
Stop doing these Everyday Things with Breakfast : सुबह का नाश्ता हमारे दिन की शुरुआत के लिए बहुत जरूरी होता है। एक स्वस्थ नाश्ता न केवल व्यक्ति को एनर्जी देता है, बल्कि यह हमारे शरीर को आवश्यक पोषक-तत्व भी प्रदान करता है। हालांकि, कई बार हम दिन भर के सबसे जरूरी नाश्ते को खाते हुए कुछ गलतियां कर देते हैं, जो हमारी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी (Nutritionist & Dietician Divya Gandhi) से जानेंगे कि आपको नाश्ते से जुड़ी कौन-सी गलतियां भूल से भी नहीं करनी चाहिए। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं:
नाश्ते से जुड़ी ये गलत आदतें छोड़ना है जरूरी- Wrong Habits Related to Breakfast
यहां हम कुछ छोटी रोजमर्रा की चीजों के बारे में जानेंगे, जो आहार विशेषज्ञ चाहते हैं कि आप नाश्ते के साथ करना बंद कर दें:
1. बहुत ज्यादा चीनी का सेवन न करें : आपको सुबह के नाश्ते में ज्यादा मीठी चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। साथ ही, आपको चीनी का कम मात्रा में ही सेवन करना चाहिए। आपको अनाज, दही या कॉफी में ज्यादा चीनी मिलाने से बचना चाहिए।
2. प्रोसेस्ड मीट का सेवन कम या बिलकुल न करें : कई लोग नाश्ते में बेकन, सॉसेज और हैम जैसे प्रोसेस्ड मीट का सेवन करना पसंद करते हैं। ये चीजें खाने में स्वादिष्ट हो सकती हैं, लेकिन इससे शरीर को कई नुकसान भी होने का खतरा बना रहता है। ऐसे में आपको प्रोसेस्ड मीट का सेवन कम मात्रा में करना चाहिए।
3. पर्याप्त प्रोटीन न खाना : आपको नाश्ते में प्रोटीन के स्रोत जैसे अंडे, ग्रीक दही या नट्स जैसी चीजों को अच्छी मात्रा में शामिल करना चाहिए। इससे शरीर में एनर्जी बनी रहती है और भूख भी कम लगती है।
4. बहुत ज्यादा कॉफी पीना : कई लोगों के दिन की शुरुआत कॉफी के बिना नहीं होती है। अगर आप भी ज्यादा कॉफी का सेवन करते हैं, तो आपको इस आदत को आज ही बदल लेना चाहिए। कम मात्रा में कॉफी पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। हालांकि, अगर आप बहुत ज्यादा कॉफी पीते हैं, तो घबराहट, चिंता और अनियमित दिल की धड़कन की समस्या हो सकती है।
5. स्वस्थ वसा न खाना : लोग वजन घटाने की कोशिश में अपनी डाइट में फैट की मात्रा को कम कर देते हैं। आपको डेली डाइट में हेल्दी फैट की मात्रा को बढ़ाना चाहिए। ऐसे में आप एवोकाडो, नट्स या बीज जैसी चीजों को डाइट में शामिल कर सकते हैं। इससे दिल की सेहत को फायदा होता है।
इसे भी पढ़ें- बच्चे को सुबह सबसे पहले क्या खाना चाहिए? जानें डॉक्टर से
6. बहुत जल्दी खाना: आपको अपना नाश्ता जल्दबाजी में नहीं खाना चाहिए। आपको अपने नाश्ते का मजा लेना चाहिए। इससे खाना अच्छी तरह से पचता है और शरीर को ज्यादा पोषक-तत्व प्राप्त हो सकते हैं।
7. हाइड्रेटेड न रहना : सुबह उठते ही आपको एक गिलास पानी पीना चाहिए। इसके अलावा, दिन भर में आपको हाइड्रेशन का खास ख्याल रखना चाहिए। ऐसे में आप नाश्ते के साथ पानी या अन्य कम कैलोरी वाले पेय पदार्थ का सेवन कर सकते हैं।
8. ज्यादा खाने से बचें : आपको पोर्शन कंट्रोल को ध्यान में रखते हुए खाना की शुरुआत करनी चाहिए। सुबह का नाश्ता हैवी होना चाहिए, लेकिन आपको ओवरईटिंग भी नहीं करनी है। इससे वजन बढ़ सकता है और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं।
9. साबुत अनाज न चुनना : आपको नाश्ते में रिफाइंड या प्रोसेस्ड अनाज के बजाय साबुत अनाज जैसे कि पूरी गेहूं की रोटी, दलिया या ब्राउन राइस का सेवन करना चाहिए। ये सभी चीजें नाश्ते के लिए हेल्दी ऑप्शन साबित हो सकते हैं।
10. अपनी भूख के संकेतों को नजरअंदाज करना : आपको अपने शरीर की भूख और तृप्ति के संकेतों पर ध्यान देना चाहिए। ऐसे में जब भी आपको पेट भरा हुआ महसूस हो, तो खाना बंद कर देना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- क्या नाश्ते में रोज पराठे खाने से सेहत को नुकसान होता है? जानें एक्सपर्ट से
आपको नाश्ते से जुड़ी इन गलत आदतों को सुधारना चाहिए। इससे शरीर को कई समस्याओं से बचाया जा सकता है। अगर आप खुद को हेल्दी और फिट रखना चाहते हैं, तो ऊपर बताई टिप्स को फॉलो करना बहुत जरूरी हो जाता है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version