अगर इंसान का शरीर स्वस्थ है तभी वह हर क्षेत्र में अपना बेहतर प्रदर्शन दे पाता है। इसलिए कहा जाता है कि अगर व्यक्ति स्वस्थ है तो वह पूरी तरह से काबिल और लायक है। मांसपेशियों को स्वस्थ रखने के लिए जितनी जरूरत एक्सरसाइज की होती है उतनी ही डाइट की भी होती है। अगर आप पोषक युक्त डाइट ले रहे हैं तो आपका शरीर पूरी तरह से स्वस्थ रहेगा साथ ही आप एनर्जीपूर्ण भी रहेंगे। एक रिसर्च में शोधकर्ताओं ने साफ किया था कि किशोरावस्था व युवावस्था के दौरान जो पुरुष फिट नहीं होते उनकी मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं। इससे उनकी जल्द मृत्यु होने की संभावना बढ़ जाती है। स्वीडन के शोधकर्ताओं ने इस निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए इद सला खे ज्यादा किशोर प्रतिभागियों पर अध्ययन किया। आज हम मांसपेशियों को स्वस्थ रखने के लिए महत्वपूर्ण आहार बता रहे हैं।
पानी है सबसे जरूरी
पानी हमारे शरीर की सबसे बड़ी जरूरत होती है। अगर आप भरपूर मात्रा में पानी पीते हैं तो आप कई बीमारियों से बच सकते हैं। मांसेपशियों को तेजी से बढ़ाने में पौष्टिक आहार और मेहनत के साथ-साथ पानी और आराम भी जरूरी है। पानी हमारे जोड़ों, मांसपेशियों आदि में नमी बनाए रखता है। इसकी कमी से जोड़ों व मांसपेशियों में जकड़न, दर्द आदि हो सकता है जो वर्कआउट के दौरान समस्या बन सकता है। पानी का सेवन करने से त्वचा भी कोमल बनी रहती है। इसके अलावा भरपूर आराम भी कीजिए, 7-8 घंटे की नींद अवश्य लीजिए।
हरी सब्जियां और साबुत अनाज
यदि आप वर्कआउट के साथ मांसपेशियों को बढ़ाना चाहते हैं तो आपको हाई प्रोटीन डाइट लेनी चाहिए। क्योंकि प्रोटीन मांसपेशियों के निर्माण के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। ये न सिर्फ मांसपेशियों का निर्माण करता है, बल्कि हमारे शरीर में होने वाली टूट-फूट की मरम्मत भी करता है। वर्कआउट करने वाले लोगों को खासतौर पर प्रोटीन काम्प्लेक्स युक्त डाइट लेनी चाहिए। लेकिन प्रोटीन सप्लीमेंट लेने से बचें। हरी सब्जियां, साबुत अनाज, फल, सूखे मेवे, मांस आदि प्रोटीन के प्राकृतिक स्रोत हैं।
विटामिन्स और कार्बोहाइड्रेट्स
मांसपेशियों को बढ़ाने में विटामिन और मिनरल की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसलिए प्रोटीन के साथ-साथ मिनरल, विटामिन्स और कार्बोहाइड्रेट्स को भी अपने डायट चार्ट में शामिल कीजिए। चावल, गेंहू, बाजरा, दलिया, काजू, अखरोट, चिकन, डेयरी प्रोडक्ट, अंडे विटामिन और मिनरल के अच्छे स्रोत हैं। नियमित इनका सेवन कीजिए।
इसे भी पढ़ें : 3 दिन में होगी लिवर की सफाई, किशमिश से बनाएं ये हेल्दी ड्रिंक
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Healthy Eating In Hindi