
Celery Cumin Fennel Asafoetida Powder Benefits: आज के समय में असंतुलित खानपान और खराब जीवनशैली के कारण मोटापे की समस्या तेजी से बढ़ रही है। मोटापा कई बीमारियों का कारण होता है। बहुत ज्यादा वजन होने से आपके शरीर में डायबिटीज, ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों का खतरा बहुत ज्यादा रहता है। फास्ट फूड्स का बहुत ज्यादा सेवन करने से भी लोगों में मोटापे की समस्या का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। मोटापा कम करने या वजन घटाने के लिए लोग तमाम तरह की डाइट और एक्सरसाइज प्लान का सहारा लेते हैं। मार्केट में तमाम तरह के सप्लीमेंट और दवाएं भी मौजूद हैं, जो वेट लॉस में फायदा पहुंचाने का दावा करती हैं। लेकिन इन चीजों का सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक भी माना जाता है। आज हम आपको वजन कम करने के लिए आयुर्वेदिक तरीका बताने जा रहे हैं, जो सुरक्षित और प्रभावी माना जाता है। वजन कम करने के लिए जीरा, अजवाइन, सौंफ और हींग पाउडर का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं इनके फायदे और इस्तेमाल का तरीका।
वजन कम करने के लिए जीरा, अजवाइन, सौंफ और हींग पाउडर- Celery Cumin Fennel Asafoetida Powder For Weight Loss in Hindi
जीरा, अजवाइन, सौंफ और हींग को बहुत फायदेमंद मसाला और औषधि माना जाता है। इनमें मौजूद गुण शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आयुर्वेद में जीरा, अजवाइन, सौंफ और हींग का इस्तेमाल औषधि के रूप में भी किया जाता है। इन चीजों का पाउडर बनाकर खाने से आपको वजन कम करने में बहुत फायदा मिलता है और शरीर की कई दूसरी समस्याएं दूर होती हैं। वजन कम करने के लिए जीरा, अजवाइन, सौंफ और हींग पाउडर का सेवन इस तरह से फायदेमंद होता है-
इसे भी पढ़ें: वजन घटाना चाहते हैं तो डिनर में खाएं ये 10 चीजें, कम कैलोरीज में भी भरा रहेगा पेट
1. जीरा, अजवाइन, सौंफ और हींग पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने और कब्ज या पेट में गैस की समस्या को दूर करने में बहुत फायदेमंद होता है। पेट से जुड़ी समस्याओं में डॉक्टर भी इन चीजों के सेवन की सलाह देते हैं।
2. शरीर का चयापचय या मेटाबॉलिज्म ठीक रखने के लिए जीरा, अजवाइन, सौंफ और हींग का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। मेटाबॉलिज्म ठीक रहने से आपका वजन भी संतुलित रहता है।
3. जीरा, अजवाइन, सौंफ और हींग पाउडर में मौजूद गुण और पोषक तत्व पेट को भरा रखते हैं और बार-बार भूख नहीं लगती है। इससे आपकी भूख नियंत्रित होती है और आप बहुत ज्यादा कैलोरी लेने से बचते हैं।
4. शरीर में मौजूद एक्स्ट्रा चर्बी हटाने में भी जीरा, अजवाइन, सौंफ और हींग का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से एक्स्ट्रा फैट तेजी से कम होता है।
5. डायबिटीज के मरीजों में मोटापा होने से कई परेशानियां होने लगती हैं। शरीर में ब्लड शुगर का लेवल कम करने और वजन कम करने में जीरा, अजवाइन, सौंफ और हींग का पाउडर फायदेमंद होता है।
जीरा, अजवाइन, सौंफ और हींग पाउडर के सेवन का तरीका- How to Eat Cumin, Celery, Fennel And Asafoedita For Weight Loss?
वजन कम करने के लिए जीरा, अजवाइन, सौंफ और हींग पाउडर का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले समान मात्रा में इन चारों चीजों को लें। अब इन्हें हल्का भूनकर ग्राइंडर में डालकर पाउडर बना लें। इस पाउडर को आप एअरटाइट कंटेनर या बर्तन में रखें। रोजाना आप एक गिलास गर्म पानी के साथ एक चम्मच पाउडर डालकर सेवन करें। सुबह के समय खालीपेट इसका सेवन वजन कम करने के लिए ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। पानी में डालकर इसका सेवन करने के अलावा आप इसका इस्तेमाल सलाद में मसाले के रूप में भी कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: इन 5 आयुर्वेदिक वेट लॉस पाउडर से वजन होगा कम, जानें घर पर बनाने का तरीका
जीरा, सौंफ, हींग और अजवाइन का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है और गैस्ट्रिक समस्याओं से छुटकारा पाने में बहुत उपयोगी होता है। अगर आपको डायबिटीज, ब्लड प्रेशर या खानपान से जुड़ी कोई समस्या है, तो इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
(Image Courtesy: Freepik.com)