
How To Use Mustard Oil To Remove Yellowness On Teeth: दांतों का पीलापन आपको शर्मिंदा कर सकता है। कई लोग दांतों के पीलेपन के कारण ठीक से हंस भी नहीं पाते हैं। बहुत से लोग रोज ब्रश करते हैं। लेकिन फिर भी उनके दांतों का पीलापन दूर नहीं हो पाता है। कई लोग दांतों को चमकाने के लिए कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं। ये प्रोडक्ट्स ओरल हाइजीन के लिए नुकसानदायक भी हो सकते हैं। ऐसे में दांतों से पीलापन हटाने के लिए सरसों के तेल की मदद ली जा सकती हैं। सरसों के तेल से दांत साफ करने से दांतों का पीलापन दूर होने के साथ मसूड़ों भी मजबूत बनेंगे। आइए जानते हैं सरसों के तेल से दांत कैसे साफ करें।
सरसों और हल्दी
सरसों और हल्दी में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। दांतों का पीलापन हटाने के लिए सरसों का तेल और हल्दी का इस्तेमाल किया जा सकता हैं। इनका इस्तेमाल करने के लिए 1/4 चम्मच हल्दी में 1 चम्मच सरसों का तेल मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को उंगली की सहायता से पीले दांतों पर हल्के हाथ से रगड़ें। उसके बाद दांतों को नॉर्मल पानी से वॉश करें। इस तरह से दांत सांफ करने पर दांत चमकने लगेंगे और बदबू भी आसानी से दूर होगी।
सरसों का तेल और नमक
सरसों का तेल और नमक से दांतों को आासनी से साफ किया जा सकता है। इनका इस्तेमाल करने के लिए 1/2 चम्मच सरसों के तेल में 1 चुटकी नमक मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को दांतों पर लगाकर हल्के हाथ से रगड़ें। इस उपाय को रोज करने से दांतों का पीलापन आसानी से साफ होने लगेगा।
इसे भी पढ़ें- समय पर नहीं होते पीरियड्स, तो ट्राई करें ये 5 घरेलू उपाय
सरसों का तेल और गुनगुना पानी
सरसों का तेल और गुनगुना पानी की मदद से भी दांतों का पीलापन दूर किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए 1 चम्मच सरसों के तेल में 1 चुटकी गुनगुना पानी लेकर मिक्स करें। अब इस मिश्रण से दांतों को साफ करें। इस तरह से दांतों को साफ करने से दांतों का पीलापन दूर होता है और मुंह से आने वाली बदबू भी दूर होती है।
दांतों का पीलापन दूर करने के लिए सरसों के तेल को इन तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन ध्यान रखें अगर आपने दांतों में कोई ट्रीटमेंट कराया है, तो सरसों के इस्तेमाल करने से पहले डेंटिस्ट की सलाह अवश्य लें।
All Image Credit- Freepik