Fri Sep 11, 2026 | 07:29 PM IST

Medically Reviewed by Dr Vijay Singhal , Dermatologist

क्या कैमोमाइल काले धब्बे दूर करती है? एक्सपर्ट से जानें पिग्मेंटेशन में ये कितना कारगर

Chamomile for dark spots: कैमोमाइल के फूलों को अपने रिलैक्सिंग गुणों के लिए जाना जाता है। इसके खास गुण त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं को कम करने में मदद कर सकते हैं और डार्क स्पॉट्स में कमी ला सकते हैं। 

Chamomile for dark spots: कैमोमाइल के फूलों का इस्तेमाल ब्रेन को रिलैक्स करने से लेकर नींद से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। कैमोमाइल के फूलों में खास प्रकार के कंपाउंड्स और एंटीऑक्सीडेंट्स कुछ खास प्रकार से काम करते हैं और त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं को भी कम करने में मदद कर सकते हैं। बात त्वचा के काले दाग-धब्बों की करें तो इन फूलों का पानी, तेल और फेस पैक लगाना आपकी त्वचा की रंगत सुधारने के साथ दाग-धब्बों में कमी ला सकता है। ये त्वचा की बनावट को सही करने के साथ स्किन को अंदर से शांत करता है। इसके अलावा भी त्वचा के लिए कैमोमाइल के कई फायदे हैं लेकिन आज हम सिर्फ ये जानेंगे कि कि ये काले धब्बों को साफ करने में कैसे मददगार है? जानते हैं इस बारे में डर्मेटोलॉजिस्ट Dr. Vijay Singhal से।

क्या कैमोमाइल काले धब्बे दूर करती है-Does chamomile remove dark spots pigmentation

Dr. Vijay Singhal बताती हैं कि कैमोमाइल (Chamomile) एंटीऑक्सीडेंट गुणों के कारण काले धब्बों को कम करने में मदद कर सकता है। कैमोमाइल, मेलेनिन के उत्पादन को रोकते हैं और ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाते हैं। इतना ही नहीं, इसके फ्लेवोनोइड्स मुंहासों के निशानों को कम करने और त्वचा की रंगत को एक समान बनाने में मददगार हैं, जिससे यह हाइपरपिग्मेंटेशन के लिए फायदेमंद हो जाता है।

Chamomile benefits for dark spots

काले धब्बों को दूर करने में कैसे फायदेमंद है कैमोमाइल-Chamomile benefits for dark spots

डॉ. विजय सिंघल बताते हैं कि कैमोमाइल में पॉलीएसिटिलीन जैसे यौगिक होते हैं, जो मेलेनिन के उत्पादन को कम करके स्किन लाइटनिंग प्रभाव के लिए जाने जाते हैं, जो काले धब्बों को कम करते हैं। इसके एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से बचाते हैं और समय से पहले बुढ़ापा और हाइपरपिग्मेंटेशन को कम करते हैं। इससे नए काले धब्बों को कम करने में मदद मिलती है। कैमोमाइल मुंहासों और सूजन के बाद हाइपरपिग्मेंटेशन से जुड़ी रेडनेस को भी कम करते हैं जिससे त्वचा की चमक बढ़ती है। कैमोमाइल के कसैले गुण त्वचा को साफ करने और तेल को सुखाने में मदद करते हैं, जिससे दाग-धब्बों को कम करने और त्वचा की समग्र बनावट में सुधार करने में मदद मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें: बार-बार मुंहासे होते हैं तो इस्तेमाल करें रोजहिप ऑयल, एक्सपर्ट से जानें फायदे

काले धब्बों को दूर करने के लिए कैसे करें कैमोमाइल का इस्तेमाल-How to use Chamomile for dark spots

काले धब्बों को दूर करने के लिए आप कैमोमाइल टी टोनर बना सकते हैं। इसके लिए एक कप कैमोमाइल टी बनाएं और ठंडा होने के बाद कॉटन पैड की मदद से इसे अपने चेहरे फैलाकर लगाएं। इसके अलावा आप अपने चेहरे पर कैमोमाइल फेस मास्क लगा सकते हैं जिसके लिए आप एक पके केले को मैश करें और उसमें दो बड़े चम्मच कैमोमाइल टी मिलाएं। इस मिश्रण को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं और हल्का सूखने के बाद ठंडे पानी से धो लें।

इसे भी पढ़ें: नेचुरल तरीके से पीरियड से पहले मुंहासों को कैसे रोकें? डॉक्टर से जानें

इसके अलावा आप अपनी स्किन पर कैमोमाइल तेल भी लगा सकते हैं। बस इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें ताकि अगर आपको इससे कोई एलर्जी हो तो इसमें कमी आ सके। तो अगर त्वचा के काले दाग-धब्बों की सफाई के लिए नेचुरल तरीका ढूंढ रहे हैं तो आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

Read Next

चेहरे के ओपन पोर्स से हैं परेशान? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय और पाएं ग्लास स्किन!

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 30, 2025 14:57 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Sep 30, 2025 14:57 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Sep 30, 2025 14:57 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Dr Vijay Singhal

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content