Fri Sep 11, 2026 | 07:39 PM IST

Doctor Verified

क्या हस्तमैथुन (मास्टरबेशन) करने से अंडकोष में दर्द होता है? जानें डॉक्टर से सच्चाई

Can Too Much Masturbation Causes Testicular Pain In Hindi: हस्तमैथुन करने से अंडकोष में दर्द नहीं होता है। हां, अगर इस प्रक्रिया के दौरान कहीं चोट लग जाए, तो संभवतः आपको दर्द हो सकता है। चोट गहरी है, तो आधे-एक घंटे के अंदर ही डॉक्टर के पास जाएं।

Does Over Masturbation Causes Testicular Pain In Hindi: हस्तमैथुन व्यक्ति के जननांगों को उत्तेजित करने की एक तरह की क्रिया है। आमतौर पर इसके परिणामस्वरूप संभोग सुख प्राप्त होता है। सामान्यतः हस्तमैथुन को पुरुषों से जोड़कर देखा जाता है। इस प्रक्रिया को मैनुअली या किसी अन्य उपकरणों की मदद से अंजाम दिया जाता है। बहरहाल, कई पुरुषों हस्तमैथुन करते हैं। कोई एक दिन में एक बार करता है, तो कोई सप्ताह या महीने में एक बार इस प्रक्रिया का आनंद उठाता है। कुछ पुरुषों के मन में यह डर भी रहता है कि बहुत ज्यादा हस्तमैथुन करने से अंडकोष में दर्द हो सकता है। इसी डर की वजह से कुछ पुरुष इस एक्टिविटी से दूर रहते हैं। तो क्या वाकई हस्तमैथुन करने से अंडकोष में दर्द होता है? आइए, जानते हैं इस बारे में मेडिकवर हॉस्पिटल के यूरोलॉजिस्ट और एंड्रोलॉजिस्ट डॉ. विजय दहिफले का क्या कहना है?

क्या हस्तमैथुन करने से अंडकोष में दर्द होता है- Does Over Masturbation Causes Testicular Pain In Hindi

does-over-masturbation-causes-testicular-pain-01

हस्तमैथुन एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें व्यक्ति खुद, बिना किसी पार्टनर की मदद से, संभोग सुख की प्राप्ति करता है। इसमें कोई बुराई नहीं है। लेकिन, जहां तक सवाल इस बात का है कि क्या हस्तमैथुन करने से अंडकोष में दर्द हो सकता है? इस बारे में डॉ. विजय दहिफले का कहना है, "हस्तमैथुन की प्रक्रिया की वजह से अंडकोष में दर्द नहीं होता है। इसकी संभावना नहीं है। हां, आप किस तरीके से इस प्रक्रिया को अंजाम दे रहे हैं, यह बात मायने रखती है। कुछ लोग हस्तमैथुन के लिए किसी तरह के प्रोडक्ट या उपकरण का यूज करते हैं। कई बार गलत तरीके से उपकरण के इस्तेमाल के कारण पुरुषों के गुप्तांग में चोट लग सकती है, जिस वजह से अंडकोष में दर्द हो सकता है। सिर्फ हस्तमैथुन की प्रक्रिया की वजह से अंडकोष में दर्द हो, ऐसा नहीं होता है।"

इसे भी पढ़ें: पुरुषों के अंडकोष (टेस्टिस) में दर्द के हो सकते हैं ये 10 कारण, यूरोलॉजिस्ट से जानें कैसे करें इसका इलाज

क्या हस्तमैथुन का फिजिकल हेल्थ पर असर पड़ता है?

हस्तमैथुन एक सामान्य प्रक्रिया है। कुछ लोग इस प्रक्रिया का आनंद उठाते हैं। वहीं, कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो इस तरह की प्रक्रिया से दूर रहते हैं। लेकिन, आपको बता दें कि हस्तमैथुन का फिजिकल हेल्थ पर किसी तरह का कोई निगेटिव असर नहीं पड़ता है। यहां तक कि जो लोग हस्तमैथुन करते हैं, उनकी पर्सनल और सोशल लाइफ सामान्य रहती है। हां, अगर किसी को सेक्स एडिक्शन है, तो ऐसे लोग हस्तमैथुन भी बार-बार कर सकते हैं। अगर किसी को ऐसी समस्या है, तो उन्हें डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: हस्तमैथुन (मास्टरबेशन) से क्‍या वाकई खराब होती है पुरुषों की सेहत? मेड‍िकल एक्‍सपर्ट्स से जानें पूरा सच

क्या हस्तमैथुन की वजह से इनफर्टिलिटी बढ़ती है

कुछ लोगों को लग सकता है कि बार-बार हस्तमैथुन करने से इनफर्टिलिटी की समस्या भी हो जाती है। इस बारे में विशेषज्ञों की कहना है कि ऐसा कभी नहीं होता है। हस्तमैथुन करने से सेक्स ड्राइव बढ़ती है, न कि घटती है। ऐसे में अगर किसी व्यक्ति को लो सेक्स ड्राइव की दिक्कत है, तो उन्हें हस्तमैथुन की मदद लेनी चाहिए। इससे रेगुलर सेक्स लाइफ में सुधार होने की संभावना बढ़ती है। साथ ही मैरिड लाइफ भी बेहतर होती है।

All Image Credit: Freepik

Read Next

पुरुषों के लिए लौंग के तेल के फायदे: पुरुषों की इन 6 समस्याओं को दूर करे लौंग का तेल, जानें प्रयोग का तरीका

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 07, 2024 17:24 IST

    Published By : Meera Tagore

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content