Packaged Or Homemade Curd Which One Is Better In Hindi: गर्मी हो या सर्दी का मौसम। दही खाना सबको पसंद आता है। सह पाचन क्षमता को बेहतर करता है और पेट से जुड़ी कई तरह की समस्याओं को दूर करता है। यही नहीं, अगर आप नियमित रूप से दही खाते हैं, तो इससे स्किन पर भी बहुत अच्छा असर पड़ता है। अब सवाल ये उठता है कि आखिर आप पैकेट बंद दही खाते हैं या फिर घर में जमाई हुई दही। असल में, दही का सेवन करना और इसके भरपूर लाभ उठोन के लिए यह जान लेना जरूरी है कि आखिर कौन-सी दही ज्यादा फायदेमंद है? इस संबंध में डाइट एन क्योर की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से बात की है, आप भी जानें।
घर में जमाई हुई दही खाने के फायदे- Benefits Of Homemade Curd In Hindi
घर में जो दही जमाई जाती है, उसमें ज्यादा प्रोबायोटिक्स होते हैं। प्रोबायोटिक्स दही का मतलब है कि इसमें लाइव बैक्टीरिया यानी जीवित सूक्ष्म ज्यादा होते हैं। अगर दही का सेवन नियमित रूप से किया जाए, तो पेट से जुड़ी कई तरह की बीमारियां और तकलीफ कम हो जाती हैं। यहां तक कि पाचन से जुड़ी समस्या से राहत मिलने में भी मदद मिलती है। इसके अलावा, घर में जो दही जमाई जाती है, उसमें किसी तरह की एक्स्ट्रा या आर्टिफिशियल चीजें एड नहीं की जाती है। ऐसी चीजें अक्सर पैकेट बंद फूड आइटम्स या दही में हो सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: मिट्टी के बर्तन में जमी दही खाने से सेहत को मिलते हैं कई जबरदस्त फायदे, जानें कैसे जमाएं गाढ़ी और क्रीमी दही
पैकेट बंद दही के फायदे- Benefits Of Packaged Curd In Hindi
पैकेट बंद दही का स्वाद आमतौर पर एक ही जैसा होता है और ये आसानी से उपलब्ध भी होता है। लेकिन, इसमें प्रोबायोटिक कंटेंट कम होता है। हालांकि, पैकेट बंद दही भी खाने से आपके डाइजेस्टिव सिस्टम पर अच्छा असर पड़ सकता है। वैसे, आपको यह भी ध्यान रखना चाहिए कि कौन-सा ब्रांड दही में नेचुरल प्रोसेस को फॉलो करता है और नेचुरल इंग्रीडिएंड्स यूज करता है। ऐसे ही ब्रांड के दही का सेवन किया जाना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: वजन घटाने के लिए कौन सा मिल्क प्रोडक्ट है ज्यादा फायदेमंद, दूध या दही? जानें कारण और प्रयोग का तरीका
कौन-सी दही बेहतर है?- Which Curd Is Better In Hindi
पैकेट बंद दही और घर की बनी दही, दोनों की ही अपनी-अपनी खूबियां हैं। घर की बनी दही में आपको हेल्दी इंग्रीडिएंट मिल जाएंगे और इसमें प्रोयोबायोटिक्स भी ज्यादा होते हैं। वहीं, पैकेट बंद दही आप सुविधा अनुसार कभी-भी मिल सकती है और इसका स्वाद भी स्थिर बनता रहता है। इस नजरिए से देखा जाए, तो आप अपनी सहूलियत के हिसाब से कोई भी दही खा सकते हैं। हां, आपके लिए जो आसना से उपलब्ध हो, उस विकल्प को चुन सकते हैं। हालांकि, आपको अपनी प्राथकिताओं पर ध्यान देने की जरूरत है। अगर आप रोजाना दही खाना पसंद करते हैं, तो घर में दही जमा सकते हैं। यह अच्छा विकल्प रहेगा।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल- Frequently Asked Questions
क्या पैकेज्ड दही स्वास्थ्य के लिए अच्छा है?
पैकेज्ड दही में प्रोबायाटिक्स की संख्या कम होती है। यहां तक कि पैकेट बंद दही को बनाने के प्रोसेस के दौरान इसमें मौजूद पोषक तत्व भी कम हो जाते हैं। इसलिए, यह कहा जा सकता है कि आप घर में जमाई हुई दही का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, बाजार की दही जब-तब मिल जाती है, यह सुविधाजनक होती है और इसके स्वाद में अमूमन कोई बदलाव नहीं होता है।
कौन सा दही बेहतर है?
यह कहने की जरूरत नहीं है कि घर में की बनी दही स्वास्थ्य के लिहाज से ज्यादा बेहतर होती है। लेकिन, इसका मतलब यह नहीं कि बाजार में मिलने वाली दही स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद नहीं है। घर में जमी दही में 12 से 24 घंटे तक काफी हेल्दी रहती है।
स्वास्थ्य के लिए दही कैसे खाएं?
एक्सपर्ट्स की मानें, तो आप दही किसी भी समय खा सकते हैं। लेकिन, दोपहर के समय दही खाना ज्यादा लाभकारी होता है। असल में दोपहर के समय दही खाने से आपकी पाचन क्रिया पर अच्छा असर पड़ता है। हालांकि, विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि सर्दियों में दही का सेवन नहीं करना चाहिए। जिन्हें सर्दी-जुकाम की शिकयत रहती है, दही खाने से उनकी तबियत बिगड़ सकती है।
Image Credit: Freepik