ के तमाम फायदे के बारे में बात करते हुए बताया गया है कि यह एक औषधीय जड़ी-बूटी है जिसका इस्तेमाल त्वचा की बीमारियों, गठिया, सिरदर्द, लगातार कब्ज और बवासीर के इलाज के लिए बाहरी तौर पर किया जा सकता है। कभी-कभी इसका इस्तेमाल उल्टी कराने और स्तनपान कराने वाली महिलाओं में दूध बढ़ाने के लिए भी किया जाता है।
इसे भी पढ़ें: 40 की उम्र के बाद पुरुषों की फर्टिलिटी पर क्या असर पड़ता है? पिता बनने से पहले ध्यान रखें ये बातें
महुआ के तेल का इस्तेमाल भारत के कई आदिवासी इलाकों में खाना पकाने के तेल के तौर पर और साथ ही कपड़े धोने के साबुन और डिटर्जेंट बनाने में भी किया जाता है। कई रिसर्च करने वालों के अनुसार, मधुका लॉन्गिफोलिया (महुआ) में सैपोजेनिन, ट्राइटरपेनॉइड्स, स्टेरॉयड, सैपोनिन, फ्लेवोनॉइड्स और ग्लाइकोसाइड्स पाए जाते हैं। जंगलों में रहने वाले आदिवासी लोग इस पेड़ को बहुत कीमती मानते हैं और इसे एक वरदान समझते हैं। आदिवासी लोग महुआ के पेड़ों और महुआ से बने पेय पदार्थों को अपने सांस्कृतिक इतिहास का अहम हिस्सा मानते हैं और इन तमाम फायदे के लिए इसका शराब, रस और तेल का इस्तेमाल करते हैं। जैसे
- यह हल्के लैक्सेटिव यानी पेट साफ करने वाली दवा की तरह काम करता है, जिससे मल त्यागने में आसानी होती है और भारी भोजन के बाद कब्ज या पेट की सूजन से राहत मिलती है।
- ये विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है जो इम्यूनिटी बूस्टर है।
- महुआ के बीज का तेल एक डीप मॉइस्चराइजर है क्योंकि ये तेल भारी होता । यह रूखी त्वचा को आराम देता है, फटी एड़ियों को ठीक करता है और डैंड्रफ कम करते हुए बालों को मजबूत बना सकता है।
निष्कर्ष:
बस इसके इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। इसके अलावा अगर आप सेहत से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए इसका उपयोग कर रहे हैं तो अपने आयुर्वेदिक डॉक्टर से इस बारे में राय लें और सही मात्रा में इसका इस्तेमाल करें।
FAQ
महुआ खाने से क्या फायदे हैं?
महुआ खाने से शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है और मौसमी बीमारियों से बचाव होता है। इसके अलावा जिन लोगों को शरीर दर्द और जोड़ों में दर्द की समस्या है उनके लिए भी इसका सेवन फायदेमंद है।दूध में महुआ डालकर पीने से क्या फायदा होता है?
दूध में महुआ डालकर पीने से शरीर की गर्मी बढ़ती है और एनर्जी मिलती है। इससे स्टैमिना बूस्ट होता है और जोड़ों की सेहत सही रहती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Aug 24, 2026 17:25 IST
Modified By : Pallavi Kumari Aug 24, 2026 17:25 IST
Published By : Pallavi Kumari
Reviewed By : Dr Chanchal Sharma