Fri Sep 11, 2026 | 06:56 PM IST

Medically Reviewed by Dr Karuna Malhotra , Cosmetologist, Skin specialist & Homoeopath Physician

स्किन में खुजली से हैं परेशान? जानें किन खाने की चीजों और बुरी आदतों से बढ़ सकती है समस्या

Skin Itching: क्या आप जानते हैं कि खाने की कई ऐसी चीजें हैं, जो खुजली को ट्रिगर कर सकती हैं और इसमें आपकी कुछ बुरी आदतें भी शामिल हैं? अगर नहीं, तो इस लेख में हम इन्हीं चीजों पर विस्तार से चर्चा कर रहे हैं।

इस पेज पर:-


मानसून के दिनों में अक्सर लोगों को खुजली और रैशेज की दिक्कतें हो जाती हैं। असल में बारिश में पानी के संपर्क में आने से यह समस्या बढ़ जाती है। विशेषकर, जिन लोगों को स्किन से जुड़ी परेशानी है, उन्हें इन दिनों अपनी त्वचा का खास ध्यान रखना चाहिए। बहरहाल, क्या आप जानते हैं कि आपकी कुछ बुरी आदतें और खाने की कुछ चीजें खुजली को ट्रिगर कर सकती हैं? इस बारे में जानने के लिए हमने राजौरी गार्डन स्थित कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. करुणा मल्होत्रा से बात की। 

खुजली को ट्रिगर करने वाली बुरी आदतें- Daily Habits That May Worsen Skin Itching

does taking a hot shower help with muscle soreness01 (9)

जाने-अनजाने हमारी कई ऐसी आदतें होती हैं, जो खुजली को ट्रिगर कर सकती हैं, जैसे-

1. रोजाना गर्म पानी से नहाना

अगर आपकी स्किन ड्राई है, तो बेहतर है कि आप रोजाना गर्म पानी से नहाने से बचें। असल में, नियमित रूप से गर्म या गुनगुने पानी से नहाने की वजह से स्किन की प्रोटेक्टिव लेयर को नुकसान हो सकता है। इस स्थिति में खुजली बढ़ जाती है। कोशिश करें कि सादे पानी से शॉवर लें। बहुत ज्यादा गर्म पानी से नहाना बिल्कुल सही नहीं है। नहाने के बाद मॉइश्चराइजर यूज करना फायदेमंद होता है।

इसे भी पढ़ें: क्या आपको भी बार-बार होती है खुजली? जानें इसके कारण और कब डॉक्टर को दिखाना है जरूरी

2. तेज-तेज खुजली करना

कई लोगों की आदत होती है कि जरा सी खुजली हो, तो वे उस पर बार-बार खुजली करते हैं और कई बार खुजली करने की वजह से प्रभावित हिस्से में स्किन छिल जाती है। नतीजतन, स्किन बैरियर डैमेज हो जाता है और सूजन को बढ़ाने वाले केमिकल्स रिलीज होने लगते हैं। ऐसे में स्किन में इंफ्लेमेशन हो सकता है, जिसमें लंबे समय तक इचिंग की परेशानी बनी रह सकती है।

3. केमिकल युक्त साबुन का उपयोग

CDC के अनुसार, अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो किसी भी स्थिति में सेंटेड साबुन या हार्श केमिकल युक्त साबुन का यूज नहीं किया जाना चाहिए। इससे स्किन को नुकसान हो सकता है और इचिंग ट्रिगर हो सकती है। विशेषकर, जिन लोगों को पहले से ही स्किन से जुड़ी समस्या है, उन्हें इस चीज का ध्यान रखना चाहिए। उन्हें कपड़े और बर्तन धोने से पहले हाथों पर ग्लव्स पहनना चाहिए, ताकि केमिकल युक्त डिटर्जेंट से हाथ को बचाया जा सके।

4. पर्याप्त पानी न पीना

signs of winter dehydration without thirst 1 (9)

