Thu Oct 15, 2026 | 10:35 PM IST

Doctor Verified

तेजी से बच्चों की हाइट बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 5 नेचुरल तरीके, जल्द दिखेगा असर

How To Increase My Height Naturally In Hindi: बच्चों की हाइट बढ़ाने के लिए पैरेंट्स को कुछ नेचुरल तरीके अपनाने चाहिए। यह बच्चों की हाइट बढ़ाने के लिए मददगार साबित हो सकते हैं।
तेजी से बच्चों की हाइट बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 5 नेचुरल तरीके, जल्द दिखेगा असर
तेजी से बच्चों की हाइट बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 5 नेचुरल तरीके, जल्द दिखेगा असर

Teji Se Height Kaise Badhaye: हर पैरेंट्स चाहते हैं कि उनके बच्चों की हाइट अच्छी हो। कहने की जरूरत नहीं है कि लंबी हाइट वाले लोगों की पर्सनालिटी खिलकर आती है और भविष्य में अच्छी हाइट की वजह से उन्हें करियर के कई बेहतर विकल्प भी मिलते हैं। कई पैरेंट्स इसके लिए तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं। फिर भी आपने देखा होगा कि बच्चों की हाइट छोटी रह जाती है। विशेषज्ञों की मानें, तो बच्चों की हाइट का बढ़ना कई तरह की बातों पर निर्भर करता है, जैसे जेनेटिकल कारण और एन्वारयमेंटल फैक्टर आदि। बहरहाल, बच्चों की हाइट बढ़ाने के लिए पैरेंट्स क्या कुछ कर सकते हैं? आइए, जानते हैं इस बारे में Gr. Noida West स्थित सर्वोदय हॉस्पिटल में Consultant - Paediatrics डॉ. अर्चना यादव क्या टिप्स देती हैं। (height badhane ke liye kya kre)

लंबाई बढ़ाने के उपाय- Lambai Badhane Ke Upay

tips to increase height in children 1 (4)tips to increase height in children 1 (4)

विशेषज्ञ स्पष्ट रूप से इस बात को कहते हैं कि बच्चों की हाइट बढ़ाने के लिए विशेष कुछ किया नहीं जा सकता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि बच्चों की हाइट पैरेंट्स और रिलेटिव्स की हाइट पर निर्भर करती है। लड़कियां की हाइट बढ़ने की उम्र होती है 10 से 14 के बीच। इसके बाद लड़कियों की हाइट में कम ग्रोथ देखने को मिलती है। उनकी हाइट हार्मोनल बदलाव पर भी निर्भर करता है। वहीं, लड़कों की बात करें, तो 12 से 16 साल की उम्र तक बढ़ती है।

इसे भी पढ़ें: तेजी से हाइट बढ़ाने का तरीका: जानें 7 दिन में 4 इंच लंबाई बढ़ाने के कामयाब नुस्खे

स्ट्रेचिंग करने को कहें

वैसे तो एक समय तक छोटे बच्चों का ज्यादातर समय प्ले ग्राउंड पर ही बीतता था। लेकिन, मौजूदा समय में बच्चे अपना अधिकतर वक्त स्क्रीन पर बिताते हैं। ऐसे में पैरेंट्स को चाहिए कि वे अपने बच्चे को स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करने की सलाह दें। स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज का बच्चों की हाइट पर बहुत ही पॉजिटिव असर पड़ता है। स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज की मदद से बच्चों के पोस्चर में सुधार होता है, स्पाइन लंबी होती है और शरीर को अन्य लाभ भी मिलते हैं।

