Doctor Verified

क्या बच्चों को रोज सनस्क्रीन लगाना जरूरी होता है? जानें एक्सपर्ट की राय

क्या बच्चों की स्किन को रोज सनस्क्रीन की जरूरत होती है? क्या रोज सनस्क्रीन लगाना बच्चों के लिए सेफ है? जानें एक्सपर्ट से इसके बारे में।  
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या बच्चों को रोज सनस्क्रीन लगाना जरूरी होता है? जानें एक्सपर्ट की राय


Do Kids Need SPF Everyday: स्किन को यूवी रेज से बचाने के लिए सनस्क्रीन लगाना जरूरी होता है। अगर आप बहुत तेज धूप में जा रहे हैं, तो सनस्क्रीन लगाना जरूरी हो जाता है। यह स्किन को प्रोटेक्ट करने के साथ हेल्दी रखने में भी मदद करती है। सनस्क्रीन के इस्तेमाल से स्किन हाइड्रेट और ग्लोइंग भी रहती है। इसलिए डेली स्किन केयर रूटीन में सनस्क्रीन लगाने की सलाह दी जाती है। बड़ों की तरह बच्चों के लिए भी सनस्क्रीन इस्तेमाल की जाती है। अगर बच्चा धूप के संपर्क में आता है, तो डॉक्टर सनस्क्रीन लगाने की सलाह देते हैं। लेकिन क्या आपने सोचा है कि बच्चों को रोज सनस्क्रीन लगाने की जरूरत होती है या नहीं? क्या रोज सनस्क्रीन न लगाने से बच्चे की स्किन को नुकसान हो सकता है? इन सभी प्रश्नों के उत्तर देते हुए डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ रेनिता रंजन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिये जानकारी शेयर की है।

SUNCREEN

जानें क्या बच्चों को रोज सनस्क्रीन लगाने की जरूरत होती है? Should Kids Wear Sunscreen Daily

एक्सपर्ट के मुताबिक बच्चों को सनस्क्रीन लगाना फायदेमंद है लेकिन उन्हें रोज सनस्क्रीन लगाने की जरूरत नहीं होती है। बच्चों की स्किन नेचुरल तरीके से खुद को सन एक्सपोजर से हील कर लेती है। ऐसे में उनकी स्किन पर रोज सनस्क्रीन लगाने की जरूरत नहीं होती है। आप बच्चों को धूप से दूर रखकर और पूरा कवर करके भी धूप से बच्चा सकते हैं। लेकिन केवल कुछ मामलों में ही बच्चों को सनस्क्रीन लगाने की जरूरत होती है।  

इसे भी पढ़ें- गर्मियों में छोटे बच्चों की स्किन हो जाती है ड्राई? इस तरह करें उनकी त्वचा की देखभाल

बच्चों को सनस्क्रीन लगाने की जरूरत कब होती है? When Kids Need To Apply Sunscreen

एक्सपर्ट के मुताबिक बच्चों को सनस्क्रीन लगाने की जरूरत केवल कुछ मामलों में होती है। अगर बच्चे को सनलाइट एलर्जी या फोटोसेंसटिविटी डर्मेटोसिस रहती है, तो उन्हें सनस्क्रीन रोज लगाने की सलाह दी जाती है। अगर बच्चे का कोई स्किन ट्रीटमेंट हुआ है और उसे धूप से बचने की जरूरत होती है। इसके अलावा, अगर बच्चा धूप में कोई एक्टिविटी कर रहा है जैसे कोई गेम, एक्सरसाइज या बीच एक्टिविटी तो उसे सनस्क्रीन की जरूरत होती है। अगर आप कहीं वीकेंड पर गए हैं जहां बच्चा धूप के संपर्क में ज्यादा आता है, तो आपको सनस्क्रीन जरूर लगानी चाहिए। 

बच्चों को सनस्क्रीन लगाना किस उम्र से शुरू करना चाहिए? What Age Do Kids Need Sunscreen

ध्यान रखें कि आप 6 महीने से छोटे बच्चे को सनस्क्रीन न लगाएं। जितना संभव हो उन्हें धूप से बचाकर रखें। इस उम्र के दौरान बच्चों का धूप में भी नहीं लाना चाहिए अन्यथा उनकी स्किन को बहुत ज्यादा नुकसान हो सकता है। बच्चों की उम्र 6 माह या एक साल से अधिक हो तभी उन्हें धूप में ले जाना चाहिए। ऐसे में आप उन्हें सनस्क्रीन लगा सकते हैं। इसके साथ ही, 10 से 12 साल की उम्र तक बच्चों को रोज सनस्क्रीन नहीं लगाना चाहिए। जब भी बच्चों के लिए सनस्क्रीन लेनी हो तो डॉक्टर की सलाह पर ही उनके लिए सनस्क्रीन चुनें। क्योंकि डॉक्टर्स उनके स्किन टाइप और जरूरत के मुताबिक की सनस्क्रीन बताएंगे।

इसे भी पढ़ें- क्या बच्चों के लिए सनस्क्रीन सुरक्षित है? एक्सपर्ट से जानें इससे जुड़ी जरूरी सावधानियां

लेख में हमने जाना कि बच्चों को रोज सनस्क्रीन लगाना ठीक क्यों नहीं है। बच्चों को किन स्थितियों में सनस्क्रीन लगाने की जरूरत होती है। इसके साथ ही, डॉक्टर की सलाह पर ही बच्चों की सनस्क्रीन चुनना क्यों जरूरी है। इस लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। ज्यादा जानकारी के लिए डॉक्टर से संपर्क करें।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr Renita Rajan (@drrenitarajan)

Read Next

बच्चे को स्लीप एंग्जाइटी के कारण नहीं आती नींद, तो इन 5 टिप्स को करें फॉलो, मिलेगी राहत

Disclaimer