Thu Oct 15, 2026 | 11:10 PM IST

Medically Reviewed by Dt Meena Kumari , Dietician

बच्चों के लंच बॉक्स में रोज-रोज न दें परांठा, न्यूट्रिशनिस्ट से जानें 5 हेल्दी और टेस्टी आइडिया

स्कूल जाने वाले बच्चों को टिफिन में हेल्दी और स्वादिष्ट खाना देने की टेंशन हर मां को होती है। इस लेख में न्यूट्रिशनिस्ट ने कुछ ऐसे हेल्दी विकल्प दिए हैं, जो आपके बच्चों की सेहत और स्वाद दोनों के लिए बेहतर हैं।
बच्चों के लंच बॉक्स में रोज-रोज न दें परांठा, न्यूट्रिशनिस्ट से जानें 5 हेल्दी और टेस्टी आइडियाबच्चों के लंच बॉक्स में रोज-रोज न दें परांठा, न्यूट्रिशनिस्ट से जानें 5 हेल्दी और टेस्टी आइडिया

स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए टिफिन का खाना सिर्फ पेट भरने का जरिया नहीं होता, बल्कि दिनभर पढ़ाई और खेलकूद के लिए एनर्जी पाने का सबसे जरूरी तरीका है। इस वजह से अक्सर माओं को चिंता रहती है कि लंच बॉक्स में खाना ऐसा हो, जिससे बच्चे को सभी जरूरी न्यूट्रिशन मिल सके और सुबह जल्दी बनाया जा सके। इस बारे में हमने Meena Kumari, Chief Dietician - Dietetics, Sarvodaya Hospital, Faridabad से बात की।

उन्होंने बताया कि हर सुबह बच्चे का टिफिन घर में मौजूद रोटी, दाल, चना, पनीर, दही, सब्जियों और फल से ही तैयार किया जा सकता है। इस बात का ध्यान रखना होता है कि बच्चे के टिफिन बॉक्स में कार्बोहाइड्रेट्स, प्रोटीन, सब्जियों, फल और हेल्दी फैट्स का बेहतर बैलेंस होना चाहिए।

बैलेंस्ड लंच बॉक्स में क्या होना चाहिए?

Chief Dietician Meena Kumari कहती हैं कि एक पौष्टिक लंच बॉक्स में अलग-अलग फूड ग्रुप्स होने चाहिए, ताकि उन्हें एनर्जी, ग्रोथ और सभी जरूरी विटामिन्स मिल सकें।

 

फूड

एनर्जी 

रोटी, चावल, बाजरा, रागी और  दूसरे साबुत अनाज 

ग्रोथ और प्रोटीन 

दाल, चना, राजमा, पनीर, दही, बेसन और स्प्राउट्स

हेल्दी फैट्स 

जरूरत के अनुसार थोड़ी मात्रा में घी, मूंगफली, तिल, अखरोट या अलसी 

विटामिन और फाइबर

मौसमी फल और अलग-अलग रंग की सब्जियां

हाइड्रेशन

पर्याप्त मात्रा में पानी, दही या छाछ 

टिफिन के लिए 5 हेल्दी आइडिया

Chief Dietician Meena Kumari कहती हैं कि बच्चों के टिफिन बॉक्स में रोजाना कुछ न कुछ अलग खाने की चीज दें, ताकि उन्हें बोरियत न हो। हफ्ते के पांच दिन बच्चे स्कूल जाते हैं, तो आप ये कुछ आइडिया भी ट्राई कर सकती हैं।

1. रोटी रोल के साथ दही और फल

Meena Kumari कहती हैं कि बच्चे को रोटी और सब्जी अलग-अलग देने के बजाय इसे थोड़ा और रोचक बनाएं।
छोटी रोटी में पनीर, चना या हल्की मसाले वाली सब्जियों की फिलिंग डालकर रोल बना दें।

  • इस रोल को छोटे-छोटे पीस में काट दें।
  • इसके साथ एक छोटी कटोरी दही और कोई मौसमी फल रखें।
  • इसमें कार्बोहाइड्रेट्स, प्रोटीन, फाइबर और विटामिन्स का कॉम्बिनेशन है।