हाइड्रेशन हमारी बॉडी और स्किन के लिए बहुत जरूरी है। अगर शरीर में पानी की कमी हो जाती है, तो इसकी वजह से त्वचा शुष्क और बेजान हो जाती है। ऐसे में त्वचा में बार-बार खुजली बनी रहती है। ड्राई स्किन को खुजलाने से वहां घाव हो सकता है और समय पर इलाज न किया जाए, तो यह संक्रमण का रूप ले सकता है। साल 2020 में स्वीडिश मेडिकल जर्नल Acta Dermato-Venereologica में प्रकाशित रिव्यू पेपर के अनुसार, जब डिहाइड्रेशन के कारण त्वचा की ऊपरी लेयर की नमी और लिपिड बैरियर खराब हो जाता है, तो नर्व एंडिंग्स आसानी से उत्तेजित हो जाते हैं, जिससे दिमाग को लगातार खुजली के संकेत मिलते हैं।

इसे भी पढ़ें: स्किन पर ये 7 लक्षण हो सकते हैं समय से पहले बुढ़ापे के संकेत, न करें नजरअंदाज

खुजली को ट्रिगर करने वाली खाने की चीजें- Foods That May Worsen Skin Itching

अगर किसी को खुजली की समस्या है, तो उन्हें कुछ खाने की चीजों से भी परहेज करना चाहिए, क्योंकि उससे परेशानी बढ़ सकती है, जैसे-

1. दूध और दूध से बने उत्पाद

Foods and habits that may worsen itching 01 (22)

अगर किसी को दूध या इससे बनने वाले खाद्य पदार्थों से एलर्जी है, तो उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए। इससे आपकी इचिंग की समस्या बढ़ सकती है। असल में इस तरह की स्थिति में दूध में मौजूद कैसीन और व्हे जैसे प्रोटीन के प्रति इम्यून सिस्टम रिएक्ट करने लगता है, जिससे तुरंत खुजली या पित्त उछलने जैसी दिक्कतें हो जाती हैं।

2. अंडा खाने से बचें

खुजली से परेशान लोगों को अंडा का सेवन भी नहीं करना चाहिए। NHS inform की मानें, अंडे से भी लोगों को एलर्जी हो सकती है। असल में इसमें ओवलब्यूमिन, ओवोट्रांसफरिन और लाइसोजाइम जैसे प्रोटीन होते हैं। इन्हें हमारा शरीर गलती से हानिकारक तत्व समझने लगता है, जिससे हमारा इम्यून सिस्टम तुरंत सक्रिय हो जाता है। ऐसे में खून में हिस्टामाइन नाम का केमिकल रिलीज होता है, जो कि स्किन में खुजली और जलन को ट्रिगर करने लगता है। इसलिए अगर किसी को अंडे से एलर्जी है, तो उन्हें भी इससे दूरी बनाए रखनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: स्किन पर समय से पहले दिख रहे हैं एजिंग के संकेत? वजह हो सकती हैं आपकी ये लाइफस्टाइल गलतियां

3. मूंगफली न खाएं

मूंगफली भी खुजली को ट्रिगर कर सकती है। वास्तव में जिन लोगों को मूंगफली से एलर्जी होती है, उन्हें इससे दूरी बनाए रखनी चाहिए। National Center for Biotechnology Information (NCBI) के अनुसार मूंगफली से होने वाली एलर्जी सबसे खतरनाक एलर्जी में से एक है। इसमें खास किस्म का प्रोटीन होता है। उसका सेवन करते ही इम्यून सिस्टम प्रतिक्रिया करने लगता है। ऐसे में न सिर्फ खुजली और रेडनेस की समस्या हो सकती है, बल्कि एनाफिलेक्सिस (Anaphylaxis) जैसा गंभीर खतरा भी हो सकता है। कई लोगों को मूंगफली खाते ही सूजन, सांस लेने में तकलीफ, घबराहट और पाचन संबंधी समस्याएं भी होने लगती हैं।