दें हेल्दी डाइट

बच्चों की हाइट बढ़ने की उम्र के दौरान उन्हें हेल्दी डाइट देना बहुत जरूरी है। विशेषज्ञों के अनुसार, इस समयावधि में अगर बच्चों को हेल्दी डाइट न दी जाए, तो पोषक तत्वों की कमी के कारण उनकी हाइट प्रभावित हो सकती है और इससे उनकी सेहत पर भी नकारात्मक असर पड़ता है। बैलेंस्ड डाइट में बच्चों को मौसमी फल, सब्जियां, लीन प्रोटीन, साबुत अनाज, हेल्दी फैट आदि चीजें जरूर दी जानी चाहिए। इसके अलावा, शुगरी युक्त डाइट, प्रोसेस्ड फूड और सैच्युरेटेड फैट देने से बचना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: लंबाई (हाईट) बढ़ाने के लिए करें इन आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल, मिलेगा फायदा

लटकना है फायदेमंद

tips to increase height in children 2 (1)tips to increase height in children 2 (1)

बच्चों को आपने कई बार मंकी बार में लटकते हुए देखा होगा। दशकों से इस बात को माना जा रहा है कि मंकी बार में लटकने से बच्चों की हाइट बढ़ती है और बच्चे लंबे होते हैं। लटकने के अलावा, आप अपने बच्चों को पुल अप्स और चिन अप्स करने की सलाह भी दे सकते हैं। इन दोनों ही फिजिकल एक्टिविटी का बच्चों की हाइट पर अच्छा प्रभाव पड़ता है।

अच्छी नींद भी है जरूरी

विशेषज्ञों की मानें, तो जब बच्चों की हाइट बढ़ने का समय हो, उस समय उनके लिए अच्छी नींद भी बहुत जरूरी होती है। असल में, जब बच्चे सोते हैं, तो उस समय बॉडी से एचजीएच हार्मोन रिलीज होता है। यह ह्यूमन ग्रोथ हार्मोन है। ध्यान रखें कि अगर बच्चे पर्याप्त नींद न लें, तो एचजीएच हार्मोन पर्याप्त मात्रा में रिलीज नहीं होता है, जिससे बच्चों की हाइट रुक सकती है। सीडीसी के मुताबिक 6 से 12 साल तक के बच्चों को 9 से 12 घंटे की नींद लेनी चाहिए और 13 से 17 साल के टीनेजर्स के लिए 8 से 10 घंटे की नींद पर्याप्त होती है।

प्रोटीन इनटेक बढ़ाएं

विशेषज्ञों के अनुसार, बच्चों की डाइट में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन होना चाहिए। असल में, प्रोटीन एचजीएच हार्मोन को इंफ्लूएंस करता है, जिससे हाइट बढ़ने में मदद मिलती है। इसके अलावा, जो बच्चे फिजिकली एक्टिव होते हैं, उन्हें अक्सर मसल्स लॉस का सामना करना पड़ता है। मसल्स रिकवरी के लिए भी बच्चों की डाइट में प्रोटीन इनटेक बढ़ाना चाहिए।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • सुबह खाली पेट क्या खाने से लंबाई बढ़ती है?

    आयुर्वेद के अनुसार सुबह खाली पेट गाय का दूध में अश्वगंधा मिलाने से हाइट बढ़ सकती है। इसके अलावा भीगे बादाम, अंकुरित चने, शतावरी, और केले जैसी खाने की चीजें भी हाइट बढ़ाने में मदद करती है।
  • बच्चों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए क्या करना चाहिए?

    बच्चों की हाइट बढ़ाने के लिए उन्हें पोषक तत्वों से भरपूर डाइट देनी चाहिए, अच्छी नींद लेने की सलाह देनी चाहिए और फिजिकल एक्टिविटी पर जोर देना चाहिए।
  • बच्चों की लंबाई बढ़ाने के लिए कौन से घरेलू उपाय हैं?

    बच्चों की हाइट बढ़ाने के विशेष घरेलू उपाय कारगर तरीके से काम नहीं करते हैं। हां, फिजिकल एक्टिविटी, हेल्दी डाइट और कंप्लीट रेस्ट बच्चों की हाइट ग्रोथ पर पाजिटिस असर डालते हैं।

Read Next

→ अगर बच्चा बार-बार दूध निकाले तो क्या करना चाहिए?

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Health Journalist

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jun 20, 2025 13:32 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Jun 20, 2025 13:32 IST

    Published By : Meera Tagore