2. दाल-खिचड़ी और दही

Meena Kumari ने बताया कि खिचड़ी को सिर्फ बीमारी के समय का खाना समझने की जरूरत नहीं है। सही इंग्रिडिएंट्स के साथ इसे स्वादिष्ट लंच बनाया जा सकता है।

  • मूंग दाल के साथ चावल या बाजरा और कुछ सब्जियां डालकर खिचड़ी तैयार करें।
  • स्वाद बढ़ाने के लिए थोड़ी मात्रा में घी का इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • अगर बच्चा नींबू पसंद करता है, तो खाने के साथ थोड़ा नींबू भी दिया जा सकता है।
  • इसके साथ दही दें।
  • इससे बच्चे को कार्बोहाइड्रेट्स, प्रोटीन, फैट्स और फाइबर मिल सकते हैं।

3. बेसन या चना चीला और वेजिटेबल स्टिक्स

Meena Kumari के अनुसार, चीला बच्चों के लंच बॉक्स के लिए बहुत ही अच्छा विकल्प हो सकता है। अगर बच्चा वेजिटेबल स्टिक्स नहीं खाना चाहता, तो इन्हें चीले की फिलिंग्स में ही मिला दें।

  • बेसन के घोल में बारीक कटी पालक, गाजर या दूसरी पसंदीदा सब्जियां मिलाई जा सकती हैं।
  • चीले को छोटे-छोटे पीस में काट दें, ताकि बच्चा आसानी से खा सके।
  • साथ में खीरा, गाजर या शिमला मिर्च की स्टिक्स और थोड़ी दही या पनीर रखें।
  • इससे बच्चे को प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स, फैट्स और फाइबर के साथ विटामिन्स का कॉम्बिनेशन मिल सकता है।

lunch box ideaslunch box ideas

यह भी पढ़ें- ओट्स vs पोहा: हेल्दी ब्रेकफास्ट का बेहतर विकल्प कौन सा है? एक्‍सपर्ट से जानें

4. इडली या छोटा डोसा और सांभर

Meena Kumari ने बताया कि कुछ बच्चों को सॉफ्ट और हल्का खाना ज्यादा पसंद आता है। अगर बच्चे को सांभर पसंद नहीं है, तो पहले उसे बहुत कम मात्रा में दें, लेकिन मार्केट की सॉस न दें। इसके बजाय घर पर धनिया- पुदीने की बिना मिर्च वाली चटनी, नारियल व मूंगफली की चटनी दे सकती हैं।

  • इडली या छोटा डोसा टिफिन के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है।
  • इसके साथ सांभर दें।
  • सांभर में दाल के साथ अलग-अलग सब्जियां होने से खाने में प्रोटीन और फाइबर दोनों बढ़ सकते हैं।

5. स्प्राउट्स या चना चाट के साथ रोटी

Meena Kumari ने कहा कि अगर बच्चा चना या स्प्राउट्स खा लेता है, तो चाट तैयार की जा सकती है।

  • उबले हुए मूंग या चने में टमाटर, धनिया, थोड़ी प्याज और नींबू मिलाएं।
  • बहुत ज्यादा मसाले डालने की जरूरत नहीं है।
  • इसमें थोड़ी मूंगफली या तिल शामिल किए जा सकते हैं।
  • इसके साथ छोटी रोटी दी जा सकती है।

इस कॉम्बिनेशन से बच्चे को प्रोटीन, फाइबर और दूसरे जरूरी न्यूट्रिएंट्स मिल सकते हैं।

लंच बॉक्स के लिए जरूरी टिप्स 

NHS के अनुसार, बच्चों के लंच बॉक्स को सेहतमंद और पौष्टिक बनाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण टिप्स हैं।