4. सीफूड का सेवन न करें

साल 2015 में Journal Of The American College Of Nutrition में प्रकाशित एक रिव्यू पेपर के अनुसार, कई लोगों को सीफूड से भारी एलर्जी होती है। इनसे होने वाली एलर्जी अक्सर जीवनभर बनी रहती है और कभी-कभी यह जानलेवा तक हो सकती है। जानकारी के लिए बता दें कि सीफूड से जिन लोगों को एलर्जी होती है, उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए, इससे खुजली की भारी समस्या पैदा हो सकती है। वैसे भी कच्ची या अधपकी मछली में मौजूद ऐनिसाकिस परजीवी के कारण ऐनिसाकियासिस संक्रमण हो सकता है, जिनके लक्षण बिल्कुल एलर्जी जैसे ही दिखाई देते हैं।

5. शुगर युक्त चीजों से रहें दूर

डॉ. करुणा मल्होत्रा कहती हैं कि शुगर युक्त चीजों के सेवन से भी खुजली की समस्या हो सकती है। विशेषकर, जिन्हें डायबिटीज है, उन्हें इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए। हालांकि, शुगर से एलर्जी बहुत रेयर मामलों में देखने को मिलती है, लेकिन खुजली का मुख्य कारण आमतौर पर लगातार बढ़ा हुआ ब्लड शुगर या डायबिटीज होता है। इस बात की पुष्टि CDC से भी होती है, जिसमें बताया गया डायबिटीज में खुजली की समस्या देखने को मिलती है। दरअसल,  जब शरीर में ग्लूकोज का स्तर बढ़ जाता है, तो यह तत्व त्वचा को ड्राई कर देता है और यीस्ट तथा बैक्टीरिया के संक्रमण होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए, अगर किसी को डायबिटीज है, तो उन्हें शुगर युक्त चीजों का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: सोरायसिस के लक्षण बढ़ रहे हैं या बीमारी फैल रही है? डॉक्टर ने बताया कैसे पहचानें फर्क

निष्कर्ष

आमतौर पर सामान्य सी हो रही खुजली को कोई भी गंभीरता से नहीं लेता है, लेकिन इस बात की अनदेखी नहीं की जा सकती है कि कई बार खुजली हमें परेशान करती है। यहां तक कि यह रोजमर्रा के कामकाज को भी बाधित कर सकती है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि उन आदतों और खाने की चीजों से दूर रहा जाए, जो खुजली को बढ़ावा देती हैं। इस लेख में ऊपर हमने इन्हीं चीजों का जिक्र किया है आप उन्हें इग्नोर न करें। विशेषकर, खान-पान की चीजों का ध्यान रखें।

All Image Credit: Magnific

FAQ

  • क्या अचानक पूरे शरीर में बिना किसी रैश के खुजली होना किसी बीमारी का संकेत हो सकता है?

    हां, बिना किसी दाने या रैश के लगातार खुजली होना लिवर (फैटी लिवर/पीलिया), किडनी की बीमारी, थायराइड असंतुलन जैसी बीमारियों का संकेत हो सकती है।
  • खुजली से तुरंत राहत पाने के लिए घरेलू उपाय के रूप में क्या करें? 

    ऐसे में ओटमील बाथ ले सकते हैं। इसमें सूजन-रोधी गुण होते हैं जो त्वचा को शांत करते हैं। प्रभावित हिस्से में ठंडी सिकाई भी की जा सकती है। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि समस्या के असली कारण को जानना जरूरी होता है।

Read Next

30, 40, और 50 के बाद स्किन में होने लगते हैं बदलाव, डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. करुणा मल्होत्रा बता रही हैं इनके बारे में

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jul 21, 2026 10:42 IST

    Modified By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Karuna Malhotra
  • Jul 21, 2026 10:42 IST

    Published By : Meera Tagore

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content