Expert

गर्मियों में इस तरह करें दही का सेवन, सेहत को नहीं पहुंचेगा नुकसान

How To Eat Curd In Summer: गर्मियों में दही खाने से कुछ लोगों में कई समस्याएं देखने को मिल सकते हैं, जानें इसके सेवन का सही तरीका क्या है।

Vineet Kumar
Written by: Vineet KumarUpdated at: May 25, 2023 20:08 IST
गर्मियों में इस तरह करें दही का सेवन, सेहत को नहीं पहुंचेगा नुकसान

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

How To Eat Curd In Summer: गर्मियों में पेट को स्वस्थ रखने और ठंडा रहने के लिए दही का लोग खूब सेवन करते हैं। फिर चाहे वह छाछ के रूप में हो या मीठी लस्सी के रूप में। अक्सर हम देखते हैं कि गर्मियों में दही खाने से कुछ लोगों में कील-मुंहासे,त्वचा की एलर्जी, पाचन संबंधी समस्याएं, शरीर में अधिक गर्मी महसूस होना आदि जैसी समस्याएं होती हैं, या यूं कहें कि उनमें गर्मियों के दौरान होने वाली समस्याओं लक्षण गंभीर देखने को मिलते हैं। लेकिन क्या आपने जानने की कोशिश की है, कि ऐसा आखिर क्यों होता है? क्योंकि, हम बचपन से ऐसा सुनते आ रहे हैं कि दही की तासीर ठंडी होती है और यह गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने में मदद करती है। हालांकि, अगर आप छाछ या लस्सी पीते हैं, तो इससे लोगों को कोई नुकसान नहीं होता है। लेकिन जब लोग दही का सीधे तौर पर सेवन करते हैं, तो इससे उनके शरीर में गर्मी बढ़ जाती है। ऐसा क्यों होता है, आइए फिटनेस कोच, न्यूट्रिशनिस्ट और सप्लीमेंट स्पेशलिस्ट विनीत कुमार से जानते हैं।

how to eat curd in summer in hindi

गर्मियों में दही खाना से शरीर में गर्मी क्यों बढ़ जाती है- Side Effects of eating curd in summer in hindi

न्यूट्रिशनिस्ट विनीत के अनुसार, इसमें कोई संदेह नहीं है कि दही प्रोबायोटिक्स और पोषण से भरपूर फूड है। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन बी और कई अन्य जरूरी पोषक तत्व अच्छी मात्रा में होते हैं। साथ ही इसका सेवन करने से सेहत को कई लाभ भी मिलते हैं। लेकिन गर्मियों में इसका सेवन आपको बहुत सावधानीपूर्वक करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि वास्तव में दही की तासीर गर्म ठंडी नहीं, बल्कि गर्म होती है। बचपन से हम लोग दही को ठंडा समझकर इसका सेवन कर रहे हैं, जबकि आयुर्वेद के अनुसार दही की तासीर गर्म होती है। यही कारण है, कि जब आप गर्मियों में दही का सेवन करते हैं तो इससे कुछ लोगों के शरीर में गर्मी अधिक बढ़ जाती है। साथ ही अगर आप स्वस्थ समझकर इसका अधिक मात्रा में सेवन करते हैं, तो इससे चेहरे पर कील-मुंहासे और कई अन्य जरूरी समस्याएं भी देखने को मिल सकती हैं। हालांकि, अगर आप दही का सही तरीके से इसका सेवन करें, तो इससे सेहत को कोई नुकसान नहीं पहुंच सकता है।

इसे भी पढ़ें: महिलाओं में पेट दर्द का कारण हो सकती है ओवरी की समस्या, डॉक्टर से जानें कैसे करें बचाव

इसे भी पढ़ें: वाइन पीने से महिलाओं को हो सकते हैं ये 5 बड़े नुकसान, हार्मोन्स होते हैं असंतुलित

गर्मियों में दही खाने का सही तरीका- Best Way To Eat Curd In Summer

जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया है कि लस्सी या छाछ के रूप में दही का सेवन गर्मियों में पूरी तरह सेफ है। ऐसा इसलिए क्योंकि जब आप दही में पानी मिलाते हैं, तो पानी दही की तासीर को संतुलित करने का काम करता है। यह गर्मी को कम करता है और दही में ठंडा प्रभाव जोड़ता है। इसलिए अगर आप गर्मियों में दही का आनंद लेना चाहते हैं, तो आपको हमेशा दही में पानी मिलाकर और अच्छी तरह फेंटकर इसका सेवन करना चाहिए। इससे शरीर को ठंडक मिलेगी और सेहत को भी कई लाभ मिलेंगे।

All Image Source: Freepik

Disclaimer