
बच्चों को बेहतर इंसान बनाने के लिए पेरेंट्स को बच्चों पर विशेष रूप से ध्यान देने की आवश्यकता होती है, जिससे आपके बच्चे सामाजिक रूप में ढल सकें और एक बेहतर इंसान बनकर निकलें। बच्चों में अच्छी आदतों का विकास करना बहुत महत्वपूर्ण होता है क्योंकि यही वो उम्र होती है, जिसमें बच्चे अच्छे और बुरे के बीच अंतर सीखते हैं और अपनी आदतों का चुनाव करते हैं। आप बच्चों को समझाएं कि किताबों से दोस्ती करना, लोगों से घुल-मिलकर रहना कितना जरूरी होता है। इससे उनकी सोचने की क्षमता का विकास होता है और वो दूसरों को अच्छे से समझ पाते हैं। चलिए जानते हैं कि आप अपने बच्चों को क्या आदतें सीखा सकते हैं।
1. किताबों से दोस्ती करना सिखाएं
पेरेंट्स बच्चों को किताबें पढ़ना सिखाएं। आप उनको पढ़ने के लिए कुछ कहानियों की किताबें दे सकते हैं। इससे उनका मानसिक विकास होगा और उनके सोचने की क्षमता का विकास होगा। आप उन्हें पढ़ने के लिए कुछ ऐसी किताबें दें, जिससे वो थोड़े सहासी और जागरूक बनें। आप उनके सामने शर्त रखें कि आपको एक हफ्ते में 1 किताब खत्म करनी हैं, ऐसा करने से आप उनको इनाम देंगे।
2. खुद का सम्मान करना सिखाएं
पेरेंट्स अपने बच्चों को खुद का सम्मान करना सिखाएं। उनको बताएं कि दूसरों का सम्मान करना अच्छी बात होती है, लेकिन इसका मतलब ये बिलकुल भी नहीं है कि कोई दूसरा व्यक्ति आपका अपमान कर सकता है। उनमें आत्मसम्मान की भावना का विकास करें।
इसे भी पढ़ें- बच्चों के लिए गुड मैनर्स: ऐसे सुधारें बच्चों के खाने-पीने की आदत, सिखाएं ये 7 बातें
3. सोशल स्किल सिखाएं
बच्चों का सामाजिक होना बहुत जरूरी है क्योंकि अगर वो इस उम्र में सामाजिक नहीं बनते हैं, तो भविष्य में वो नए लोगों से बातें करने में कतराते हैं। आप बच्चों को व्यवहारिक होना सिखाएं जैसे जब कोई घर में आता है, तो उसको नमस्ते करें, चाय या पानी के लिए पूछें। जब तक मेहमान घर में हैं, उनके साथ विनम्रता के साथ बातचीत करें और उनको घर के बाहर तक छोड़कर आएं।
4. दोस्त बनाने को बोलें
पेरेंट्स अपने बच्चों को दोस्ती करने के लिए बोलें। उनको दोस्ती का महत्व बताएं कि दोस्त के होने से आपका जीवन कितना सरल होता है। बच्चों को समझाएं कि दोस्त बनाने के लिए वो अपना खाना और सामान उस बच्चे के साथ शेयर कर सकते हैं, जिसके साथ वो दोस्ती करना चाहते हैं।
5. भावनाएं अभिव्यक्त करना सिखाएं
बच्चों को अपनी भावनाएं व्यक्त करना सिखाएं। उनको बताएं कि यदि आपको कोई अच्छा लगता है, तो वो शर्माएं नहीं बल्कि अपने मित्र या माता-पिता को बताएं कि वो उनकी जिंदगी में कितने खास हैं। उनको अपने मित्र की क्या आदतें अच्छी लगती हैं या कौन-सी आदतें बुरी लगती हैं, जिस बात से आपको बुरा लगता है। आप उनको समझाएं कई बार हम गलत होते हैं और ये हमें पता भी होता है। ऐसे वो अपनी गलती को माने और दूसरों से तुरंत माफी मांगे।
इसे भी पढ़ें - अपने 7 साल तक के बच्चों को जरूर सिखाएं ये 7 सोशल स्किल्स, व्यक्तित्व का होगा विकास
6. अच्छी आदतों को प्रोत्साहित करें
पेरेंट्स बच्चों में अच्छी आदतों को प्रोत्साहित करें। अगर आपका बच्चा जानवरों से प्यार करता है या उनके साथ खेलना पसंद करता है, तो उनको जानवरों से दूर करने के बजाए, उन्हें प्रोत्साहित करें और ये समझाएं कि खेलने के बाद आप सीधे अपने हाथ और मुंह को धोएं। हाथ और मुंह न धोने के कारण वो बीमार पड़ सकते हैं। साथ उनको बस चलाने वाले ड्राइवर, नौकर और दुकानदार को थैंक्यू बोलना सिखाएं।
पेरेंट्स अपने बच्चों को ये 6 चीजें सिखाएं। इससे उनके व्यक्तित्व का विकास होगा और सामाजिक तौर पर घुल-मिलकर रहेंगे। बच्चों की परवरिश से संबंधित जानकारियों के लिए पढ़ते रहें Onlymyhealth