बच्चों की फिजिकल ग्रोथ के लिए एक्सरसाइज( Exercise) बहुत जरूरी होती है। इससे आपके बच्चे की शरीर की मांसपेशियां मजबूत बनती हैं और ब्लड सर्कुलेशन(Blood Circulation) बेहतर होता है। साथ ही इससे इम्यूनिटी(Immunity) बढ़ती है, जिससे उनका मौसमी बीमारियों से बचाव होता है। इससे आपके बच्चे की सांस लेने की क्षमता में सुधार आता है और उसके मस्तिष्क तक भरपूर ऑक्सीजन पहुंचता है। आप अपने बच्चे की फिजिकल ग्रोथ और हाइट बढ़ाने(Exercises For Height Growth) के लिए इन 5 एक्सरसाइज को नियमित रूप से सुबह के समय कर सकते हैं। इससे उनका शारीरिक विकास होगा।
1. बच्चे को दौड़ने को बोलें
बच्चे की फिजिकल ग्रोथ के लिए पेरेंट्स अपने बच्चे को दौड़ना सिखाएं क्योंकि ये फुल बॉडी एक्सरसाइज होती है, जिससे बच्चे की मांसपेशियों का विकास होता है। साथ ही इससे उसका स्टेमिना भी बढ़ता है और पैरों को मजबूती मिलती है। दौड़ने से आपका बच्चा दिनभर एक्टिव रहता है और इससे उसकी हाइट भी बढ़ सकती है।
टॉप स्टोरीज़
2. बच्चे से स्विमिंग करवाएं
आप अपने बच्चे के शारीरिक विकास के लिए उससे स्विमिंग करवा सकते हैं। इसके लिए आप उसे स्विमिंग क्लास में डालवाएं। इसे करने से बॉडी फ्लेक्सिबल बनती है और शरीर की मांसपेशियों का विकास होता है। इसे करने से पूरे शरीर में मूवमेंट होता है, जिससे मांसपेशियों को मजबूती है और आपके बच्चे का शारीरिक विकास होता है।
इसे भी पढ़ें- आपके बच्चों को बेहतर इंसान बनाने में मदद करेंगी ये 6 आदतें, जीवन में मिलेगी सफलता
3. बच्चे को लटकने को बोलें
आप अपने बच्चे की हाइट बढ़ाने के लिए उसको लटकने के लिए बोलें। इससे उसके शरीर की मांसपेशियों में स्ट्रेच आएगा और बॉडी की ग्रोथ होगी। साथ ही शरीर मजबूत बनेगा। इससे हाथों को मजबूती मिलेगी और हाथों की पकड़ बनेगी। आप बच्चे को घर के आसपास लगे पेड़ पर लटकने को बोल सकते हैं। शुरूआत में वो 5 की गिनती तक कर सकते हैं। बाद में उन्हें थोड़ा समय और बढ़ाने को बोलें। इससे उनका ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर बनेगा।
4. एरोबिक्स करवाएं
एरोबिक्स बच्चों के लिए बहुत ही फायदेमंद एक्सरसाइज होती है। आप अपने बच्चे को एरोबिक्स करा सकते हैं। इसमें शरीर की खुली मुद्राएं होती हैं, जिससे शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनता है। साथ ही इससे मांसपेशियों को मजबूती मिलती है और पूरा शरीर फ्लेक्सिबल बनता है। साथ ही आपके बच्चे को मोटापे का सामना नहीं करना पड़ता है।
इसे भी पढ़ें- रोजाना एरोबिक्स करने से मिलते हैं ये 4 फायदे, जानें आपके लिए क्यों है जरूरी
5. रस्सा कूदने को बोलें
बच्चे की फिजिकल ग्रोथ के लिए आप बच्चे को रोजाना रस्सा कूदने को बोलें। इससे पैरों की मांसपेशियां मजबूत बनती हैं। साथ ही ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। बच्चे के मेटाबॉलिज्म में सुधार आता है। इसके नियमित अभ्यास से आपके बच्चे की हाइट बढ़ सकती है और इससे छाती चौड़ी बनती है। आप बच्चे को घर की छत्त में रस्सा कूदने को बोलें। इससे उसके हाथों और फेफड़ों को मजबूती मिलेगी।
बच्चे की फिजिकल ग्रोथ के लिए अन्य टिप्स-
- आप बच्चे के साथ हाइड एंड सीक खेल सकते हैं। इससे आपके बच्चे की फिजिकल एक्टिविटी भी होगी और उसका दिमाग तेजी से काम करेगा।
- बच्चे की फिजिकल ग्रोथ के लिए आप उसे स्टापू खेलने को बोल सकते है। इससे आपके बच्चे की बैलेंसिग पावर बढ़ेगी।
- चोर पुलिस खेलने को कहें। इससे बच्चे के दिमाग का विकास होगा।
- पेरेंट्स बच्चे को पकड़म-पकड़ाई खेलने को बोलें। इससे उनकी दौड़ने की क्षमता का विकास होगा और इम्यूनिटी बढ़ेगी।
- अपने बच्चे के फिजिकल ग्रोथ के लिए आप उसे बैडमिंटन खेलने को बोल सकते हैं। इससे उसकी फिजिकल और मेंटल ग्रोथ होगी।
पेरेंट्स अपने बच्चे के फिजिकल ग्रोथ के लिए इन एक्सरसाइज को करवा सकते हैं। ये एक्सरसाइज बच्चों के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। फिटनेस और बच्चों से जुड़ी जानकारियों के लिए पढ़ते रहें Onlymyhealth