Wine Affect On Hormones: अल्कोहल का सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। ऐसे में अक्सर यह देखने को मिलता है कि कुछ लोग वाइन पीना शुरू कर देते हैं। क्योंकि लोगों में एक आम धारणा है, कि वाइन में अल्कोहल कम होता है और इसका सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है। खासकर, रेड वाइन के सेवन को लेकर भी तरह-तरह के दावे किये जाते हैं, कि मॉडरेशन में इसका सेवन हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होती है। क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट और कई गुण मौजूद होते हैं। आजकल यह भी बहुत देखने को मिल रहा है, कि महिलाएं भी वाइन का सेवन करने लगी हैं। यह उनकी सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक हो सकता है। महिलाएं अगर अधिक मात्रा में वाइन का सेवन करती हैं, तो इससे शरीर में हार्मोन्स का संतुलन बिगड़ सकता है, जो भविष्य में महिलाओं में कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण भी बन सकता है। अनियमित पीरियड्स, इस दौरान गंभीर दर्द और ऐंठन, पीसीओएस, गर्भधारण में परेशानी, थायराइड और मूड स्विंग आदि जैसी समस्याएं शरीर में हार्मोन का संतुलन प्रभावित होने के कारण ही देखने को मिलती हैं। वाइन पीने से महिलाओं में हार्मोन्स का संतुलन कैसे प्रभावित होता है, डायटीशियन मनप्रीत कालरा ने अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट में इसके बारे में विस्तार से बताया है, जानें महिलाओं को क्यों नहीं करना चाहिए वाइन का सेवन।
महिलाओं को वाइन क्यों नहीं पीनी चाहिए- Why Women Should Not Drink Wine In Hindi
- वाइन पीने से एस्ट्रोजन लेवल बढ़ता है: इससे अनियमित पीरियड्स और इसके लक्षण गंभीर हो सकते हैं। यह उनके वजन को भी प्रभावित कर सकता है।
- प्रोजेस्टेरोन कम हो जाता है: अगर महिलाओं में इस हार्मोन का स्तर कम होता है, तो इससे प्रजनन क्षमता प्रभावित और गर्भधारण में परेशानी हो सकती है।
- प्रोलेक्टिन बढ़ता है: शरीर में इस हार्मोन का अधिक स्तर अनियमित पीरियड्स, योनि में ड्राइनेस और हॉट फ्लैशेज की समस्या हो सकती है।
- थायराइड फंक्शन प्रभावित होती है: थायराइड ग्रंथि टी3 और टी4 हार्मोन बनाती है, जो मेटाबॉलिज्म को स्वस्थ रखने के लिए बहुत जरूरी हैं। स्वस्थ मेटाबॉलिज्म हार्मोन्स के संतुलन बनाए रखने के लिए बहुत जरूरी है। यह डिप्रेशन और थकान जैसी स्थितियों का भी कारण बन सकता है।
- सूजन बढ़ाती हैं: वाइन की प्रकृति अम्लीय होती है, यह शरीर में सूजन को बढ़ाती है। यह हार्मोन्स का संतुलन को बिगाड़ता है।
इसे भी पढ़ें: महिलाओं में पेट दर्द का कारण हो सकती है ओवरी की समस्या, डॉक्टर से जानें कैसे करें बचाव
View this post on Instagram
अगर आप भी पीती हैं वाइन तो इन बातों का रखें खास ध्यान
1. सिर्फ मॉडरेशन में पिएं। महीने में एक बार एक छोटा कप ले सकते हैं।
2. खाली पेट न पिएं, क्योंकि शराब की प्रकृति एसिडिक होती है।
इसे भी पढ़ें: क्या प्रेग्नेंसी में एसेंशियल ऑयल्स का इस्तेमाल करना सुरक्षित है? डॉक्टर से जानें इसके बारे में
3. वाइन पीने के बाद और बाद में पर्याप्त पानी पिएं। 2-3 गिलास पीना जरूर पिएं।
4. वाइन पीते समय इसके साथ प्रोटीन युक्त स्नैक्स जरूर लें जैसे, मखना चाट / पनीर / मुरमुरा और चना मिक्स।
5. अगले दिन सुबह डिटॉक्स ड्रिंक जरूर पिएं।
All Image Source: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version