Fri Sep 11, 2026 | 08:29 PM IST

Medically Reviewed by , Sub Editor

पुरानी चोट के दर्द से राहत पाने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके

पुरानी चोट के कारण दर्द होना एक आम समस्या है। ऐसे में अगर आप भी पुरानी चोट के कारण होने वाले दर्द से राहत पाना चाहते हैं तो इन बातों का ध्यान रखें।

पुरानी चोट का दर्द न सिर्फ शारीरिक रूप से थकाने वाला होता है, बल्कि यह मानसिक स्वास्थ्य पर भी बुर प्रभाव डाल सकता है। कई बार शरीर पर लगी चोट का घाव तो ठीक हो जाता है, लेकिन इसके कारण शरीर में दर्द महीनों या सालों के बाद भी बना रहता है। इस दर्द को मेडिकल भाषा में क्रोनिक पेन के रूप में जाता है। पुरानी चोट के दर्द से राहत पाना किसी भी व्यक्ति के लिए मुश्किल हो सकता है। हालांकि, सही लाइफस्टाइल, घरेलू उपाय और डॉक्टर की मदद से आप इस दर्द को काफी हद तक ठीक कर सकते हैं। इसलिए, आइए आज के इस लेख में हम हरियाणा के सिरसा में स्थित रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं कि पुरानी चोट के दर्द से राहत पाने के लिए क्या करें?

पुरानी चोट के दर्द से राहत के लिए क्या करें? 

आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, पुरानी चोट के कारण मांसपेशियों में दर्द की समस्या होना काफी आम है, लेकिन इससे राहत पाने के लिए आप इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं: 

1. गर्म या ठंडी सिकाई

गर्म सिकाई पुरानी चोटों में मांसपेशियों की जकड़न को कम करने और ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने में फायदेमंद मानी जाती है। वहीं अगर पुरानी चोट के कारण सूजन या जलन की समस्या है तो आप ठंडी सिकाई कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: पेन किलर के रूप में शहद का इस्तेमाल कैसे करें? डॉक्टर से जानें

2. हल्दी वाला दूध

हल्दी और अदरक का सेवन भी पुरानी चोट के दर्द से राहत दिलाने में फायदेमंद होता है। हल्दी में करक्यूमिन होता है, जो नेचुरल एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। रात को गर्म दूध में हल्दी पाउडर डालकर पीने से अंदरूनी दर्द से राहत पाने में मदद मिलती है।

3. सेंधा नमक से नहाना

पुराने दर्द के कारण मांसपेशियों में दर्द या सूजन की समस्या से राहत पाने के लिए आप सेंधा नमक के पानी से नहा सकते हैं। गुनगुने पानी में सेंधा नमक डालकर नहाने से मांसपेशियों को मैग्नीशियम मिलता है, जो जकड़न और दर्द को कम करने में मदद मिलती है।

1 - 2025-12-25T102742.589

4. योग और स्ट्रेचिंग

योग करने से न सिर्फ मांसपेशियों के खिंचाव में मदद मिलती है, बल्कि उन्हें मजबूत बनाया जा सकता है। प्राणायाम दर्द सहने की मानसिक क्षमता को बढ़ाता है। इसके अलावा ऐसी एक्सरसाइज करें, जो चोट के आसपास की मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करें।

इसे भी पढ़ें: गर्म या ठंडी सिंकाई: सर्दियों में दर्द से राहत के लिए कौन है ज्यादा असरदार?

5. खान-पान और पोषण

हम जो कुछ भी खाते हैं, उसका सीधा असर हमारे शरीर की रिकवरी पर पड़ता है। इसलिए, आप अपनी डाइट में एंटी-इंफ्लेमेटरी फूड्स शामिल करें, खुद को हाइड्रेट रखने की कोशिश करें और वजन कंट्रोल रखने के लिए हेल्दी फूड्स का सेवन करें। एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर फूड्स जैसे अखरोट, अलसी के  बीज, मछली का सेवन शरीर की सूजन कम करने में मदद करता है। वहीं, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से मांसपेशियों की सिकुड़न को कम करने और दर्द से राहत पाने में मदद मिल सकती है।

डॉक्टर से सलाह कब लेनी चाहिए?

अगर घरेलू उपायों के बाद भी आपको पुरानी चोट के कारण होने वाले दर्द से राहत न मिले तो आप डॉक्टर से कंसल्ट कर सकते हैं। डॉक्टर आपकी चोट के अनुसार ही सही इलाज में आपकी मदद कर सकते हैं। इसके अलावा कुछ ऐसी दवाएं या जड़ी-बूटियां दे सकते हैं, जो आपके चोट को अंदर से जल्दी भरने में मदद कर सकती है।

निष्कर्ष

पुरानी चोट का दर्द रातो-रात ठीक नहीं होता है। इस दर्द से राहत पाने के लिए आपको धैर्य और अनुशासन रखना बहुत जरूरी है। पुरानी चोट के दर्द से राहत पाने के लिए आप अपने लाइफस्टाइल में हेल्दी बदलाव करें, खानपान में सुधार करें और जरूरत पड़ने पर एक्सपर्ट की मदद लें।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • क्या चोट लगने से सालों बाद दर्द हो सकता है?

    हां, चोट लगने के सालों बाद भी दर्द की समस्या हो सकती है, जिसे क्रोनिक पेन के रूप में जाना जाता है, क्योंकि चोट लगने के बाद नर्वस सिस्टम डैमेज हो सकते हैं, टिशू ठीक न होना और पुरानी सूजन के बढ़ने की समस्या हो सकती है।
  • दर्द से तुरंत राहत पाने के लिए क्या करें?

    दर्द से तुरंत राहत पाने के लिए पर्याप्त मात्रा में आराम करें, गर्म या ठंडी सिकाई करें, हल्के स्ट्रेचिंग और एक्सरसाइज करें। इसके अलावा, हल्दी वाला दूध और अदरक का सेवन करें।
  • किसकी कमी से शरीर में दर्द होता है?

    शरीर में दर्द का का कारण अक्सर विटामिन डी, विटामिन बी12, कैल्शियम, मैग्नीशियम आदि पोषक तत्वों की कमी के कारण होता है, जिससे हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और मांसपेशियों में ऐंठन और कमजोरी की समस्या बढ़ जाती है। 

Read Next

सर्दियों में दालचीनी और सोंठ पाउडर की चाय पीने के फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 25, 2025 10:39 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Dec 25, 2025 10:39 IST

    Published By : Katyayani Tiwari

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content