  • साबुत अनाज का इस्तेमाल ज्यादा करें।
  • फिलिंग में पनीर डालें।
  • लंच बॉक्स में हरी सब्जियों के साथ गाजर, खीरा और शिमला मिर्च के कुछ पतले टुकड़े करके रखें।
  • छोटे बच्चों के लिए सेब के टुकड़े, छिले हुए संतरे, स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, कटे हुए अंगूर या तरबूज के स्लाइस पैक करें।
  • फलों को काले होने से बचाने के लिए उन पर नींबू निचोड़ें।
  • प्रोसेस्ड फूड के बजाय बच्चों को फल, किशमिश और सूखी खुबानी दें।

न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह

Chief Dietician Meena Kumari कहती हैं कि बच्चे को रोज एक ही तरह का खाना देने के बजाय रंग और वैरायटी बदलते रहना जरूरी है। इससे बच्चे को अलग-अलग फूड्स का स्वाद चखने का मौका मिलता है और डाइट में भी वैरायटी बनी रहती है। जरूरी नहीं कि बच्चा हर नई चीज पहली बार में ही पसंद करने लगे। किसी फूड को पसंद करने में उसे कई बार समय भी लग सकता है। इसलिए एक बार मना करने पर उस फूड को देना बंद न करें, बल्कि अलग-अलग उसकी अलग-अलग रेसिपी बनाकर दें।

यह भी पढ़ें- हार्ट को हेल्दी रखेंगी आपके किचन में मौजूद ये 5 चीजें हैं, जानें कैसे करना है इस्तेमाल

निष्कर्ष
बच्चे के टिफिन बॉक्स को हेल्दी बनाने के लिए महंगे खाने की नहीं, बल्कि घर में मौजूद चीजों से ही अलग-अलग वैरायटी का खाना बनाएं। बस इस बात का ध्यान रखें कि अगर बच्चे को रोल पसंद है, तो उसी में अलग-अलग फिलिंग बदलकर दे सकती हैं। इस बात का ध्यान रखें कि टिफिन में एनर्जी, प्रोटीन और विटामिन का कॉम्बिनेशन हो। इसके साथ बच्चों को फल खाने और पानी पीने की आदत भी डालें।

All Image Credit: Magnific

FAQ

  • क्या टिफिन के साथ बच्चों को डिब्बाबंद फ्रूट जूस या एनर्जी ड्रिंक देना चाहिए?

    बिल्कुल नहीं, पैकेट वाले जूस में बहुत ज्यादा प्रोसेस्ड शुगर और प्रिजर्वेटिव्स होते हैं, जो बच्चों में सुस्ती और मोटापा बढ़ाते हैं। इसकी जगह सादा पानी, घर की बनी छाछ या नारियल पानी ही दें।
  • टिफिन में रखे खाने में से 4 से 5 घंटे बाद बदबू न आए, इसके लिए क्या सावधानियां बरतें?

    खाना पूरी तरह भाप निकलने के बाद ही बंद करें। टिफिन में अत्यधिक मॉइश्चर/पानी वाली सब्जियां न रखें, और लहसुन-प्याज का उपयोग सीमित करें। इंसुलेटेड स्टेनलेस स्टील बॉक्स का उपयोग खाना सही तापमान पर रखने में मदद करता है।

Read Next

→ रात में फल खाना सुरक्षित है या नुकसानदायक? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Aneesh Rawat

Health & Lifestyle Journalist

अनीश रावत पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से 3 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में चीफ सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। यहां वह महिला स्वास्थ्य, बच्चों की सेहत, कैंसर, योग और मेडिटेशन जैसे विषयों पर शोध आधारित लेख लिखते हैं। उनका फोकस स्वास्थ्य से जुड़े विषयों को डेटा, रिसर्च और विशेषज्ञों की राय के आधार पर पाठकों तक पहुंचाना है। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह News 24, All India Radio और ThinkRight Meditation App के साथ काम कर चुके हैं। Editorial Policy: अनीश द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 04, 2026 16:51 IST

    Modified By : Aneesh Rawat
  • Sep 04, 2026 16:51 IST

    Published By : Aneesh Rawat
    Reviewed By : Dt Meena Kumari