Asafoetida Cumin Ajwain Water Benefits: खानपान में गड़बड़ी और खराब जीवनशैली के कारण शरीर बीमारियों का शिकार हो जाता है। शरीर को हेल्दी और फिट रखने के साथ बीमारियों से बचाने के लिए डाइट का विशेष ध्यान रखना चाहिए। खानपान में गड़बड़ी मोटापा का कारण बनती है और मोटापे की वजह से शरीर डायबिटीज, ब्लड प्रेशर जैसी कई गंभीर बीमारियों की चपेट में आ जाता है। शरीर को बीमारियों से बचाने और वजन कंट्रोल में रखने के लिए नेचुरल चीजों का सेवन करना चाहिए। जीरा, अजवाइन और हींग का इस्तेमाल वैसे तो हर भारतीय रसोई में मसाले के रूप में किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोजाना जीरा, अजवाइन और हींग का पानी पीने से शरीर को कितने फायदे मिलते हैं? आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं जीरा, अजवाइन और हींग का पानी पीने के फायदे और सही तरीका।
जीरा, अजवाइन और हींग का पानी पीने के फायदे- Asafoetida Cumin Ajwain Water Benefits in Hindi
जीरा, अजवाइन और हींग पेट को ठीक रखने से लेकर शरीर की कई गंभीर समस्याओं में फायदेमंद होते हैं। आयुर्वेद में इनका इस्तेमाल औषधि के रूप में भी किया जाता है। इन मसालों का इस्तेमाल भोजन का जायका और स्वाद बढ़ाने के लिए खूब किया जाता है। लेकिन अगर आप नियमित रूप से जीरा, अजवाइन और हींग के पानी का सेवन करते हैं, तो आपका शरीर निरोगी बनता है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लिनिकल डाइटिशियन डॉ वीडी त्रिपाठी कहते हैं, "जीरा, अजवाइन और हींग में मौजूद गुण शरीर में मौजूद एक्स्ट्रा चर्बी कम करने, पाचन तंत्र को मजबूत बनाने और इम्यूनिटी ठीक रखने में मदद करते हैं। शरीर की ज्यादातर बीमारियां पाचन तंत्र से जुड़ी होती हैं।"
इसे भी पढ़ें: रोज करें अजवाइन और नींबू पानी का सेवन, शरीर को मिलेंगे ये 5 फायदे
रोजाना जीरा, अजवाइन और हींग के पानी का सेवन करने से शरीर को ये फायदे मिलते हैं-
1. पेट में एसिडिटी की समस्या से छुटकारा पाने के लिए रोजाना सुबह के समय जीरा, अजवाइन और हींग के पानी का सेवन फायदेमंद होता है। इसके पानी में मौजूद गुण एसिडिटी कम करने में मदद करते हैं।
2. कब्ज की समस्या में भी जीरा, हींग और अजवाइन का पानी पीना फायदेमंद होता है। इस पानी में मौजूद गुण पाचन को ठीक करने में मदद करते हैं।
3. शरीर का चयापचय या मेटाबॉलिज्म ठीक रखने के लिए जीरा, अजवाइन और हींग के पानी का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। मेटाबॉलिज्म ठीक रहने से आपका वजन भी संतुलित रहता है।
इसे भी पढ़ें: जीरा, अजवाइन, सौंफ, हींग पाउडर से घटाएं वजन, ऐसे करें इस्तेमाल
4. शरीर में ब्लड शुगर का लेवल कम करने और वजन कम करने में जीरा, अजवाइन और हींग का पानी फायदेमंद होता है। नियमित रूप से सुबह के समय इसका सेवन करने से फायदा मिलता है।
5. शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने के लिए भी रोजाना सुबह के समय जीरा, अजवाइन और हींग का पानी पीना चाहिए।
कैसे करें जीरा, अजवाइन और हींग के पानी का सेवन?
जीरा, अजवाइन और हींग का पानी तैयार करने के लिए सबसे पहले समान मात्रा में इन चीजों को लें। अब इन्हें हल्का भूनकर ग्राइंडर में डालकर पाउडर बना लें। इस पाउडर को आप एअरटाइट कंटेनर या बर्तन में रखें। रोजाना आप एक गिलास गर्म पानी के साथ एक चम्मच पाउडर डालकर सेवन करें। सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से शरीर को ज्यादा फायदा मिलेगा।
(Image Courtesy: Freepik.com)
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version