इसमें कोई शक नहीं है कि बच्चे सुपरएक्टिव होते हैं। बच्चों में ड्राइंग बनाने, खिलौने से खेलने, डांस और म्यूजिक हर गतिविधियों के लिए भरपूर एनर्जी होती है। बच्चों के शरीर के लचीला बनाने के लिए और उन्हें एक्टिव रखने के लिए उनका खेलना-कूदना बहुत जरूरी है। इसके कई फायदे हैं लेकिन क्या आपको बच्चा कोई हृदय से संबंधित या शारीरिक गतिविधियों से संबंधित एक्सरसाइज करते हैं। दरअसल एरोबिक एक ऐसा ही एक्सरसाइज है, जिसकी मदद से हवा में उपलब्ध ऑक्सीजन बच्चे के शरीर में प्रवेश करता है। एरोबिक व्यायाम कार्डियो व्यायाम है, जो हृदय गति में सुधार करता है और श्वसन क्रियाओं को शरीर में बेहतर ढंग से प्रवाहित करने में मदद करता है। बच्चों में एरोबिक एक्सरसाइज करने के कई फायदे है।
बच्चों के लिए एरोबिक एक्सरसाइज के फायदे
1. स्वस्थ हृदय और फेफड़े
एरोबिक एक्सरसाइज से मांसपेशियों में अधिक ऑक्सीजन की आपूर्ति होती है, जिससे बच्चे तेजी से सांस लेते हैं। इसकी मदद से फेफड़ों में ऑक्सीजन की अधिक तेजी से पहुंचता है और शरीर में रक्त का संचार भी आसानी से होता है। इसके नियमित अभ्यास से हृदय की मांसपेशियों और फेफड़ों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। इससे बच्चे को कई प्रकार के लाभ मिलते है। साथ ही हृदय रोगों से भी छुटकारा मिल सकता है।
टॉप स्टोरीज़
2. वजन कंट्रोल करने में मदद
कई कारणों से छोटी उम्र में ही बच्चों का वजन बहुत ज्यादा बढ़ने लगता है, जिसकी वजह से उनकी शारीरिक गतिविधियां कम हो जाती है लेकिन एरोबिक एक्सरसाइज की मदद से बच्चे के शरीर में फैट कम जमा होता है और कैलोरी की मात्रा का भी भरपूर उपयोग हो जाता है। खेलने की तुलना में एरोबिक्स की मदद से अधिक कैलोरी बर्न की जा सकती है। इससे बच्चे स्वस्थ रहते है और वजन भी संतुलित रहता है।
Image Credit- Freepik
3. मांसपेशियों को मजबूत बनाए
एरोबिक्स एक्सरसाइज की मदद से मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। इसके उपयोग से कैलोरी बर्न के साथ-साथ शरीर में प्रोटीन का भी भरपूर उत्पादन होता है, जिसकी मदद से मांसपेशियों का विकास भी होता है। इससे बच्चे का संपूर्ण शारीरिक विकास होता है।
4. इम्यून सिस्टम मजबूत बनाए
एरोबिक व्यायाम बच्चों को मजबूत बनाता है और इसकी मदद से बच्चे का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इससे शरीर के बैक्टीरिया और अन्य अपशिष्ट पदार्थ बाहर निकाल जाते है। साथ ही सफेद रक्त कोशिकाओं और रोगों से लड़ने की शक्ति का विकास होता है।
5. बेहतर अकादमिक प्रदर्शन
एरोबिक्स की मदद से बच्चे का मानसिक विकास भी होता है, जिसकी मदद से वह पढ़ाई-लिखाई में भी अच्छा करते है। एरोबिक्स से बच्चों को अपना ध्यान केंद्रित करने और याददाश्त बढ़ाने में भी मदद मिलती है। साथ ही मस्तिष्क कोशिकाओं के विकास में भी सहायता करता है।
इसे भी पढ़ें- बच्चों के लिए एक्सरसाइज: ये 6 व्यायाम करने से बेहतर होता है बच्चों का शारीरिक-मानसिक विकास, जानें अन्य फायदे
बच्चे करें ये एरोबिक्स एक्सरसाइज
1. दौड़ना
बच्चों को दौड़ने में खूब मजा आता है। दौड़ना भी एक एरोबिक्स एक्सरसाइज है और इसकी मदद से हृदय और फेफड़े मजबूत होते है। छुट्टी वाले दिन आप बच्चों को पार्क या ट्रैक पर ले जा सकते हैं और उनके साथ आप खुद या दोस्तों को रेस लगाने को कह सकते हैं। इसे बच्चों की आदत में शामिल करने की कोशिश करें।
2. रस्सी कूदना
बच्चों को रस्सी कूदने में बहुत मजा आता है। साथ ही यह एक बेहतरीन एरोबिक्स एक्सरसाइज है। इसकी मदद से लंबाई बढ़ाने और शरीर को लचीला बनाने में भी मदद मिल सकती है। इसे बच्चा अकेले भी कर सकता है या फिर इसे और मजेदार बनाने के लिए आप अपने बच्चे के साथ भी ये खेल खेल सकते हैं। इसमें दोनों तरफ से दो लोग रस्सी को पकड़ते है और एक व्यक्ति बीच में कूदता है।
Image Credit- Freepik
3. साइकिलिंग
साइकिलिंग न केवल बच्चों को फिट रखती है बल्कि आपके फेफड़ों की मांसपेशियों को भी मजबूत बनाती है। इससे शरीर में शुद्ध हवा का संचार होता है। अगर आपके पास साइकिलिंग मशीन है, तो आप बच्चे के साथ घर के गार्डन में भी साइकिलिंग कर सकते हैं। इससे पैर की मांसपेशियां भी मजबूत होती है।
4. एरोबिक डांसिंग
एरोबिक्स का सबसे मजेदार रूप एरोबिक्स डांसिंग है। इसमें बच्चों को खूब मजा आता है और स्टेप्स की मदद से बच्चों के पूरे शरीर की एक्सरसाइज हो जाती है। डांस के दौरान पसीना छुटने से कैलोरी बर्न होती है और मांसपेशियों में भी खिंचाव आता है।
इसे भी पढ़ें- डायटीशियन से जानें टीनएज बच्चों के लिए खास डाइट प्लान, जो उन्हें रखेगा हेल्दी और एक्टिव
5. स्विमिंग
तैरना सबसे अच्छे एरोबिक व्यायामों में से एक है, जिससे पूरे शरीर में ऊर्जा का संचार होता है। इससे बच्चों की मांसपेशियां मजबूत होती है और यह बच्चों में स्किल डेवलेप करने के लिए एक अच्छा व्यायाम है। इससे बच्चे अपने घर, स्कूल या क्लबों में जाकर कर सकते हैं।