Expert

क्या पास्ता है सुबह के नाश्ते के लिए हेल्दी ऑप्शन? जानें एक्‍सपर्ट की राय

पास्ता एक पारंपरिक इटली व्यंजन है, जो दुनियाभर में लोकप्रिय है। पास्ता को विभिन्न आकारों में बनाया जाता है, जैसे स्पेगेटी, पेन, मैकरोनी, लसग्ना आद‍ि।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या पास्ता है सुबह के नाश्ते के लिए हेल्दी ऑप्शन? जानें एक्‍सपर्ट की राय


सुबह का नाश्ता, दिन का सबसे खास भोजन माना जाता है, क्योंकि यह पूरे दिन के लिए एनर्जी का स्रोत होता है। ऐसे में सही भोजन का चयन करना जरूरी हो जाता है। पास्ता, जो आमतौर पर एक लोकप्रिय फास्ट फूड माना जाता है, क्या सुबह के नाश्ते के लिए एक स्वस्थ विकल्प हो सकता है? यह सवाल अक्सर चर्चा का विषय बनता है। बाजार में म‍िलने वाला पास्‍ता, मैदा से बना हुआ होता है। इसे खाकर जल्‍दी वजन बढ़ने की संभावना हो सकती है। ऐसे में यह जानना जरूरी है क‍ि पास्‍ता को नाश्‍ते में शाम‍िल करना ठीक है या नहीं। इस लेख में हम जानेंगे क‍ि सेहत के ल‍िए पास्‍ता खाना फायदेमंद है या नहीं और इसे खाने का सही तरीका क्‍या है। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने द‍िल्‍ली के होली फैम‍िली हॉस्‍प‍िटल की डायट‍िश‍ियन सना ग‍िल से बात की।

क्या पास्ता है सुबह के नाश्ते के लिए हेल्दी ऑप्शन?- Is Pasta a Healthy Breakfast Option

healthy-pasta-recipe

डायट‍िश‍ियन सना ग‍िल ने बताया क‍ि सुबह के नाश्‍ते में पास्‍ता खाना एक हेल्‍दी ऑप्‍शन हो सकता है। इसे आमतौर पर विभिन्न प्रकार की सॉस, सब्जियों, मसालों के साथ पकाया जाता है। अगर इसे सही सामग्री और विधि से तैयार किया जाए, तो यह हेल्दी और पोषण से भरपूर हो सकता है। पास्ता में कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं। कार्बोहाइड्रेट शरीर को एनर्जी देते हैं। हालांकि, सफेद मैदा पास्ता के बजाय अगर होल ग्रेन या मल्टीग्रेन पास्ता का इस्‍तेमाल किया जाए, तो यह रेस‍िपी ज्‍यादा पौष्टिक हो सकता है। सब्जियों, प्रोटीन युक्त सामग्री जैसे टोफू, चिकन या दही के साथ इसे तैयार करने से यह नाश्ता और भी हेल्दी बन जाता है। डायट‍िश‍ियन का कहना है कि सुबह पास्ता खाना गलत नहीं है, लेकिन इसे संतुलित आहार के रूप में शामिल करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- क्या पास्ता खाने से वजन बढ़ता है? जानें एक्सपर्ट की राय 

पास्‍ता को हेल्‍दी कैसे बनाएं?- How to Make Healthy Pasta

pasta-benefits

  • सफेद पास्ता की जगह होल ग्रेन या ब्राउन पास्ता का इस्‍तेमाल करें, जो ज्‍यादा फाइबर और पोषक तत्वों से भरपूर होती है।
  • पास्ता में गाजर, शिमला मिर्च, पालक, मटर और ब्रोकली जैसी सब्जियां डालें, ताकि यह ज्‍यादा हेल्दी बन सके।
  • पास्ता को ज्‍यादा क्रीमी बनाने के लिए लो-फैट दही या नारियल दूध का इस्‍तेमाल करें। क्रीम या चीज़ की मात्रा कम रखें।
  • पास्ता में अंडा, टोफू या पनीर जैसी प्रोटीन युक्त सामग्री डालें, ताकि यह ज्यादा संतुलित हो।
  • पास्ता को हल्का बनाने के लिए ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल करें और ज्‍यादा फैट से बचें।
  • हेल्दी पास्ता का चुनाव करने के बाद, इसे सॉस की जगह टमाटर या दही के पेस्‍ट से बनाएं। बाजार में म‍िलने वाली क्रीमी सॉस से बचें क्योंकि इनमें ज्‍यादा कैलोरीज और फैट्स होते हैं।
  • आप ग्लूटेन से बचना चाहते हैं, तो ग्लूटेन-फ्री पास्ता चुन सकते हैं। यह चावल, मक्का या क्विनोआ से बना हो सकता है और यह उन लोगों के लिए सही होता है जिन्हें ग्लूटेन से एलर्जी है।

पास्ता सुबह के नाश्ते के लिए हेल्दी विकल्प हो सकता है, बशर्ते इसे सही तरीके से तैयार किया जाए। होल ग्रेन पास्ता, ताजी सब्जियां और प्रोटीन से भरपूर सामग्री के साथ इसे संतुलित नाश्ता बनाया जा सकता है।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

Read Next

सर्दियों में ट्राई करें यह पौष्टिक शकरकंद सूप, डायट‍िश‍ियन से जानें सेहत के ल‍िए इसके 5 फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version