Fri Sep 11, 2026 | 06:50 PM IST

Medically Reviewed by Dr Vidya Tickoo , Consultant Endocrinologist & Diabetologist

क्या गर्दन पर परफ्यूम लगाने से थायराइड की समस्या हो सकती है? डॉक्‍टर से जानें

क्‍या आप भी गर्दन में परफ्यूम लगाते हैं और डरते हैं क‍ि कहीं थायराइड न हो जाए? थायराइड ग्रंथ‍ि भी गले के भीतर पाई जाती है इसल‍िए कुछ लोगों को परफ्यूम लगाने से थायराइड होने का डर रहता है। जानें दोनों में कोई कनेक्‍शन है या नहीं?

परफ्यूम लगाने से शरीर की दुर्गंध से बचने में मदद म‍ि‍लती है। फ्रेशनेस के ल‍िए कुछ लोग रोज परफ्यूम लगाते हैं। कुछ लोग कलाई पर सुगंध लगाते हैं, तो कुछ सीधे गर्दन पर परफ्यूम लगाते हैं और सोचते हैं क‍ि कहीं इससे गर्दन पर स्‍थ‍ि‍त‍ थायराइड ग्रंथ‍ि प्रभाव‍ित न हो जाए। परफ्यूम में फ्थैलेट्स, पैराब‍ेन्‍स जैसे हान‍िकारक केम‍िकल्‍स पाए जाते हैं जो इम्‍यून‍ स‍िस्‍टम को प्रभाव‍ित कर सकते हैं। हालांक‍ि इन दुष्‍प्रभावों का असर हार्मोन्‍स या थायराइड के साथ है या नहीं, इसका जवाब जानने के ल‍िए हमने Dr. Vidya Tickoo, Consultant Endocrinologist & Diabetologist At Yashoda Hospitals, Hyderabad से बात की।

परफ्यूम और थायराइड ग्रंथ‍ि का कनेक्‍शन नहीं देखा गया है

does-spraying-perfume-on-neck-affect-thyroid

गर्दन पर परफ्यूम लगाने से थायराइड का कोई खास कनेक्‍शन देखा नहीं गया है। थायराइड ग्रंथ‍ि, गर्दन के अंदर गहराई में होती है जो त्‍वचा, मांंसपेश‍ियों और अन्‍य ट‍िशूज के नीचे स्थ‍ित‍ रहता है। परफ्यूम को त्‍वचा की ऊपरी परत पर लगाया जाता है और उसके तत्‍व इतनी मात्रा में नहीं होते क‍ि वे शरीर के अंंदर जाकर थायराइड ग्रंथ‍ि को प्रभाव‍ित कर सकें।

साल 2021 में Journal Of Diabetes Research नामक जर्नल में प्रकाश‍ित एक स्‍टडी के मुताब‍िक, परफ्यूम में फ्थैलेट्स (Phthalates) जैसा केम‍िकल तत्‍व मौजूद होतो है और इसका संपर्क थायराइड के साथ देखा गया है। हालांक‍ि स्‍टडी में इस बात का ज‍िक्र कहींं नहीं है क‍ि परफ्यूम लगाने से थायराइड की बीमारी हो सकती है। अभी तक इसका कोई ठोस वैज्ञान‍िक प्रमाण मौजूद नहीं है।

यह भी पढ़ें- क्या तेज परफ्यूम से सिरदर्द या माइग्रेन ट्रिगर हो सकता है? न्यूरोलॉजिस्ट से जानें

त्‍वचा के बजाय कपड़ों पर लगाए परफ्यूम

परफ्यूम को सीधे त्‍वचा पर लगाने के बजाय कपड़ों पर लगाना ज्‍यादा सुरक्ष‍ित माना जाता है। गर्दन पर परफ्यूम लगाने से कुछ लोगों को जलन या एलर्जी हो सकती है खासकर ज‍िन लोगों की स्‍क‍िन सेंस‍िट‍िव हो या ज‍िन्‍हें एक्‍ज‍िमा हो।

यह भी पढ़ें- क्या परफ्यूम फर्टिलिटी को प्रभावित करता है? डॉक्टर से जानें

थायराइड के मरीज बरतें सावधानी

अगर आपको थायराइड है, तो परफ्यूम से बचने की जरूरत नहीं है, लेक‍िन असामान्‍य लक्षणों पर नजर रखें। थकान, द‍िमागी, सुस्‍ती, कब्‍ज, ड्राई स्‍क‍िन जैसे लक्षणों पर गौर करें। अगर परफ्यूम लगाने से ऐसा कोई लक्षण महसूस हो, तो गौर करें। कुछ लोगों को तेज खुशबू वाली परफ्यूम से स‍िरदर्द, जी म‍िचलाना, च‍िड़चिड़ापन जैसे लक्षण महसूस हों, तो उन्‍हें इस्‍तेमाल बंद कर देना चाह‍िए।

न‍िष्‍कर्ष:

परफ्यूम के केम‍िकल्‍स का बुरा असर त्‍वचा और इम्‍यून‍ स‍िस्‍टम पर देखने को म‍िल सकता है, लेक‍िन इसका थायराइड ग्रंथ‍ि के साथ कोई खास कनेक्‍शन नहीं देखा गया है। स्‍टडी में भी दोनों के बीच कोई खास संबंंध नहीं देखा गया है।

Read Next

क्या लगातार स्नैकिंग करने से मेटाबॉलिज्म पर असर पड़ता है? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jun 19, 2026 21:12 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Jun 19, 2026 21:12 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Dr Vidya Tickoo

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content