Doctor Verified

बच्चे को किस उम्र से सनस्क्रीन लगाना सुरक्षित है? जानें डॉक्टर से

माता-पिता के लिए यह चिंता होना आम है कि अपने शिशु को धूप से कैसे सुरक्षित रखा जाए। यहां जानिए, सनस्क्रीन कितने साल के बच्चे लगा सकते हैं?
  • SHARE
  • FOLLOW
बच्चे को किस उम्र से सनस्क्रीन लगाना सुरक्षित है? जानें डॉक्टर से


बच्चों की स्किन वयस्कों की तुलना में बहुत ज्यादा नाजुक और सेंसिटिव होती है। यही कारण है कि सूरज की हानिकारक UV किरणों का असर शिशुओं पर तेजी से होता है। माता-पिता अक्सर यह सवाल करते हैं कि बच्चे कब से सनस्क्रीन का इस्तेमाल कर सकते हैं और किस प्रकार का प्रोडक्ट सुरक्षित है। शिशु की त्वचा इतनी संवेदनशील होती है कि हल्के धूप में भी सनबर्न या जलन की संभावना रहती है। इसके अलावा UV किरणों से लंबे समय में स्किन कैंसर और पिगमेंटेशन जैसी समस्याओं का खतरा भी बढ़ सकता है। इसलिए सही उम्र पर, सही प्रोडक्ट और सही तरीके से सनस्क्रीन लगाना बेहद जरूरी है। इस लेख में सरीन स्किन क्लीनिक, दिल्ली के डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. अंकुर सरीन (Dr. Ankur Sarin, Sarin Skin Clinic, Delhi) से जानिए, सनस्क्रीन कितने साल के बच्चे लगा सकते हैं?

सनस्क्रीन कितने साल के बच्चे लगा सकते हैं? - At What Age Baby Can Use Sunscreen

सरीन स्किन क्लीनिक के डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. अंकुर सरीन बताते हैं, ''छह महीने से कम उम्र के बच्चों को आम तौर पर सीधे सूर्य के संपर्क में नहीं लाना चाहिए। वहीं, छह महीने से बड़े शिशुओं के लिए सनस्क्रीन जरूरी है। ऐसे बच्चों पर broad-spectrum SPF 50 वाले, बेबी-सेफ सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना चाहिए और अगर बच्चा धूप में लगातार रहता है तो इसे हर दो घंटे में फिर से लगाना चाहिए।''

इसे भी पढ़ें: क्या सनस्क्रीन लगाने से स्किन की एजिंग स्लो होती है, जानें डॉक्टर से

0–6 महीने: सीधे धूप से बचाएं, सनस्क्रीन नहीं लगाना चाहिए।

6 महीने से ऊपर: बच्चों के लिए विशेष रूप से डिजाइन किया गया broad-spectrum SPF 50 सनस्क्रीन इस्तेमाल किया जा सकता है।

बाहर जाते समय: हर दो घंटे में दोबारा अप्लाई करें और यदि बच्चा खेल-खेल में बहुत पसीना या पानी में गया हो तो भी इसे लगाएं।

  • बिना हार्श कैमिकल्स, पैराबेन और फ्रेगरेंस-फ्री होना चाहिए।
  • सनस्क्रीन UVA और UVB दोनों से सुरक्षा देता है।
  • Water-resistant होना चाहिए, ताकि अगर बच्चा खेल-खेल में पसीना या पानी में जाता है तो असर बना रहे।
  • Dermatologist-tested होना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: मिनरल या केमिकल, ज्यादा गर्मी पड़ने पर कौन सी सनस्क्रीन लगाएं? एक्सपर्ट से जानें

At what age is applying sunscreen on a baby safe

सनस्क्रीन लगाने का सही तरीका

  • छोटे बच्चों पर लगभग 15–20 मिनट पहले लगाना चाहिए।
  • चेहरे, कान, गर्दन, बाहों और पैरों जैसी खुले हिस्सों पर पर्याप्त मात्रा में लगाएं।
  • आंखों और होंठ के पास लगाते समय सावधानी रखें, होंठों के लिए बेबी-सेफ लिप बाम इस्तेमाल करें।

डॉक्टर की राय

डॉ. अंकुर सरीन कहते हैं कि बच्चों के लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूरी है, लेकिन इसे सही उम्र, सही SPF और दो-घंटे के अंतराल पर दोबारा लगाना ही प्रभावी सुरक्षा सुनिश्चित करता है। साथ ही बच्चों को तेज धूप में सीधे न लाना और उचित कपड़े पहनाना भी उतना ही जरूरी है।

निष्कर्ष

शिशु की स्किन नाजुक और सेंसिटिव होती है। छह महीने से छोटे बच्चों में सनस्क्रीन की जरूरत नहीं होती, बल्कि उन्हें सीधे धूप से बचाना और हल्के कपड़े पहनाना पर्याप्त है। छह महीने या उससे बड़े बच्चों के लिए बेबी-सेफ सनस्क्रीन जरूरी हो जाता है। साथ ही, हर दो घंटे में दोबारा लगाना और धूप में रहने के अन्य उपाय अपनाना भी बेहद जरूरी है। इस तरह बच्चे की स्किन सुरक्षित रहती है, सनबर्न और भविष्य की स्किन समस्याओं से बचाव संभव होता है।

All Images Credit- Freepik

Read Next

क्या शिशुओं को भी स्किनकेयर रूटीन की जरूरत होती है? जानें डॉक्टर से

Disclaimer

TAGS