आजकल जोड़ों में दर्द एक आम समस्या बनती जा रही है, जिससे न केवल बुजुर्ग बल्कि युवा भी परेशान रहते हैं। दरअसल, मॉडर्न लाइफस्टाइल, गलत खानपान, फिजिकल एक्टिविटी की कमी और बढ़ते वजन के कारण जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है। जोड़ों में दर्द की समस्या अक्सर घुटनों, कोहनियों और कंधों में देखने को मिलती है। यह दर्द कभी-कभी हल्का होता है, जो आराम करने से ठीक हो जाता है, लेकिन कई बार यह असहनीय हो सकता है, जिससे रोजमर्रा के कार्यों को करने में कठिनाई हो सकती है। आयुर्वेद में जोड़ों की दर्द की समस्या के समाधान के लिए कई प्राकृतिक उपाय बताए गए हैं, जिनमें से अजवाइन का उपयोग भी प्रभावी माना जाता है। इस लेख में रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) जोड़ों में दर्द के लिए अजवाइन का इस्तेमाल और यह किस प्रकार काम करता है, इसके बारे में बता रहे हैं।
जोड़ों में दर्द के लिए अजवाइन
डॉक्टर श्रेय ने बताया कि कई लोगों को ऐसा लगता है कि अजवाइन जोड़ों के दर्द में कारगर साबित होती है लेकिन असल में अगर व्यक्ति को शरीर में टॉक्सिंस जमा होने के कारण जोड़ों में दर्द रहता है तो ऐसी स्थिति में अजवाइन का इस्तेमाल कारगर साबित हो सकता है। यानी अजवाइन का इस्तेमाल सिर्फ हड्डियों के ऊपर होने वाली मांसपेशियों के दर्द और अकड़न जैसी समस्याओं में कारगर साबित हो सकता है। लेकिन अगर आप ये सोचते हैं कि घुटने या हड्डियों में होने वाले दर्द को अजवाइन दूर कर सकती है तो ऐसा नहीं होगा। आयुर्वेद में अजवाइन को वातशामक बताया गया है, यह वात और कफ शामक होती है और पित्त को बढ़ाती है। जिन व्यक्तियों की तासीर गर्म होती है उन्हें अजवाइन का इस्तेमाल सोच-समझकर करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: सेहत के लिए फायदेमंद होता है करेला, आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें कब और कैसे करें इसका सेवन?
टॉप स्टोरीज़
1. अजवाइन और सरसों के तेल से मालिश
अजवाइन और सरसों के तेल से मालिश करना आयुर्वेद में एक पुरानी पद्धति है, जो जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने के लिए जानी जाती है। यह मालिश शरीर के प्रभावित हिस्सों में गर्माहट पैदा करती है और दर्द को कम करती है।
- सरसों के तेल को गर्म करें और उसमें एक चम्मच अजवाइन डालें।
- इस मिश्रण को हल्का ठंडा होने दें, फिर इसे दर्द वाले स्थानों पर मालिश करें।
- मालिश के बाद इसे 20-30 मिनट तक छोड़ दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें।
इसे भी पढ़ें: आयुर्वेद के अनुसार नाश्ते में शामिल करें ये 5 फूड्स, तीनों दोष रहेंगे संतुलित
फायदे
- अजवाइन और सरसों का तेल त्वचा के जरिए अवशोषित होकर जोड़ों की गहराई तक पहुंचता है और दर्द से राहत प्रदान करता है।
- यह मांसपेशियों को आराम देता है, जिससे दर्द की समस्या कम हो सकती है।
- इस उपाय का नियमित प्रयोग करना लाभदायक होता है।
2. अजवाइन का पेस्ट
अजवाइन का पेस्ट बाहरी रूप से लगाने से भी जोड़ों के दर्द में राहत मिलती है। यह पेस्ट सूजन और दर्द को कम करने में मदद करता है।
- अजवाइन के बीजों को पीसकर एक पाउडर बना लें।
- इसमें थोड़ा पानी मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार करें।
- इस पेस्ट को दर्द वाले हिस्सों पर लगाएं और 15-20 मिनट तक सूखने दें।
- इसके बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें।
फायदे
- अजवाइन का पेस्ट सीधे त्वचा पर लगने से सूजन और दर्द को कम करने में मदद करता है।
- यह उपाय विशेष रूप से उन लोगों के लिए उपयोगी है जिनके जोड़ों में चोट या सूजन हो।
- इसका नियमित उपयोग जोड़ों के दर्द से जुड़ी समस्याओं को काफी हद तक कम कर सकता है।
निष्कर्ष
आयुर्वेद में अजवाइन का विशेष महत्व है। अजवाइन-सरसों के तेल के साथ मालिश और अजवाइन का पेस्ट लगाने से दर्द से राहत मिल सकती है। जो लोग प्राकृतिक और आयुर्वेदिक तरीकों से जोड़ों के दर्द का इलाज करना चाहते हैं, उनके लिए अजवाइन का इस्तेमाल लाभकारी हो सकता है।
All Images Credit- Freepik