Fungal Infection vs Eczema Difference: अक्सर लोग फंगल इन्फेक्शन और एक्जिमा को एक ही समझते हैं। लेकिन दोनों में अंतर है। हालांकि फंगल इन्फेक्शन और एक्जिमा दोनों ही त्वचा में सूजन और लालिमा पैदा करते हैं। दोनों से ही त्वचा शुष्क, सूजी हुई, पपड़ीदार और खुजलीदार बनती है। इसके अलावा, दोनों शरीर पर लगभग कहीं भी हो सकता है यानी सिर से लेकर पैर तक। फंगल त्वचा संक्रमण आमतौर पर कैंडिडा के कारण होता है। वहीं एक्जिमा जिसे एक्जिमाटस डर्मेटाइटिस भी कहा जाता है के कई कारण होते हैं। लेकिन सबसे आम एटोपिक डर्मेटाइटिस है, जो एलर्जी के प्रति आजीवन आनुवंशिक प्रवृत्ति के कारण होता है। आगे लेख में समझेंगे दोनों के बीच का अंतर। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने ओम स्किन क्लीनिक, लखनऊ के वरिष्ठ कंसलटेंट डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ देवेश मिश्रा (Dr. Devesh Mishra) से बात की।
फंगल इन्फेक्शन और एक्जिमा में अंतर- Fungal Infection vs Eczema Difference
- फंगल इन्फेक्शन अक्सर पपड़ीदार, अंगूठी के आकार के दाने पैदा करता है। यह आमतौर पर हाथ या पैर पर होता है। वहीं एक्जिमा गोल, पपड़ीदार दाने पैदा करता है जो फंगल इन्फेक्शन जैसा दिखता है। लक्षणों के बारे में डॉक्टर आपको बेहतर जानकारी दे सकते हैं। अगर आपको लगता है कि फंगल इन्फेक्शन है, लेकिन ओवर-द-काउंटर दवाएं काम नहीं कर रही हैं, तो आप डॉक्टर को दिखा सकते हैं। केवल डॉक्टर ही आपके लक्षणों की जांच सही ढंग से कर सकते हैं।
- फंगल इन्फेक्शन के इलाज के लिए एंटी-फंगल दवाओं की जरूरत हो सकती है वहीं एक्जिमा अलग है। इससे छुटकारा पाना आसान नहीं है। इसके लक्षणों को कंट्रोल किया जा सकता है।
- आपकी आनुवंशिक संरचना कैसी भी हो, फंगल इन्फेक्शन किसी को भी हो सकता है। वहीं अगर आपके परिवार में जलन या एलर्जी का इतिहास रहा है, तो आपको एक्जिमा जैसा रोग हो सकता है।
फंगल इन्फेक्शन संक्रामक है पर एक्जिमा संक्रामक नहीं है
एक्जिमा संक्रामक नहीं है। यानी यह रोग एक व्यक्ति से दूसरे में फैलता नहीं है। आप इसे किसी अन्य व्यक्ति को नहीं दे सकते या किसी और से प्राप्त नहीं कर सकते। लेकिन फंगल इन्फेक्शन एक से दूसरे व्यक्ति में फैलता है। यह बहुत संक्रामक होता है। किसी संक्रमित व्यक्ति या जानवर के साथ त्वचा से त्वचा का संपर्क होने से फंगल इन्फेक्शन फैल सकता है। बेडशीट, तौलिए, कपड़े या हेयरब्रश शेयर करने से भी फंगस फैल सकता है। फंगल इन्फेक्शन को फैलन से रोकने के लिए जल्द से जल्द उपचार शुरू करें। अपने कपड़े, तौलिए और चादरें नियमित रूप से धोएं और नियमित स्नान से शरीर को साफ रखें।
उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।